भारत ने इंग्लैंड को 5 मैच की टी20 सीरीज के चौथे मैच में 15 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने 3-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। इस मैच को शिवम दुबे के कनकशन सब्स्टीट्यूट हर्षित राणा की वजह से याद किया जाएगा। अर्धशतकीय पारी खेलकर शिवम ने भारत को 181 रन तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई।

बल्लेबाजी के दौरान शिवम को हेलमेट पर गेंद लगी। उनकी जगह हर्षित राणा को मौका मिला। भारतीय टीम ने बीच मैच में प्लेइंग 11 में बदलाव किया। हर्षित राणा ने टी20 डेब्यू किया। 3 विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 19वें ओवर में गेंदबाजी की और केवल 6 रन दिए।

जोस बटलर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में गुरुवार (31 जनवरी) को इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत खराब रही। हालांकि, हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे के अर्धशतकों की मदद से भारत 20 ओवर में 9 विकेट पर 181 रन बनाने में सफल रहा। भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने 19 गेंद में 29 और रिंकू सिंह ने 26 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हुए।

Match Ended

England in India, 5 T20I Series, 2025

India 
181/9 (20.0)

vs

England  
166 (19.4)

Match Ended ( Day – 4th T20I )
India beat England by 15 runs

हार्दिक पंड्या ने 30 गेंद में 53 रन बनाए

हार्दिक पंड्या ने 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 30 गेंद में 53 रन बनाए। शिवम दुबे 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 34 गेंद में 53 रन बनाकर रन आउट हुए। भारत की ओर से तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, अर्शदीप सिंह बिना खाता खोले आउट हुए। इंग्लैंड की ओर से साकिब महमूद ने 4 ओवर में 35 रन देकर 3 विकेट लिए। जेमी ओवर्टन ने 4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट लिए। आदिल रशीद और जोफ्रा आर्चर ने 1-1 विकेट झटके।

इंग्लैंड की बल्लेबाजी

इंग्लैंड की ओर से हैरी ब्रूक ने 26 गेंद पर 51 रन बनाए। बेन डकेट 19 गेंद 39 रन बनाए। फिल साल्ट ने 21 गेंद पर 23 रन बनाए। जेमी ओवर्टन ने 19 रन बनाए। आदिल रशीद 10 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए रवि बिश्नोई और हर्षित राणा ने 3-3 विकेट लिए। वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट लिए।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव

टॉस जीतने के बाद जोस बटलर ने बताया कि इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव हैं। मार्क वुड की जगह साकिब महमूद और जेमी स्मिथ की जगह जैकब बेथेल प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि उनकी प्लेइंग इलेवन में 3 बदलाव हैं। मोहम्मद शमी की जगह अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल की जगह रिंकू सिंह और वाशिंगटन सुंदर की जगह शिवम दुबे की एंट्री हुई।

Live Updates
22:36 (IST) 31 Jan 2025
India vs England 4th T20 Live Score: भारत ने 5 मैचों की सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त बनाई

अर्शदीप सिंह ने साकिब महमूद को पवेलियन भेजा। इंग्लैंड की 19.4 ओवर में 166 रन पर आउट। भारत को 15 रन से जीत मिली। भारत ने 5 मैचों की सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त बना ली। भारत की इस जीत का श्रेय कनकशन सब्स्टीट्यूट हर्षित राणा को जाता है। शिवम दुबे की जगह प्लेइंग 11 में शामिल हर्षित ने 3 विकेट चटकाए। 19वें ओवर में सिर्फ 6 रन दिए।

22:29 (IST) 31 Jan 2025
IND vs ENG 4th T20 Live Cricket Score: हर्षित राणा ने किया कमाल

हर्षित राणा ने 19 वें ओवर में 6 रन दिए और 1 विकेट लिया। जेमी ओवर्टन 15 गेंद पर 19 रन बनाकर आउट। आदिल रशीद 8 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड ने 19 ओवर में 9 विकेट पर 163 रन बनाए। जीत के लिए 1 ओवर में 19 रन चाहिए।

22:26 (IST) 31 Jan 2025
LIVE Cricket Score: इंग्लैंड को 12 गेंद पर 25 रन चाहिए

इंग्लैंड ने 18 ओवर में 8 विकेट पर 157 रन बनाए। जीत के लिए 12 गेंद पर 25 रन चाहिए। आदिल रशीद 8 और जेमी ओवर्टन क्रीज पर। हर्षित राणा को 19वें ओवर में गेंदबाजी की जिम्मेदारी मिली।

