चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के 5वां मैच में रविवार (23 फरवरी) को भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया। दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। 49.4 ओवर में 241 रन पर आउट हो गई। भारत ने 42.3 ओवर में 4 विकेट पर 244 रन बनाए। इस जीत के साथ भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय हो गया। पाकिस्तान का बोरिया बिस्तर लगभग पैक हो गया।
ICC Champions Trophy, 2025
Pakistan
241 (49.4)
India
244/4 (42.3)
Match Ended ( Day – Match 5 )
India beat Pakistan by 6 wickets
IND vs PAK Champions Trophy 2025 LIVE Streaming: Watch Here
भारत के लिए विराट कोहली ने 111 गेंद पर नाबाद 100 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 56 और शुभमन गिल ने 46 रन बनाए। रोहित शर्मा 20 और हार्दिक पंड्या 8 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल 3 रन बनाकर नाबाद रहे। शाहीन अफरीदी ने 2 विकेट लिए। अबरार अहमद और खुशदिल शाह ने 1-1 विकेट लिए। कोहली का वनडे क्रिकेट में 51वां शतक था। चैंपियंस ट्रॉफी में यह उनका पहला शतक था। कोहली ने 2023 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के बाद वनडे में पहली बार शतक लगाया।
पाकिस्तान के लिए सऊद शकील ने 62 रन बनाए। मोहम्मद रिजवान ने 46 रन बनाए। खुशदिल शाह ने 38 रन बनाए। इमाम उल हक 10, बाबर आजम 23, सलमान आगा 19, तैयब ताहिर 4, नसीम शाह 14 और हारिस रऊफ 8 रन बनाकर आउट हुए। शाहीन अफरीदी बगैर खाता खोले और अबरार अहमद बगैर खाता खोले नाबाद रहे। भारत के लिए कुलदीप यादव ने 3 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या ने 2 विकेट लिए। हर्षित राणा, अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा ने 1-1 विकेट लिए। अक्षर पटेल ने 2 रन आउट किए।
मोहम्मद शमी को 5वें ओवर में पैर में दिक्कत महसूस हुई। वह ओवर पूरा करने के बाद मैदान से बाहर गए। हालांकि, भारत के लिए अच्छी खबर यह है कि वह मैदान पर लौटे और गेंदबाजी भी की। पाकिस्तान की प्लेइंग 11 में 1 बदलाव हुआ। फखर जमान की जगह इमाम उल हक को मौका मिला। भारत की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
पाकिस्तान की प्लेइंग 11: इमाम-उल-हक, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।
भारत की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव।
पाकिस्तान ने 39 ओवर में 5 विकेट पर 177 रन बनाए। रविंद्र जडेजा के ओवर में 7 रन बने। सलमान आगा 10 और खुशदिल शाह 7 रन बनाकर क्रीज पर। 17 गेंद पर 12 रन की साझेदारी।
भारत की ओर से कसी हुई गेंदबाजी हो रही है। रविंद्र जडेजा ने तैयब ताहिर का विकेट लिया और सिर्फ 2 रन दिए। पाकिस्तान का स्कोर 37 ओर में 5 विकेट पर 167 रन। सलमान आगा 6 और खुशदिल शाह 1 रन बनाकर क्रीज पर।
तैयब ताहिर को रविंद्र जडेजा ने बोल्ड किया। उन्होंने 4 रन बनाए। सलमान आगा 5 रन बनाकर क्रीज पर। खुशदिल शाह नए बल्लेबाज हैं। पाकिस्तान का स्कोर 36.1 ओवर में 5 विकेट पर 165 रन।
तैयब ताहिर नए बल्लेबाज हैं। उन्होंने 1 रन से खाता खोला। सलमान आगा 3 रन बनाकर क्रीज पर। पाकिस्तान का स्कोर 35 ओवर में 4 विकेट पर 160 रन।
सऊद शकील अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। हार्दिक पंड्या को चौका जड़ा। फिर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में आउट हुए। सऊद शकील 76 गेंद पर 62 रन बनाकर आउट। सलमान आगा 3 रन बनाकर क्रीज पर। पाकिस्तान का स्कोर 34.5 ओवर में 4 विकेट पर 159 रन।
