भारत बनाम न्यूजीलैंड 3 मैच की सीरीज का पहला टेस्ट बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। दो दिन का खेल हो चुका है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय तक न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 3 विकेट पर 180 रन बना लिये थे। रचिन रविंद्र 34 गेंद में 22 और डेरिल मिचेल 39 गेंद में 14 रन बनाकर क्रीज पर थे।

IND vs NZ, 1st Test Match Live Cricket Score In Hindi: Watch Here

दूसरे दिन आखिरी सेशन में भारत को विल यंग और डेवोन कॉनवे के रूप में दो सफलताएं मिलीं। डेवोन कॉनवे शतक से चूक गए। वह 91 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दूसरे दिन चायकाल के समय तक न्यूजीलैंड का स्कोर 1 विकेट पर 82 रन था। डेवोन कॉनवे 64 गेंद में 61 और विल यंग 7 गेंद में 5 रन बनाकर नाबाद थे।

बारिश से बाधित इस मैच में भारत की पहली पारी सिर्फ 46 रन पर ढेर हो गई। भारत के पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाये और सिर्फ दो बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल (13), ऋषभ पंत (20), कुलदीप यादव (2), जसप्रीत बुमराह (1) और मोहम्मद सिराज (4) ही खाता खोल पाए।

Match Ended

New Zealand in India, 3 Test Series, 2024

India 
46(31.2)& 462(99.3)

vs

New Zealand  
402(91.3)& 110/2(27.4)

Match Ended ( Day 5 – 1st Test )
New Zealand beat India by 8 wickets

न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने 13.2 ओवर में 15 रन देकर 5 विकेट लिए। विलियम ओ’रुर्के ने 12 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट लिए। टिम साउदी ने 6 ओवर में 8 रन देकर एक विकेट लिया। इससे पहले भारत की शुरुआत बहुत खराब हुई। उसने 10 ओवर और 10 रन के भीतर ही 3 विकेट (रोहित शर्मा, विराट कोहली, सरफराज खान) गंवा दिये थे।

IND vs NZ 1st Test Live Cricket Score Streaming: Watch Here

इसके बाद थोड़ी देर के लिए फिर बारिश आई। दोबारा खेल शुरू होने के बाद भी नियमित अंतराल पर भारत के विकेट गिरते रहे। भारत ने लंच तक 23.5 ओवर में महज 34 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिये थे। आउट होने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा, विराट कोहली, सरफराज खान, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल और रविंद्र जडेजा रहे। विराट कोहली, सरफराज खान, केएल राहुल और रविंद्र जडेजा बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। टॉस जीतने के बाद रोहित शर्मा ने बताया कि पिछले टेस्ट से दो बदलाव हैं। शुभमन गिल बाहर हुए और सरफराज खान आए हैं। आकाशदीप की जगह कुलदीप यादव आए हैं। बता दें पहले टेस्ट का पहला दिन यानी बुधवार (16 अक्टूबर 2024) को बारिश के चलते टॉस तक नहीं हो पाया था। दूसरे दिन सुबह 8:45 बजे टॉस हुआ और 9:15 बजे खेल शुरू हुआ। दूसरे दिन थोड़ी देर बारिश होने के कारण दोपहर 12 बजे लंच हुआ।

Live Updates
19:05 (IST) 17 Oct 2024
IND vs NZ, 1st Test Day 2 Stumps: ये है दूसरे दिन का लेखा-जोखा

रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम के लिए पहले टेस्ट मैच का दूसरा दिन भूलना वाला रहा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया महज 46 पर सिमट गई, जबकि कीवी टीम ने एक अच्छी बढ़त हासिल कर ली। मैदान पर भी भारतीय क्षेत्ररक्षकों थोड़े अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी। अब देखना होगा कि तीसरे दिन यानी बुधवार 18 अक्टूबर 2024 को भारतीय टीम कैसी तैयारी के साथ उतरती है। तब तक के लिए हमें इजाजत दीजिए।

