भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच शुक्रवार (1 नवंबर) से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने 43.3 ओवर में 9 विकेट पर 171 रन बनाए। बढ़त 143 रन की हुई। एजाज पटेल 7 रन बनाकर क्रीज पर। टॉम लैथम 1, डेवोन कॉन्वे 22, विल यंग 51, रचिन रविंद्र 4, डेरिल मिचेल 21, टॉम ब्लंडेल 4, ग्लेन फिलिप 26, ईश सोढ़ी 8 और मैट हेनरी 10 रन बनाकर आउट हुए। रविंद्र जडेजा ने 4 और रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट लिए हैं। आकाशदीप और वाशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट लिए हैं।
भारतीय टीम पहली पारी में 59.4 ओवर में 263 रन पर आउट हुई। 28 रन की बढ़त मिली। शुभमन गिल ने 90 रन बनाए। ऋषभ पंत 60 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर 38 रन बनाकर नाबाद रहे। रोहित शर्मा 18, यशस्वी जायसवाल 30, मोहम्मद सिराज 0 और विराट कहोली 4 रन बनाकर रन आउट हुए। रविंद्र जडेजा 14 और रविचंद्रन अश्विन 6 रन बनाकर आउट हुए। सरफराज खाता नहीं खेल पाए। आकाशदीप भी रन आउट हुए। न्यूजीलैंड के लिए एजाज पटेल ने 5 और मैट हेनरी, ईश सोढ़ी और ग्लेन फिलिप्स ने 1 विकेट लिए।
जानिए न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के पहले दिन कैसे 10 मिनट में निकला भारत का ‘दिवाला’
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 235 ओवर में आउट हो गई। डेरिल मिचेल 82, विल यंग 71 , टॉम लैथम 28, डेवोन कॉन्वे 4 और रचिन रविंद्र 5 रन बनाकर आउट हुए। टॉम ब्लंडेल 0 और ग्लेन फिलिप्स 17 रन बनाकर आउट हुए। ईश सोढ़ी 7, मैट हेनरी 0 रन बनाकर आउट हुए। एजाज पटेल के तौर पर आखिरी विकेट गिरा। उन्होंने 7 रन बनाए। विलियन ओ’रुके 1 रन बनाकर नाबाद रहे। रविंद्र जडेजा को 5 वाशिंगटन सुंदर को 4 और आकाशदीप को 1 विकेट मिला।
कीवी टीम में 2 बदलाव हुए। मिचेल सैंटनर को साइड स्ट्रेन के कारण ईश सोढ़ी को मौका मिला। टिम साउदी की जगह मैच हेनरी को मौका मिला। भारतीय टीम में एक बदलाव हुआ। जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज की वापसी। न्यूजीलैंड की टीम 2-0 से टेस्ट सीरीज जीत चुकी है। यदि भारत वानखेड़े टेस्ट हार जाता है तो यह 2000 के बाद पहली बार किसी घरेलू टेस्ट सीरीज में उसका क्लीन स्वीप होगा। भारत को यह टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिहाज से भी जीतना जरूरी है।
New Zealand in India, 3 Test Series, 2024
India
263(59.4)& 121(29.1)
New Zealand
235(65.4)& 174(45.5)
Match Ended ( Day 3 – 3rd Test )
New Zealand beat India by 25 runs
ये है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत की प्लेइंग 11: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।
न्यूजीलैंड प्लेइंग 11: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, एजाज पटेल, विलियम ओरोर्के।
भारत ने 9 गेंद पर गंवाए 3 विकेट। विराट कोहली रन आउट हो गए। उन्होंने 4 रन बनाए। शुभमन गिल 30 रन बनाकर क्रीज पर। ऋषभ पंत बगैर खाता खोले क्रीज पर। भारत ने 18.3 ओवर में 4 विकेट पर 84 रन बनाए। न्यूजीलैंड के पास 151 रन की बढ़त।
एजाज पटेल ने यशस्वी जायसवाल को बोल्ड किया। उन्होंने 30 रन बनाए। शुभमन गिल 29 बनाकर क्रीज पर। मोहम्मद सिराज नाइटवॉचमैन के तौर पर क्रीज पर आए। पहली ही गेंद पर आउट हुए। कैच के लिए रिव्यू लिया और LBW आउट हुए। एजाज पटेल हैट्रिक से चूके। विराट कोहली क्रीज पर।
