भारत ने रविवार (9 मार्च) को न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब 12 साल बाद जीता। भारतीय टीम 12 साल बाद वनडे का आईसीसी खिताब जीती। भारतीय टीम 3 आईसीसी टूर्नामेंट 2-2 बार जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई। वह वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी 2-2 बार जीती है।
महेंद्र सिंह धोनी के बाद रोहित शर्मा 2 आईसीसी टूर्नामेंट जीतने वाले भारत के दूसरे कप्तान बन गए। यह तीसरा मौका है जब भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। इससे पहले 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में इंग्लैंड को हराकर खिताब जीती थी। 2002 में संयुक्त विजेता रही थी। भारत का यह 7वां आईसीसी खिताब है।
ICC Champions Trophy, 2025
India
254/6 (49.0)
New Zealand
251/7 (50.0)
Match Ended ( Day – Final )
India beat New Zealand by 4 wickets
दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने 251 रन बनाए। भारत ने 252 रन के टारगेट को 6 विकेट खोकर 1 ओवर पहले हासिल किया। कप्तान रोहित शर्मा को बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ मैच चुना गया। रोहित शर्मा का यह 9वां आईसीसी फाइनल था। उन्होंने पहली बार इसे विशेष मैच में अर्धशतक जड़ा। रचिन रविंद्र प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे।
भारत के लिए रोहित शर्मा ने 76 रन बनाए। शुभमन गिल ने 31 रन बनाए। विराट कोहली 1 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस अय्यर ने 48 रन बनाए। अक्षर पटेल ने 29 रन बनाए। केएल राहुल ने नाबाद 34 रन बनाए। हार्दिक पंड्या 18 रन बनाए। रविंद्र जडेजा 9 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड के लिए मिचेल सैंटनर और माइकल ब्रेसवेल ने 2-2 विकेट लिए। रचिन रविंद्र और काइल जेमीसन ने 1-1 विकेट लिए।
न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 251 रन बनाए। डेरिल मिचेल ने 101 गेंद पर 63 रन बनाए। माइकल ब्रेसवेल ने 40 गेंद पर 53 रन बनाए। रचिन रविंद्र ने 37 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 34 रन बनाए। विल यंग 15 और टॉम लैथम ने 14 रन बनाए। केन विलियमसन ने 11 रन बनाए। मिचेल सैंटनर ने 8 रन बनाए। नाथन स्मिथ बगैर खाता खोले नाबाद रहे।
भारत के लिए कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिए। रविंद्र जडेजा ने 1 और मोहम्मद शमी ने 1 विकेट लिए। शमी ने 9 ओवर में 74 रन दिए। हार्दिक पंड्या ने 3 ओवर में 30 रन दिए। न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11 में 1 बदलाव हुआ। मैट हेनरी की जगह नाथन स्मिथ को मौका मिला। भारत की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
भारत की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11: विल यंग, रचिन रविंद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जेमिसन, विलियम ओ’रोर्के, नाथन स्मिथ।
न्यूजीलैंड ने 35 ओवर में 4 विकेट पर 153 रन बनाए। 70 गेंद पर 45 रन की साझेदारी। डेरिल मिचेल 40 और ग्लेन फिलिप्स 26 रन बनाकर क्रीज पर।
न्यूजीलैंड ने 29 ओवर में 4 विकेट पर 131 रन बनाए। 34 गेंद पर 23 रन की साझेदारी। डेरिल मिचेल 29 और ग्लेन फिलिप्स 16 रन बनाकर क्रीज पर। 34 गेंद पर 23 रन की साझेदारी।
न्यूजीलैंड ने 26 ओवर में 4 विकेट पर 116 रन बना लिए हैं। डेरिल मिचेल 26 और ग्लेन फिलिप्स 4 रन बनाकर क्रीज पर। 16 गेंद पर 8 रन की साझेदारी।
रविंद्र जडेजा ने टॉम लैथम को पवेलियन भेजा। उन्होंने 14 रन बनाए। न्यूजीलैंड का स्कोर 23.2 ओवर में 4 विकेट पर 108 रन। ग्लेन फिलिप्स नए बल्लेबाज हैं।
न्यूजीलैंड के 100 रन पूरे हो गए हैं। 20 ओवर में 3 विकेट पर 101 रन बनाए। टॉम लैथम 12 और डेरिल मिचेल 17 रन बनाकर क्रीज पर। 46 गेंद पर 26 रन की साझेदारी।
न्यूजीलैंड ने 15 ओवर में 3 विकेट पर 83 रन बना लिए हैं। डेरिल मिचेल 9 और टॉम लैथम 2 रन बनाकर क्रीज पर। 16 गेंद पर 8 रन की साझेदारी।
कुलदीप यादव ने केन विलियमसन को पवेलियन भेजा। उन्होंने 11 रन बनाए। न्यूजीलैंड का स्कोर 12.2 ओवर में 3 विकेट पर 75 रन। डेरिल मिचेल 3 रन बनाकर क्रीज पर। टॉम लैथम नए बल्लेबाज हैं।
कुलदीप यादव ने पहली ही गेंद पर बोल्ड कर दिया। उन्होंने 29 गेंद पर 37 रन बनाए। न्यूजीलैंड का स्कोर 10.2 ओवर में 2 विकेट पर 70 रन। रचिन गुगली पर चकमा खा गए। डेरिल मिचेल नए बल्लेबाज हैं। केन विलियमसन 9 रन बनाकर क्रीज पर।
रचिन रविंद्र को दूसरा जीवनदान मिला है। डिप मिड विकेट पर श्रेयस अय्यर ने कैच छोड़ा। इससे पहले अंपायर ने रचिन को कैच आउट दे दिया था। रिव्यू लेकर बचे। वरुण चक्रवर्ती ने विल यंग को पवेलियन भेजा। वह एलबीडब्ल्यू हुए। उन्होंने 15 रन बनाए। रचिन रविंद्र 34 रन बनाकर क्रीज पर। केन विलियमसन नए बल्लेबाज हैं। न्यूजीलैंड का स्कोर 7.5 ओवर में 1 विकेट पर 57 रन।