17:29 (IST) 17 Oct 2024
IND vs NZ, 1st Test Day 2 Live: दूसरे दिन का खेल खत्म

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया। शाम 5.20 बजे भारत के लिए तेज गेंदबाजों के साथ खेलना जारी रखना काफी मुश्किल था। लाइट मीटर ने मंजूरी नहीं दी और अंपायर ने स्टम्प्स का ऐलान किया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय न्यूजीलैंड का स्कोर 3 विकेट पर 180 रन था। इस तरह वह भारत के खिलाफ 134 रन की लीड बना चुका है, जबकि अभी उसके 7 विकेट गिरना शेष हैं। खेल खत्म होने के समय रचिन रविंद के 34 गेंद में 22 और डेरिल मिचेल के 39 गेंद में 14 रन थे। भारत की पहली पारी महज 46 रन पर ढेर हो गई थी।

17:11 (IST) 17 Oct 2024
IND vs NZ, 1st Test Day 2 Live: न्यूजीलैंड का स्कोर 177/3 (48 ओवर)

48 ओवर का खेल हो चुका है। न्यूजीलैंड का स्कोर 3 विकेट पर 177 रन है। रचिन रविंद्र के 32 गेंद में 22 और डेरिल मिचेल के 29 गेंद में 11 रन हैं। दोनों के बीच 53 गेंद में 23 रन की साझेदारी हो चुकी है।

16:48 (IST) 17 Oct 2024
IND vs NZ, 1st Test Day 2 Live: अश्विन ने कॉनवे को किया बोल्ड

रविचंद्रन अश्विन 40वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर डेवोन कॉनवे को बोल्ड कर दिया। डेवोन कॉनवे अपना शतक नहीं पूरा कर पाए। वह 11 चौके और 3 छक्के की मदद से 105 गेंद में 91 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि टीवी अंपायर ने चेक किया कि कहीं ध्रुव जुरेला का हाथ स्टम्प्स के पीछे था या नहीं। टीवी अंपायर ने गेंद को वैध करार दिया क्योंकि ध्रुव जुरेल के दस्ताने स्टंप्स लाइन के पीछे ही थे, लिहाजा डेवोन कॉनवे को जाना ही होगा। उनकी जगह डेरिल मिचेल बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

16:38 (IST) 17 Oct 2024
IND vs NZ, 1st Test Day 2 Live: ऋषभ पंत के घुटने में लगी चोट, ध्रुव जुरेल मैदान पर आए

रविंद्र जडेजा 37वां ओवर लेकर आए। उनकी आखिरी गेंद पर ऋषभ पंत ने संभवतः स्टम्पिंग का मौका गंवा दिया। जडेजा की यह गेंद ऑफ साइड से फ्लैटर थी। टर्न लिया, कॉनवे ने लेग साइड की तरफ देखा लेकिन गेंद को बैट से कनेक्ट नहीं कर पाए। गेंद स्टम्प से चूक गई, लेकिन ऋषभ पंत गेंद को पकड़ने में विफल रहे और स्टंपिंग का मौका चूक गए। गेंद पंत के घुटने में लग गई। वह दर्द से कराहने लगे। फिजियो उन्हें देखने के लिए आए और पवेलियन ले गए। ध्रुव जुरेल अपने पैड और हेलमेट के साथ मैदान पर पहुंच गए हैं। उन्हें पंत की जगह पर लाया गया है।

16:25 (IST) 17 Oct 2024
IND vs NZ, 1st Test Day 2 Live: रविंद्र जडेजा ने विल यंग को कुलदीप के हाथों कैच कराया

रविंद्र जडेजा 37वां ओवर लेकर आए। उन्होंने भारत को दूसरी सफलता दिलाई। हालांकि, दूसरे विकेट में कुलदीप यादव का भी योगदान रहा। कुलदीप यादव ने फाइन लेग के पास विल यंग का शानदार कैच लपका। विल यंग 73 गेंद पर 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह रचिन रविंद्र बल्लेबाजी के लिए आए। न्यूजीलैंड का स्कोर 2 विकेट पर 142 रन है।