भारत ने 15 ओवर में 1 विकेट पर 65 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड 170 रन से आगे। शुभमन गिल 24 और यशस्वी जायसवाल 22 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 40 रन की साझेदारी।
भारत को मैट हेनरी ने पहला झटका दिया। उन्होंने 18 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 7 रन बनाकर क्रीज पर। न्यूजीलैंड ने 6.5 ओवर में 1 विकेट पर 25 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड 210 रन से आगे।
तीसरा ओवर मैट हेनरी लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर एलबीडब्ल्यू की अपील हुई। अंपायर ने नकार दिया। तीसरी गेंद पर रोहित ने चौका जड़ दिया। पांचवीं गेंद पर 2 रन लिये। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 11 रन है। रोहित शर्मा के 9 गेंद में 11 रन हैं।
भारतीय बल्लेबाजी की शुरुआत हो चुकी है। भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत की। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी पहला ओवर लेकर आए। यशस्वी जायसवाल उनके ओवर में अपना और टीम का खाता नहीं खोल पाये। दूसरा ओवर विलियम ओ’रोर्के लेकर आए। उन्होंने दूसरी गेंद पर चौका लगाकर अपना और भारत का खाता खोला। अगली गेंद पर एक रन लिया। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 5 रन है। सभी रन रोहित के बल्ले से आए हैं।
न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 65.4 ओवर में 235 रन पर आउट हो गई। एजाज पटेल के तौर पर आखिरी विकेट गिरा। डेरिल मिचेल 82, विल यंग 71 , टॉम लैथम 28, डेवोन कॉन्वे 4 और रचिन रविंद्र 5 रन बनाकर आउट हुए। टॉम ब्लंडेल 0 और ग्लेन फिलिप्स 17 रन बनाकर आउट हुए। ईश सोढ़ी 7, मैट हेनरी 0 रन बनाकर आउट हुए। विलियन ओ’रुके 1 रन बनाकर नाबाद रहे। रविंद्र जडेजा को 5 वाशिंगटन सुंदर को 4 और आकाशदीप को 1 विकेट मिला।
डेरिल मिचेल को वाशिंगटन सुंदर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 82 रन बनाए। एजाज पटेल 1 रन बनाकर क्रीज पर। न्यूजीलैंड का स्कोर 65.1 ओवर में 9 विकेट पर 228 रन। विल ओ’रुके नए बल्लेबाज हैं।
मैट हेनरी को रविंद्र जडेजा ने पवेलियन भेजा। वह खाता नहीं खोल पाए। डेरिल मिचेल 65 रन बनाकर क्रीज पर। जडेजा ने पांचवां विकेट झटका। न्यूजीलैंड ने 61 ओवर में 8 विकेट पर 210 रन बनाए।
रविंद्र जडेजा ने ईश सोढ़ी को 7 रन पर पवेलियन भेजा। डेरिल मिचेल 65 रन बनाकर क्रीज पर। न्यूजीलैंड 60.4 ओवर में 7 विकेट पर 210 रन बनाए। जडेजा ने चौथा विकेट लिया।
न्यूजीलैंड ने 57 ओवर में 6 विकेट पर 194 रन बना लिए हैं। डेरिल मिचेल 55 और ईश सोढ़ी 1 रन बनाकर क्रीज पर। वाशिंगटन सुंदर और रविंद्र जडेजा गेंदबाजी करते हुए।
मुंबई टेस्ट के पहले दिन टी ब्रेक तक न्यूजीलैंड ने 6 विकेट पर 192 रन बना लिए। डेरिल मिचेल 53 और ईश सोढ़ी 1 रन बनाकर क्रीज पर। विल यंग 71 , टॉम लैथम 28, डेवोन कॉन्वे 4 और रचिन रविंद्र 5 रन बनाकर आउट हुए। टॉम ब्लंडेल 0 और ग्लेन फिलिप्स 17 रन बनाकर आउट हुए। रविंद्र जडेजा को 3 वाशिंगटन सुंदर को 2 और आकाशदीप को 1 विकेट मिला।
रविंद्र जडेजा ने तीसरा विकेट झटका है। उन्होंने ग्लेन फिलिप्स को पवेलियन भेजा। उन्होंने 17 रन बनाए। डेरिल मिचेल 50 रन बनाकर क्रीज पर। न्यूजीलैंड ने 53 ओवर में 6 विकेट पर 187 रन बनाए। नए बल्लेबाज ईश सोढ़ी हैं।