भारत को 23 ओवर बाद विकेट मिला। कुलदीप यादव ने सऊद शकील का कैच टपकाया। सलमान आगा 2 और सऊद शकील 58 रन बनाकर क्रीज पर। पाकिस्तान का स्कोर 34 ओवर में 3 विकेट पर 154 रन।
अक्षर पटेल ने भारत को सफलता दिलाई। मोहम्मद रिजवान को बोल्ड किया। उन्होंने 77 गेंद पर 46 रन बनाए। पाकिस्तान का स्कोर 33.2 ओवर में 3 विकेट पर 151 रन। सऊद शकील 57 रन बनाकर क्रीज पर। सलमान आगा क्रीज पर।
हार्दिक पंड्या की गेंद पर मोहम्मद रिजवान का कैच हर्षित राणा ने टपका दिया। सऊद शकील 57 और मोहम्मद रिजवान 46 रन बनाकर क्रीज पर। 143 गेंद पर 104 रन की साझेदारी।
मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील ने 141 गेंद पर 101 रन की साझेदारी कर दी है। पाकिस्तान ने 32.5 ओवर में 2 विकेट पर 148 रन बनाए। भारत को विकेट की तलाश है।
सऊद शकील ने अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 63 गेंद पर 4 चौकेकी मदद से 50 रन बनाए। मोहम्मद रिजवान 41 रन बनाकर क्रीज पर। पाकिस्तान का स्कोर 31 ओवर में 2 विकेट पर 137 रन। दोनों के बीच 130 गेंद पर 90 रन की साझेदारी।
भारत को विकेट की तलाश है। 29 ओवर में 2 विकेट पर 126 रन बन गए हैं। मोहम्मद रिजवान 37 औ सऊद शकील 43 रन बनाकर क्रीज पर। 118 गेंद पर 79 रन की साझेदारी।
भारत के लिए सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि मिडिल ओवर्स में विकेट नहीं आ रहे हैं। ऐसा बांग्लादेश के खिलाफ मैच में भी देखने को मिला था। यह कमजोरी बड़े मैच में परेशानी का सबब बन सकती है। कुलदीप यादव को विकेट चटकाना होगा। पाकिस्तान ने भले रन न बनाए हों, लेकिन भारत को 10वें ओवर के बाद विकेट नहीं मिला है। पाकिस्तान का स्कोर 27 ओवर में 2 विकेट पर 116 रन हुए। सऊद शकील 38 और मोहम्मद रिजवान 22 रन बनाकर क्रीज पर।
पाकिस्तान के 100 रन 26वें ओवर में पूरे हुए। सऊद शकील ने कुलदीप यादव की तीसरी गेंद पर चौका लगाया। आखिरी गेंद पर भी चौका लगाया। पाकिस्तान का स्कोर 26 ओवर में 2 विकेट पर 107 रन। सऊद शकील 37 और मोहम्मद रिजवान 24 रन बनाकर क्रीज पर। 100 गेंद पर 60 रन की साझेदारी।
सऊद शकील और मोहम्मद रिजवान धीमी बल्लेबाजी जारी है। दोनों के बीच 94 गेंद पर 52 रन की साझेदारी। लगभग 10 ओवर बाद चौका आया। पाकिस्तान का स्कोर 25 ओवर में 2 विकेट पर 99 रन। सऊद शकील 29 और मोहम्मद रिजवान 24 रन बनाकर क्रीज पर।
सऊद शकील और मोहम्मद रिजवान काफी धीमी बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 64 गेंद पर 32 रन की साझेदारी। पाकिस्तान का स्कोर 20 ओर में 2 विकेट पर 79 रन। सऊद शकील 20 और मोहम्म रिजवान 13 रन बनाकर क्रीज पर।
सऊद शकील और मोहम्मद रिजवान धीमी बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 52 गेंद पर 27 रन की साझेदारी। पाकिस्तान का स्कोर 18 ओवर में 2 विकेट पर 74 रन। सऊद शकील 17 और मोहम्म रिजवान 11 रन बनाकर क्रीज पर।
अक्षर पटेल गेंदबाजी करने आए। सऊद शकील ने चौके से स्वागत किया। ओवर में 7 रन बने। मोहम्मद रिजवान 9 और सऊद शकील 15 रन बनाकर क्रीज पर। 39 गेंद पर 23 रन की साझेदारी।
पाकिस्तान ने 15 ओवर के बाद 2 विकेट पर 63 रन बनाए। सऊद शकील 9 और मोहम्मद रिजवान 8 रन बनाकर क्रीज पर। 34 गेंद पर 16 रन की साझेदारी।