16:21 (IST) 17 Oct 2024
IND vs NZ, 1st Test Day 2 Live: न्यूजीलैंड का स्कोर 36 ओवर में 142 रन

न्यूजीलैंड की पारी के 36 ओवर हो चुके हैं। उसका स्कोर एक विकेट पर 142 रन है। डेवोन कॉनवे शतक के करीब हैं। वह अब तक 97 गेंद में 89 रन बना चुके हैं। विल यंग भी धीरे-धीरे अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं। वह अब तक 70 गेंद में 33 रन बना चुके हैं। दोनों 113 गेंद में 75 रन की साझेदारी हो चुकी है।

16:11 (IST) 17 Oct 2024
IND vs NZ, 1st Test Day 2 Live: रिव्यू से बचाया विल यंग ने अपना विकेट

28 ओवर का खेल हो चुका है। न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट पर 107 रन है। कुलदीप यादव 28वां ओवर लेकर आए। आखिरी गेंद उन्होंने विल यंग को फेंकी। एलबीडब्ल्यू की अपील की। अंपायर पॉल रीफिल ने अपनी अंगुली उठा दी। हालांकि, विल यंग ने रिव्यू लिया और अपना विकेट बचा लिया।

15:26 (IST) 17 Oct 2024
IND vs NZ, 1st Test Day 2 Live: टी के बाद का खेल शुरू

चायकाल के बाद का खेल जारी है। टी के बाद बुमराह पहला ओवर लेकर आए। उनका ओवर मेडन रहा। अगला ओवर कुलदीप यादव लेकर आए। उनके ओवर में एक रन बना। 22 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट पर 83 रन है। विल यंग के 16 गेंद में 5 और डेवोन कॉनवे के 67 गेंद में 62 विकेट हैं।

15:10 (IST) 17 Oct 2024
IND vs NZ, 1st Test Day 2 Live: चायकाल के समय न्यूजीलैंड ड्राइविंग सीट पर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टेस्ट के दूसरे दिन चायकाल तक का खेल हो चुका है। चायकाल के समय तक न्यूजीलैंड ने थोड़ा आगे निकलने में सफल रहा। हालांकि, कुलदीप यादव शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्हें अश्विन/जडेजा के साथ की जरूरत है। कुलदीप ने टॉम लैथम को परेशान किया और आखिरकार उन्हें आउट कर दिया और भारतीय ड्रेसिंग रूम में थोड़ी उम्मीद जगाई। पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी है और न्यूजीलैंड इस बढ़त को 200 के पार ले जाना चाहेगा। भारत के लिए यह नुकसान को सीमित करने के बारे में है। 20 मिनट बाद फिर से मिलते हैं। तब तक आप जनसत्ता.कॉम के साथ बने रहिये।

14:56 (IST) 17 Oct 2024
IND vs NZ, 1st Test Day 2 Live: कुलदीप ने न्यूजीलैंड को दिया पहला झटका

कुलदीप यादव 18वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर टॉम लैथम को एलबीडब्ल्यू किया। एक और बड़ी एलबीडब्लू की अपील लेकिन अंपायर ने नकार दिया। कुलदीप ने फिर अपने कप्तान को दूसरी राय के लिए मना लिया। हालांकि, यह बहुत करीबी लग रहा था, लेकिन थर्ड अंपायर ने मैदानी अंपायर के फैसले को बदल दिया। टॉम लैथम ने 49 गेंद में 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह विल यंग बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

14:47 (IST) 17 Oct 2024
IND vs NZ, 1st Test Day 2 Live: कॉनवे ने पूरा किया अर्धशतक

अश्विन 17वां ओवर लेकर आए। डेवोन कॉनवे ने उनकी आखिरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। इसके साथ ही अपना अर्धशतक पूरा किया। कॉनवे ने 54 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। कॉनवे की यह 10वीं टेस्ट फिफ्टी है।