टॉम ब्लंडेल को रविंद्र जडेजा ने पवेलियन भेजा। वह खाता भी नहीं खोल पाए। डेरिल मिचेल 39 रन बनाकर क्रीज पर। न्यूजीलैंड ने 44.5 ओवर में 5 विकेट पर 159 रन बनाए।
रविंद्र जडेजा ने भारत को विकेट दिलाई है। विल यंग 71 रन बनाकर आउट। डेरिल मिचेल 39 रन बनाकर क्रीज पर। टॉम ब्लंडेल नए बल्लेबाज हैं। न्यूजीलैंड ने 44.2 ओवर में 4 विकेट पर 159 रन बनाए।
न्यूजीलैंड ने 3 विकेट पर 153 रन बना लिए हैं। डेरिल मिचेल 36 और विल यंग 68 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 81 रन की साझेदारी।
भारत को विकेट की तलाश है। 37 ओवर में 3 विकेट पर 128 रन बनाए। डेरिल मिचेल 20 और विल यंग 59 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 56 रन की साझेदारी।
न्यूजीलैंड के 100 रन पूरे हो गए हैं। विल यंग 45 और डेरिल मिचेल 11 रन बनाकर क्रीज पर। रविंद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर गेंदबाजी कर रहे हैं।
मुंबई टेस्ट के पहले दिन लंच ब्रेक तक न्यूजीलैंड ने 27 ओवर में 3 विकेट पर 92 रन बना लिए। विल यंग 38 और डेरिल मिचेल 11 रन बनाकर क्रीज पर। टॉम लैथम 28, डेवोन कॉन्वे 4 और रचिन रविंद्र 5 रन बनाकर आउट हुए। वाशिंगटन सुंदर को 2 और आकाशदीप को 1 विकेट मिला।
वाशिंगटन सुंदर ने रचिन रविंद्र को बोल्ड किया। उन्होंने 5 रन बनाए। विल यंग 30 और डेरिल मिचेल नए बल्लेबाज हैं। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 73 रन बना लिए हैं।
वाशिंगटन सुंदर ने टॉम लैथम को बोल्ड किया। उन्होंने 28 रन बनाए। विल यंग 24 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 44 रन की साझेदारी हुई। न्यूजीलैंड का स्कोर 16 ओवर में 2 विकेट पर 59 रन।
न्यूजीलैंड ने 9 ओवर में 1 विकेट र 28 रन बना लिए हैं। विल यंग 3 और टॉम लैथम 19 रन बनाकर क्रीज पर। रविचंद्रन अश्विन और आकाशदीप गेंदबाजी कर रहे हैं।
आकाशदीप ने भारत को पहली सफलता दिलाई है। डेवोन कॉन्वे 4 रन बनाकर आउट। टॉम लैथम 10 रन बनाकर क्रीज पर। न्यूजीलैंड ने 3.2 ओवर में 1 विकेट पर 15 रन बना लिए हैं। नए बल्लेबाज विल यंग हैं।
न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। टॉम लैथम और डेवोन कॉन्वे क्रीज पर। मोहम्मद सिराज ने गेंदबाजी की शुरुआत की। पहली गेंद एक रन आया। डेवोन कॉन्वे 0 और लैथम 1 रन बनाकर क्रीज पर। न्यूजीलैंड का स्कोर 1 रन बगैर विकेट के।
टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, एजाज पटेल, विलियम ओरोर्के।
यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कीवी टीम में 2 बदलाव हुए। मिचेल सैंटनर को साइड स्ट्रेन के कारण ईश सोढ़ी को मौका मिला। टिम साउदी की जगह मैच हेनरी को मौका मिला। भारतीय टीम में एक बदलाव हुआ। जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज की वापसी।
टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, टिम साउथी/मैट हेनरी, विल ओ’रुरके, एजाज पटेल
रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, सरफराज खान, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।
भारत को यह टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिहाज से भी जीतना जरूरी है। जसप्रीत बुमराह को टेस्ट मैच से आराम दे दिया गया है। उनकी जगह मोहम्मद सिराज को मौका मिल सकता है।