पाकिस्तान ने 14 ओवर में 2 विकेट पर 61 रन बनाए। सऊद शकील 8 और मोहम्मद रिजवान 7 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 14 रन की साझेदारी। हार्दिक पंड्या और मोहम्मद शमी गेंदबाजी कर रहे हैं। पाकिस्तान ने लंबे समय से चौका नहीं लगाया है।
भारत के लिए अच्छी खबर है कि मोहम्मद शमी गेंदबाजी करने आए हैं। पाकिस्तान का स्कोर 11.2 ओवर में 2 विकेट पर 57 रन। सऊद शकील 5 और मोहम्मद रिजवान 6 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 11 रन की साझेदारी।
हार्दिक पंड्या के ओवर में 3 रन बने। पाकिस्तान का स्कोर 11 ओवर में 2 विकेट पर 55 रन। सऊद शकील 4 और मोहम्मद रिजवान 5 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 10 गेंद पर 8 रन की साझेदारी।
मोहम्मद रिजवान ने चौके से खाता खोला। पाकिस्तान ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 52 रन बनाए। मोहम्मद रिजवान 4 और सऊद शकील 3 रन बनाकर क्रीज पर। भारत के लिए अच्छी बात यह है कि मोहम्मद शमी मैदान पर आ गए हैं।
रोहित शर्मा ने 1 ओवर बाद ही गेंदबाजी में बदलाव किया। अक्षर पटेल की जगह कुलदीप यादव गेंदबाजी करने आए। इमाम उल हक रन आउट हुए। मिड ऑन पर खड़े अक्षर पटेल ने ड्रायरेक्ट थ्रो मारा। इमाम ने 10 रन बनाए। सऊद शकील 2 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान हैं। पाकिस्तान का स्कोर 9.2 ओवर में 2 विकेट पर 47 रन।
हार्दिक पंड्या ने सऊद शकील को लेग स्टंप से बाहर की गेंद की। लेग बाय का चौका मिला। आखिरी गेंद पर शकील ने खाता खोला। पाकिस्तान ने 9 ओवर में 1 विकेट पर 47 रन बनाए। इमाम उल हक 10 और सऊद शकील 2 रन बनाकर क्रीज पर।
बाबर आजम लय में दिखे। उन्होंने हार्दिक पंड्या की पहली गेंद पर चौका लगाया। अगली गेंद पर केएल राहुल ने बाबर का कैच लपका। उन्होंने 26 गेंद पर 23 रन बनाए। पाकिस्तान का स्कोर 8.2 ओवर में 1 विकेट पर 41 रन। सऊद शकील नए बल्लेबाज हैं।
भारत को विकेट की तलाश है। हर्षित राणा की जगह अक्षर पटेल गेंदबाजी करने आए हैं। बाबर आजम ने तीसरी गेंद पर चौका लगाया।ओवर में 6 रन बने। पाकिस्तान का स्कोर 8 ओवर में बगैर विकेट के 37 रन। इमाम उल हक 10 और बाबर आजम 19 रन बनाकर क्रीज पर।
मोहम्मद शमी की जगह हार्दिक पंड्या गेंदबाजी करने आए हैं। 3 डॉट गेंदों के बाद वाइड फेंकी। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं आया। बाबर आजम ने पांचवी गेंद पर चौका जड़ा। 7 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 31 रन बगैर किसी विकेट के नुकसान पर। बाबर आजम 14 और इमाम उल हक 9 रन बनाकर क्रीज पर।
हर्षित राणा के ओवर में सिर्फ 1 रन बना। पाकिस्तान का स्कोर 6 ओवर में बगैर विकेट के 26 रन। बाबर आजम 10 और इमाम उल हक 9 रन बनाकर क्रीज पर।
मोहम्मद शमी लय में आते दिख रहे हैं। तीसरे ओवर में 3 रन दिए। हालांकि, वह दिक्कत में दिखे। भारतीय टीम के फिजियो ने उन्हें देखा। ओवर पूरा करने के बाद वह मैदान से बाहर गए। पाकिस्तान का स्कोर 5 ओवर में बगैर विकेट के 25 रन। बाबर आजम 10 और इमाम उल हक 9 रन बनाकर क्रीज पर।
पाकिस्तान के लिए पहला चौका बाबर आजम ने लगाया। हर्षित राणा की गेंद को मिड ऑन और मिड विकेट के बीच में मारा। बाबर ने बेहतरीन फ्लिक लगाया। अगली गेंद पर बेहतरीन कवर ड्राइव लगाया। पाकिस्तान ने 4 ओवर में बगैर विकेट के 22 रन बनाए। इमाम उल हक 6 और बाबर आजम 10 रन बनाकर क्रीज पर। हर्षित राण 2 ओवर में 12 रन दे चुके हैं। मोहम्मद शमी ने 10 रन दिए हैं।