14:27 (IST) 17 Oct 2024
IND vs NZ, 1st Test Day 2 Live: टॉम लैथम ने जड़ा चौका, न्यूजीलैंड ने बनाई भारत पर लीड

मोहम्मद सिराज 13वां ओवर लेकर आए। टॉम लैथम ने उनकी दूसरी गेंद पर चौका जड़ दिया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड का स्कोर भारत से ज्यादा हो गया। 13 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर बिना विकेट खोए 48 रन है। टॉम लैथम के 38 गेंद में 11 और डेवोन कॉनवे के 40 गेंद में 37 रन हैं। सिराज ने 5 ओवर में 16 और अश्विन ने 3 ओवर में 17 रन दिये हैं।

14:15 (IST) 17 Oct 2024
IND vs NZ, 1st Test Day 2 Live: न्यूजीलैंड का स्कोर 36/0

दस ओवर का खेल हो चुका है। न्यूजीलैंड का स्कोर बिना विकेट खोए 36 रन है। डेवोन कॉनवे के 34 गेंद में 29 रन हैं। अश्विन 10वां ओवर लेकर आए। उनकी 5वीं गेंद पर डेवोन कॉनवे ने छक्का जड़ दिया। कॉनवे ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह अब तक 4 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं।

13:51 (IST) 17 Oct 2024
IND vs NZ, 1st Test Day 2 Live: पांच ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 22/0

पांच ओवर का खेल हो चुका है। न्यूजीलैंड का स्कोर बिना विकेट खोए 22 रन है। टॉम लैथम के 16 गेंद में 6 और डेवोन कॉनवे के 14 गेंद में 16 रन हैं। बुमराह ने 3 ओवर में 11 और सिराज ने 2 ओवर में 11 रन दिये हैं।

13:39 (IST) 17 Oct 2024
IND vs NZ, 1st Test Day 2 Live: सिराज की गेंद पर कॉनवे ने जड़ा चौका

मोहम्मद सिराज दूसरा ओवर लेकर आए। डेवोन कॉनवे ने उनकी 5वीं गेंद पर चौका जड़कर अपना खाता खोला। दो ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर बिना विकेट खोए 10 रन है। टॉम लैथम के 6 गेंद में 6 रन हैं।

13:33 (IST) 17 Oct 2024
IND vs NZ, 1st Test Day 2 Live: टॉम लैथम ने पहली ही गेंद पर जड़ा चौका

न्यूजीलैंड की ओर से टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे ने पारी की शुरुआत की। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह पहला ओवर लेकर आए। उनकी पहली ही गेंद पर टॉम लैथन ने चौका जड़कर अपना और टीम का खाता खोला।

13:20 (IST) 17 Oct 2024
IND vs NZ, 1st Test Day 2 Live: घरेलू मैदान पर सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट हुई टीम इंडिया

मैट हेनरी 32वां ओर लेकर आए और अपनी दूसरी गेंद पर भारतीय टीम का पुलिंदा बांध दिया। भारत के आखिरी विकेट के रूप में कुलदीप यादव पवेलियन लौटे। वह 17 गेंद में 2 रन बनाकर आउट हुए। मैट हेनरी ने 13.2 ओवर में 15 रन देकर 5 विकेट लिये। कुलदीप यादव को ब्रेसवेल के हाथों कैच कराया। यह कैच पूरी तरह से दर्शाता है कि आज मैट हेनरी मैदान पर कितने शानदार रहे हैं। इस तरह भारतीय पारी 46 रन पर ढेर हो गई। घरेलू मैदान पर यह उसका या किसी भी टीम का सबसे खराब प्रदर्शन है।

13:01 (IST) 17 Oct 2024
IND vs NZ, 1st Test Day 2 Live: भारत को लगा 9वां झटका

विलियम ओ'रोर्के 27वां ओवर लेकर आए। उन्होंने दूसरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह को मैट हेनरी के हाथों कैच कराया। जसप्रीत बुमराह 3 गेंद में एक रन बनाकर आउट हुए। विलियम ओ'रोर्के की यह गेंद हवा में काफी ऊंची गई, लेकिन बाउंड्री के पार नहीं जा सकी। मैट हेनरी ने लॉन्ग लेग पर बहुत ही शानदार कैच लिया। बुमराह की जगह सिराज बल्लेबाजी के लिए आए।

