न्यूजीलैंड ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए तीसरे टेस्ट में भारत को हराकर 3 मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप करके इतिहास रच दिया। भारत घरेलू सरजमीं पर पहली बार 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-3 से हारा। एजाज पटेल कीवी टीम के हीरो रहे। पहली पारी में 5 और दूसरी में 6 विकेट लिए।
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पहली पारी में 235 रन बनाए। भारतीय टीम ने पहली पारी में 263 रन बनाए। उसे 28 रन की बढ़त मिली। इस क्लीन स्वीप से भारत के डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को चोट पहुंची है। 147 रन का टारगेट चेज करने में भारतीय टीम की हालत खराब हो गई।
भारतीय टीम दूसरी पारी में 29.1 ओवर में 121 रन पर ऑल आउट हो गई। ऋषभ पंत ने 57 गेंद पर 64 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर ने 12 रन बनाए। रोहित शर्मा 11, यशस्वी जायसवाल 5, शुभमन गिल, विराट कोहली और सरफराज खान ने 1-1 रन बनाए। रविंद्र जडेजा 6 रन बनाकर आउट हुए। रविचंद्रन अश्विन 8 और आकाशदीप बगैर खात खोले आउट हुए। मोहम्मद सिराज नाबाद रहे। न्यूजीलैंड के लिए एजाज पटेल ने 6, ग्लेन फिलिप्स ने 3 और मैट हेनरी ने 1 विकेट लिए।
तीसरे दिन रविवार (3 नवंबर) को न्यूजीलैंड 45.5 ओवर में 174 रन पर आउट हो गई। 146 रन की बढ़त मिली। न्यूजीलैंड की दूसरी पारी की बात करें तो विल यंग ने 51 रन बनाए। इसके अलावा ग्लेन फिलिप्स 26,डेवोन कॉन्वे 22, डेरिल मिचेल 21 और मैट हेनरी 10 रन बनाकर आउट हुए। ईश सोढ़ी 8, टॉम ब्लंडेल और रचिन रविंद्र 4-4 रन बनाकर आउट हुए।
टॉम लैथम ने 1 रन बनाए। एजाज पटेल 8 रन बनाकर आउट हुए। विलियम ओ’रूर्के 2 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए रविंद्र जडेजा ने 5 और रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट लिए। आकाशदीप और वाशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट लिए। जडेजा ने पहली पारी में भी 5 विकेट लिए थे।
New Zealand in India, 3 Test Series, 2024
India
263(59.4)& 121(29.1)
New Zealand
235(65.4)& 174(45.5)
Match Ended ( Day 3 – 3rd Test )
New Zealand beat India by 25 runs
वाशिंगटन सुंदर को एजाज पटेल ने बोल्ड किया। उन्होंने 12 रन बनाए। भारतीय टीम 121 पर ऑल आउट। न्यूजीलैंड 25 रन से जीता। भारत का घरेलू सरजमीं पर पहली बार 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप हुआ। एजाज पटेल हीरो रहे। उन्होंने पहली पारी में 5 और दूसरी में 6 विकेट लिए।
आकाशदीप को ग्लेन फिलिप्स ने पहली गेंद पर पवेलियन भेजा। भारत ने 9 विकेट पर 121 रन बनाए। मोहम्मद सिराज बगैर खाता खोले और वाशिंटन सुंदर 12 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 29 ओर में 1 विकेट पर 121 रन।
रविचंद्रन अश्विन रिवर्स स्वीप के प्रयास में आउट हो गए। उन्होंने 8 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर 12 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 8 विकेट पर 121 रन बनाए। जीत के लिए 26 रन चाहिए। नए बल्लेबाज आकाशदीप हैं।
ऋषभ पंत को एजाज पवेलियन भेजा। उन्होंने 64 रन बनाए। पंत के विकेट को लेकर विवाद तय है। गेंद पहले पैड पर लगी या ग्लव्स पर यह साफ नहीं था। न्यूजीलैंड ने रिव्यू लिया। थर्ड अंपायर ने मैदानी अंपायर को फैसला बदलने को कहा। रविचंद्रन अश्विन नए बल्लेबाज हैं। वाशिंगटन सुंदर 9 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 7 विकेट पर 107 रन बनाए। जीत के लिए 40 रन चाहिए।
मुंबई टेस्ट के तीसरे दिन लंच के बाद का खेल शुरू हो गया है। वाशिंगटन सुंदर और ऋषभ पंत क्रीज पर। ग्लेन फिलिप्स ने गेंदबाजी की शुरुआत की। सुंदर ने पहली गेंद पर सिंगल लिया। भारत ने 20.2 ओवर में 6 विकेट पर 93 रन बना लिए हैं।
मुंबई टेस्ट के तीसरे दिन लंच हो गया है। ऋषभ पंत ने अर्धशतक ठोक दिया है। वह 49 गेंद पर 53 रन बनाकर क्रीज पर। वाशिंगटन सुंदर 6 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 6 विकेट पर 92 रन। जीत के लिए 55 रन चाहिए। रोहित शर्मा 11, यशस्वी जायसवाल 5, शुभमन गिल, विराट कोहली और सरफराज खान ने 1-1 रन बनाए। रविंद्र जडेजा 6 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड के लिए एजाज पटेल ने 4, मैट हेनरी और ग्लेन फिलिप्स ने 1-1 विकेट लिए।