न्यूजीलैंड ने 7 ओवर में बगैर विकेट के 51 रन बना लिए हैं। विल यंग 15 और रचिन रविंद्र 29 रन बनाकर क्रीज पर। मोहम्मद शमी के ओवर में 5 रन बने।
मोहम्मद शमी ने रचिन रविंद्र का अपनी ही गेंद पर कैच छोड़ दिया। शमी को हाथ में चोट लगी। रचिन का कैच छोड़ना भारी पड़ सकता है। न्यूजीलैंड का स्कोर 6.3 ओवर में बगैर विकेट के 47 रन। विल यंग 11 और रचिन रविंद्र 29 रन बनाकर क्रीज पर।
वरुण चक्रवर्ती गेंदबाजी करने के लिए आए हैं। विल यंग 10 और रचिन रविंद्र 25 रन बनाकर क्रीज पर। न्यूजीलैंड का स्कोर 5 ओवर में बगैर विकेट के 42 रन। वरुण ने अच्छी शुरुआत नहीं की। पहली ही गेंद वाइड की। 5 रन मिले।
रचिन रविंद्र ने मोहम्मद शमी को लगातार 2 चौके लगाए। उन्होंने 13 गेंद पर 24 रन बनाए हैं। 4 चौके और 1 छक्का लगा चुका है। विल यंग 9 रन बनाकर क्रीज पर। न्यूजीलैंड का स्कोर 4.4 ओवर में बगैर विकेच के 36 रन।
रचिन रविंद्र ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल का पहला छक्का लगाया। हार्दिक पंड्या की शॉर्ट गेंद को पुल करके डीप मिड विकेट पर छक्का लगाया। अगली गेंद पर कट खेलकर पॉइंट और कवर के बीच से चौका लगाया। अगली गेंद वाइड हुई। इसके बाद पुल शॉट खेलकर डिप स्क्वाड लेग पर चौका लगाया। न्यूजीलैंड ने 4 ओवर में बगैर विकेट के 26 रन बनाए। रचिन रविंद्र 16 और विल यंग 8 रन बनाकर क्रीज पर।
न्यूजीलैंड ने 3 ओवर में बगैर विकेट के 10 रन बना लिए हैं। रचिन रविंद्र 2 और विल यंग 7 रन बनाकर क्रीज पर। मोहम्मद शमी ने 2 ओवर में 8 और हार्दिक पंड्या ने 1 ओवर में 2 रन दिए।
न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। विल यंग और रचिन रविंद्र क्रीज पर। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने गेंदबाजी की शुरुआत की। विल यंग ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर खाता खोला। न्यूजीलैंड का स्कोर 1 ओवर में बगैर विकेट के 4 रन। विल यंग 4 और रचिन रविंद्र बगैर खाता खोले क्रीज पर।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें राष्ट्रगान के लिए पहुंच गई हैं। भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे मैच शुरू होगा।
भारतीय टीम लगातार 15वीं बार वनडे में टॉस हारी है। रोहित शर्मा लगातार 12वीं बार टॉस हारे हैं। इस मामले में वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा को की बराबरी कर ली। वह भी अक्तूबर 1998 से मई 1999 के बीच लगातार 12 टॉस हारे थे।
विल यंग, रचिन रविंद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जेमिसन, विलियम ओ’रोर्के, नाथन स्मिथ।
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।
चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड के लिए झटके वाली खबर यह है कि मैट हेनरी नहीं खेलेंगे। नाथन स्मिथ को मौका मिला। भारत की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
भारत बनाम न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के लिए थोड़ी देर में टॉस होने वाला है। उसी समय दोनों टीमें अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान करेंगी। मैच से काफी पहले हमने भी दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन और फैंटेसी प्रतियोगिताओं के लिए ड्रीम 11 प्लेइंग इलेवन का सुझाव दिया गया है। यहां क्लिक कर आप भी जान सकते हैं।
मैट हेनरी ने भारत के खिलाफ 5 विकेट लिए थे। वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में चोटिल हो गए थे। उनके खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। नाथन स्मिथ या जैकब डफी को मौका मिल सकता है।
न्यूजीलैंड का भारत के खिलाफ आईसीसी नॉकआउट मैचों में 3-1 का रिकॉर्ड है। उसने 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल, 2019 विश्व कप सेमीफाइनल और 2023 में डब्ल्यूटीसी फाइनल जीता है। भारत की एकमात्र जीत 2023 विश्व कप सेमीफाइनल में आई थी।
विल यंग, रचिन रविंद्र, केन विलियमसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमिसन, विलियम ओ’रोर्के, मैट हेनरी/नाथन स्मिथ
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती।
विल यंग, रचिन रविंद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओ’रोर्के, नाथन स्मिथ, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी।
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, ऋषभ पंत।
रोहित शर्मा आईसीसी के सभी चार टूर्नामेंट डब्ल्यूटीसी फाइनल 2023, वनडे विश्व कप 2023, टी20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में पहुंचने वाले पहले कप्तान हैं।
भारतीय टीम की निगाहें 11 साल के सूखे को खत्म करने पर होगा। वह 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वनडे में आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीती है। पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप जीतकर आईसीसी टूर्नामेंट 10 साल बाद जीती थी।