12:54 (IST) 17 Oct 2024
ऋषभ पंत भी लौटे पवेलियन, भारत की हालत खस्ता

मैट हेनरी भले ही अपनी हैट्रिक पूरी नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने 26वें ओवर की तीसरी गेंद पर भारत को 8वां झटका दिया। ऋषभ पंत को टॉम लैथम के हाथों कैच कराया। ऋषभ पंत 49 गेंद में 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे। लगता है भारत घरेलू मैदान पर सबसे कम स्कोर का अनचाहा रिकॉर्ड करेगा। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें।

12:45 (IST) 17 Oct 2024
IND vs NZ, 1st Test Day 2 Live: अश्विन हुए गोल्डन डक

लंच के बाद मैट हेनरी अपने बचे हुए ओवर की आखिरी गेंद फेंकी और अश्विन को पहली स्लिप पर ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच कराया। अश्विन गोल्डन डक हुए और अब मैट हेनरी अपने अगले ओवर में हैट्रिक पर होंगे। अश्विन की जगह कुलदीप यादव बल्लेबाजी के लिए आए हैं। भारत का स्कोर 24 ओवर में 7 विकेट पर 34 रन है।

12:11 (IST) 17 Oct 2024
IND vs NZ, 1st Test Day 2 Live: रविंद्र जडेजा भी नहीं खोल पाए खाता

मैट हेनरी 24वां ओवर लेकर आए। उनकी पांचवीं गेंद पर रविंद्र जडेजा पवेलियन लौटे। उन्हें एजाज पटेल ने कैच किया!! भारतीय पारी लड़खड़ा गई है और उसका स्कोर 34/6 हो गया है। रविंद्र जडेजा भी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उनके आउट होते ही अंपायर ने लंच का ऐलान कर दिया।

12:00 (IST) 17 Oct 2024
IND vs NZ, 1st Test Day 2 Live: केएल राहुल भी लौटे पवेलियन

विलियम ओरोर्के 23वां ओवर लेकर आए। उनकी चौथी गेंद पर केएल राहुल का ब्लंडेल ने कैच लपक लिया!! यह केएल की एक बड़ी गलती थी और उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि उन्होंने क्या किया? उन्होंने अपना सिर हिलाया और पवेलियन की ओर चल दिये। विलियम ओरोर्के की यह गेंद लेग स्लिप पर डाली गई शॉर्ट ऑफ लेंथ डिलीवरी थी। गेंद नीची रही। केएल राहुल ने कैच होने की परवाह किये बगैर गेंद से छेड़छाड़ की और नतीजा सबके सामने है। केएल राहुल की जगह रविंद्र जडेजा बल्लेबाजी के लिए आए। केएल राहुल भी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।

11:47 (IST) 17 Oct 2024
IND vs NZ, 1st Test Day 2 Live: भारत ने गंवाया यशस्वी जायसवाल का विकेट

21 ओवर का खेल हो चुका है। विलियम ओ’रूर्के ने अपने इस ओवर की पांचवीं गेंद पर भारत को चौथा झटका दिया। उनकी गेंद पर एजाज पटेल ने यशस्वी जायसवाल का बैकवर्ड पॉइंट के करीब पर शानदार कैच पकड़ा। यशस्वी 63 गेंद में 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान एक चौका लगाया। उनकी जगह केएल राहुल बल्लेबाजी के लिए आए। भारत का स्कोर 4 विकेट पर 31 रन है। ऋषभ पंत के 35 गेंद में 13 रन हैं।

11:21 (IST) 17 Oct 2024
IND vs NZ, 1st Test Day 2 Live: यशस्वी ने जड़ा चौका, भारत का स्कोर 27/3