रविंद्र जडेजा पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 6 रन बनाए। एजाज पटेल ने विकेट लिया। ऋषभ पंत 38 रन बनाकर क्रीज पर। 42 रन की साझेदारी टूटी। भारत ने 16 ओवर में 6 विकेट पर 71 रन बनाए। जीत के लिए 76 रन चाहिए।
भारत ने 5 विकेट पर 58 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 89 रन चाहिए। ऋषभ पंत 25 और रविंद्र जडेजा 6 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 30 रन की साझेदारी।
भारतीय टीम 29 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी है। जीत के लिए 118 रन चाहिए। सरफराज खान 1 रन बनाकर आउट। ऋषभ पंत 6 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज रविंद्र जडेजा हैं।
भारतीय टीम दबाव में है। यशस्वी जायसावल 5 रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत 6 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 6.5 ओवर में 4 विकेट पर 28 रन बनाए। जीत के लिए 119 रन चाहिए। सरफराज खान नए बल्लेबाज हैं।
विराट कोहली भी पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 1 रन बनाए। भारत ने 5.3 ओवर में 18 रन पर 3 विकेट गंवा दिए हैं। यशस्वी जायसवाल 5 रन बनाकर क्रीज पर। एजाज पटेल 2 और मैट हेनरी 1 विकेट ले चुके हैं।
शुभमन गिल को एजाज पटेल ने बोल्ड किया। उन्होंने 1 रन बनाए। भारतीय टीम बैकफुट पर। शुभमन गिल 1 रन बनाकर आउट। भारत ने 4 ओवर में 2 विकेट पर 16 रन बनाए। जीत के लिए 131 रन चाहिए। यशस्वी जायसवाल 4 रन बनाकर क्रीज पर।
रोहित शर्मा बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट। उन्होंने 11 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 2 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 3 ओवर में 1 विकेट पर 13 रन बनाए। जीत के लिए 134 रन और चाहिए।
भारत की दूसरी पारी शुरू हो गई है। यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा क्रीज पर। मैट हेनरी ने गेंदबाजी की शुरुआत की। जायसावल स्ट्राइक पर। दूसरी गेंद पर सिंगल से खाता खोला।
रविंद्र जडेजा ने एजाज पटेल को पवेलियन भेजा। उन्होंने 8 रन बनाए। न्यूजीलैंड 45.5 ओवर में 174 रन पर आउट। 146 रन की बढ़त मिली। विलियम ओ’रूर्के 2 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की दूसरी पारी की बात करें तो विल यंग ने 51 रन बनाए। इसके अलावा ग्लेन फिलिप्स 26,डेवोन कॉन्वे 22, डेरिल मिचेल 21 और मैट हेनरी 10 रन बनाकर आउट हुए। ईश सोढ़ी 8, टॉम ब्लंडेल और रचिन रविंद्र 4-4 रन बनाकर आउट हुए। टॉम लैथम ने 1 रन बनाए। भारत के लिए रविंद्र जडेजा ने 5 और रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट लिए। आकाशदीप और वाशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट लिए।
मुंबई टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। रविंद्र जडेजा की 3 गेंद झेलने में विलियम ओ’रूर्के सफल रहे। न्यूजीलैंड ने 44 ओवर में 9 विकेट पर 171 रन बना लिए हैं। बढ़त 143 रन की। एजाज पटेल 7 और ओ’रूर्के बगैर खाता खोले क्रीज पर।
न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 43.3 ओवर में 9 विकेट पर 171 रन बना लिए। बढ़त 143 रन की हुई। एजाज पटेल 7 रन बनाकर क्रीज पर। विलियम ओ’रूर्के तीसरे दिन रविवार (3 नवंबर) को पहली गेंद का सामना करेंगे। रविंद्र जडेजा ने मैट हेनरी को आउट किया। इसके बाद अंपायर्स ने दूसरे दिन का खेल समाप्त करने का फैसला किया। तीसरे दिन जडेजा 3 गेंद फेंककर ओवर पूरा करेंगे।
न्यूजीलैंड की दूसरी पारी की बात करें तो विल यंग ने 51 रन बनाए। इसके अलावा ग्लेन फिलिप्स 26,डेवोन कॉन्वे 22, डेरिल मिचेल 21 और मैट हेनरी 10 रन बनाकर आउट हुए। ईश सोढ़ी 8, टॉम ब्लंडेल और रचिन रविंद्र 4-4 रन बनाकर आउट हुए। टॉम लैथम ने 1 रन बनाए। भारत के लिए रविंद्र जडेजा ने 4 और रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट लिए। आकाशदीप और वाशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट लिए।
रविंद्र जडेजा ने मुंबई टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया है। पहली पारी में 5 विकेट लेने के बाद दूसरी पारी में 4 विकेट ले चुके हैं। पहली पारी में रविचंद्रन अश्विन को विकेट नहीं मिला था। दूसरी पारी में 3 विकेट झटक चुके हैं।
मुंबई में भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे शुरू होगा। भारतीय टीम मजबूत स्थिति में है। न्यूजीलैंड के 9 विकेट गिर चुके हैं। न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 43.3 ओवर में 9 विकेट पर 171 रन बना लिए। बढ़त 143 रन की हुई।