15वां ओवर विलियम ओ'रूर्के लेकर आए। उनकी तीसरी गेंद पर विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल ने ऋषभ पंत का कैच टपका दिया। इसी ओवर की पांचवीं और छठी गेंद पर ऋषभ पंत ने 2-2 रन लिए। टिम साउदी 16वां ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर यशस्वी जायसवाल बीट हुए। हालांकि, तीसरी गेंद पर चौका जड़ दिया। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 27 रन है। ऋषभ पंत के 20 गेंद में 11 रन हैं। यशस्वी जायसवाल के 49 गेंद में 13 रन हैं।

11:07 (IST) 17 Oct 2024
IND vs NZ, 1st Test Day 2 Live: ऋषभ पंत ने जड़ा चौका

बारिश रुकने के बाद विलियम ओ’रूर्के ने बाकी बची हुई 2 गेंदें फेंकी। ऋषभ पंत ने मैदान पर कदम रखते ही उनकी गेंद पर चौका लगाया। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 17 रन है। ऋषभ पंत के 13 गेंद में 7 और यशस्वी जायसवाल के 37 गेंद में 8 रन हैं।

11:04 (IST) 17 Oct 2024
IND vs NZ, 1st Test Day 2 Live: बारिश के बाद खेल शुरू

अच्छी खबर है। बेंगलुरु में बारिश रुक गई है। ग्राउंड स्टाफ ने कवर हटा दिये गए हैं। अंपायर ने निरीक्षण के बाद मंजूरी दे दी। लंच को 12 बजे तक टाल दिया गया है। ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल मैदान पर पहुंच चुके हैं। हालांकि, आसमान अब भी धूसर है। इस मैदान की अच्छी बात यह है कि यहां का ड्रेनेज सिस्टम बहुत अच्छा है और बारिश रुकने के बाद खेल शुरू होने में ज्यादा समय नहीं लगता है।

10:41 (IST) 17 Oct 2024
IND vs NZ, 1st Test Day 2 Live: लगभग पूरा मैदान से कवर से ढका गया

बूंदाबांदी जारी है और कवर्स लगाए जा रहे हैं। गौतम गंभीर को भारत के ड्रेसिंग रूम में केएल राहुल के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की मुख्य पिच, दोनों छोर पर गेंदबाजों का एरिया तथा वाइड लॉन्ग-ऑन और लॉन्ग-ऑफ के आसपास का पूरा इलाका कवर से ढक दिया गया है।

10:35 (IST) 17 Oct 2024
IND vs NZ, 1st Test Day 2 Live: तेज है बूंदाबांदी

बूंदाबांदी इतनी तेज है कि खिलाड़ी मैदान छोड़कर पवेलियन में चले गए। आसमान में काले बादल भी छाये हुए हैं। इसी वजह से काफी अंधेरा भी है। भारत को इस ब्रेक से कोई परेशानी नहीं होगी। न्यूजीलैंड इन परिस्थितियों में खेलना चाहता था क्योंकि तीनों तेज गेंदबाज बल्लेबाजों को परेशान करने का पूरा आनंद ले रहे थे। कई बार बीट होने के बावजूद यशस्वी जायसवाल अब तक किसी तरह बच निकलने में कामयाब रहे।रोहित और सरफराज जवाबी हमला करने की कोशिश में क्रमश शानदार तरीके से बोल्ड और कैच आउट हुए।

10:31 (IST) 17 Oct 2024
IND vs NZ, 1st Test Day 2 Live: बारिश के कारण खेल रुका

बारिश के कारण खेल रुक गया है। 13वां ओवर विलियम ओ'रूर्के लेकर आए। उन्होंने 4 गेंद ही फेंकी थी कि बारिश आ गई। बारिश जब आई तब भारत का स्कोर 12.4 ओवर में 3 विकेट पर 13 रन था। ऋषभ पंत के 11 गेंद में 3 और यशस्वी जायसवाल के 37 गेंद में 8 रन थे।