22:17 (IST) 31 Jan 2025
India vs England 4th T20 Live Score: रवि बिश्नोई ने जोफ्रा आर्चर को पवेलियन भेजा

रवि बिश्नोई ने जोफ्रा आर्चर को पवेलियन भेजा। वह खाता भी नहीं खोल पाए। इंग्लैंड का स्कोर 16.5 ओवर में 8 विकेट पर 146 रन। जीत के लिए 19 गेंद पर 36 रन चाहिए। जेमी ओवर्टन 10 रन बनाकर क्रीज पर।

22:13 (IST) 31 Jan 2025
IND vs ENG 4th T20 Live Cricket Score: हर्षित राणा ने जैकब बेथेल को पवेलियन भेजा

हर्षित राणा ने जैकब बेथेल को पवेलियन भेजा। उन्होंने 6 रन बनाए। जेमी ओवर्टन 1 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड का स्कोर 15.5 ओवर में 7 विकेट पर 137 रन। जीत के लिए 25 गेंद पर 45 रन चाहिए।

22:08 (IST) 31 Jan 2025
India vs England 4th T20 Live Score: ब्रायडन कार्स को वरुण चक्रवर्ती ने पवेलियन भेजा

ब्रायडन कार्स को वरुण चक्रवर्ती ने पवेलियन भेजा। वह खाता भी खोल पाए। इंग्लैंड का स्कोर 14.5 ओवर में 6 विकेट पर 133 रन। जीत के लिए 31 गेंद पर 49 रन चाहिए। जैकब बेथेल 3 रन बनाकर क्रीज पर।

22:03 (IST) 31 Jan 2025
IND vs ENG 4th T20 Live Cricket Score: हर्षित राणा को हैरी ब्रूक ने 18 रन ठोके

हर्षित राणा के ओवर में 18 रन बने। हैरी ब्रूक ने 2 छक्के और चौके लगाए। इंग्लैंड ने 14 ओवर में 4 विकेट पर 124 रन बनाए। हैरी ब्रूक 47 और जैकब बेथेल 2 रन बनाकर क्रीज पर।

21:51 (IST) 31 Jan 2025
LIVE Cricket Score: हर्षित राणा ने लियाम लिविंगस्टोन को पवेलियन भेजा

शिवम दुबे के कनकशन सब्स्टीट्यूट हर्षित राणा ने लियाम लिविंगस्टोन को पवेलियन भेजा। उन्होंने 9 रन बनाए। इंग्लैंड ने 11.3 ओवर में 4 विकेट पर 96 रन बनाए। जीत के लिए 51 गेंद पर 86 रन चाहिए।

21:34 (IST) 31 Jan 2025
IND vs ENG 4th T20 Live Cricket Score: इंग्लैंड ने एक के बाद एक 3 विकेट गंवा दिए हैं

इंग्लैंड ने एक के बाद एक 3 विकेट गंवा दिए हैं। अक्षर पटेल ने पहले फिल साल्ट को पवेलियन भेजा। उन्होंने 21 गेंद पर 23 रन बनाए। इसके बाद रवि बिश्नोई ने जोस बटलर को पवेलियन भेजा। उन्होंने 2 रन बनाए। इंग्लैंड ने 8 ओवर में 3 विकेट पर 67 रन बनाए। जीत के लिए 72 गेंद पर 115 रन चाहिए।

21:23 (IST) 31 Jan 2025
IND vs ENG 4th T20 Live Cricket Score: रवि बिश्नोई ने भारत को अहम सफलता दिलाई

रवि बिश्नोई ने भारत को अहम सफलता दिलाई। बेन डकेट को आउट किया। उन्होंने 19 गेंद पर 39 रन बनाए। फिल साल्ट 22 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड का स्कोर 6 ओवर में 1 विकेट पर 62 रन। जीत के लिए 84 गेंद पर 120 रन चाहिए।

21:11 (IST) 31 Jan 2025
IND vs ENG 4th T20 Live Cricket Score: बेन डकेट ने अर्शदीप सिंह को लगातार 3 चौके लगाए

बेन डकेट ने अर्शदीप सिंह को लगातार 3 चौके लगाए। वह 7 गेंद पर 18 रन बनाकर क्रीज पर। फिल साल्ट 14 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड की टीम 3 ओवर में बगैर विकेट के 32 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 150 रन चाहिए।

21:00 (IST) 31 Jan 2025
LIVE Cricket Score: इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू

इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। फिल साल्ट और बेन डकेट क्रीज पर। फिल साल्ट ने तीसरी गेंद पर चौके से खाता खोला। चौथी गेंद पर भी चौका लगाया। इंग्लैंड ने 1 ओवर के बाद बगैर विकेट के 8 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 174 रन चाहिए।

20:48 (IST) 31 Jan 2025
IND vs ENG 4th T20 Live Cricket Score: भारत ने बनाए 181 रन

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 181 रन बनाए। टीम का टॉप ऑर्डर फ्लॉप रहा। दूसरे ही ओवर में टीम इंडिया ने संजू सैमसन, तिलक वर्मा (0) और सूर्यकुमार यादव (0) का विकेट खो दिया था। भारत की ओर से शिवम दुबे और हार्दिक पंड्या ने अर्धशतकीय पारी खेली। दोनों खिलाड़ियों ने 53 रन बनाए। इन दोनों के अलावा रिंकू सिंह ने 30 रन की पारी खेली वहीं अभिषेक शर्मा ने 29 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से साकिब महमूद ने तीन, जैमी ओवर्टन ने दो और ब्रायडन कार्स और आदिल रशीद ने 1-1 विकेट लिए।

20:43 (IST) 31 Jan 2025
LIVE Cricket Score: अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह आउट

आखिरी ओवर में जैमी ओवर्टन ने दूसरी गेंद पर अक्षर पटेल को आउट किया। वह जैकब बेथेल को कैच थमा बैठे। वहीं तीसरी गेंद पर अर्शदीप सिंह कैच रनआउट हो गए। वह खाता भी नहीं खोल पाए।

20:40 (IST) 31 Jan 2025
LIVE Cricket Score: शिवम दुबे का अर्धशतक

19वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर ब्रायडन कार्स ने दो चौके लगाए। ओवर की पांचवीं गेंद पर शिवम दुबे ने फाइन लेग पर चौका लगाया। वहीं आखिरी गेंद पर शिवम दुबे ने भी चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 31 गेंदों में 50 रन पूरे किए।

20:35 (IST) 31 Jan 2025
IND vs ENG 4th T20 Live Cricket Score: हार्दिक पंड्या अर्धशतक लगाकर आउट

18वें ओवर की आखिरी गेंद पर जैमी ओवर्टन ने हार्दिक पंड्या को पवेलियन भेजा। पंड्या गेंद को समझ नहीं पाए और एक्सट्रा कवर पर शॉट खेला। उन्होंने 30 गेंदों में 53 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने चार चौके और चार छक्के लगाए। उन्होंने टीम की पारी को कुछ हद तक संभाला।

20:33 (IST) 31 Jan 2025
India vs England 4th T20 Live Score: हार्दिक पंड्या का अर्धशतक

18वें ओवर में जैमी ओवर्टन ने जमकर रन लुटाए। ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक ने चौका जमाया। यह गेंद नौ बॉल रही। वही अगली गेंद पर जैमी हार्दिक पंड्या ने छक्का लगाया और अपना अर्धशतक पूरा किया। तीसरी गेंद पर दुबे ने पुल शॉट के साथ चौका लगाया।

20:31 (IST) 31 Jan 2025
LIVE Cricket Score: जोफ्रा आर्चर का महंगा ओवर

17वें ओवर में जोफ्रा आर्चर ने 17 रन लुटाए। ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक पंड्या ने छक्का जमाया। वहीं अगली गेंद पर उन्होंने चौका भी लगाया। ओवर की चौथी गेंद पर शिवम दुबे ने चौका भी जड़ा।

19:58 (IST) 31 Jan 2025
India vs England 4th T20 Live Score: रिंकू सिंह को ब्रायडन कार्स ने पवेलियन भेजा

रिंकू सिंह को ब्रायडन कार्स ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 26 गेंद पर 30 रन बनाए। शिवम दुबे 13 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 10.4 ओवर में 5 विकेट पर 79 रन।

19:38 (IST) 31 Jan 2025
LIVE Cricket Score: अभिषेक शर्मा को आदिल रशीद ने पवेलियन भेजा

अभिषेक शर्मा को आदिल रशीद ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 19 गेंद पर 29 रन बनाए। भारत का स्कोर 7.2 ओवर में 4 विकेट पर 57 रन। शिवम दुबे नए बल्लेबाज हैं। रिंकू सिंह 17 गेंद पर 25 रन बनाकर क्रीज पर।

19:36 (IST) 31 Jan 2025
IND vs ENG 4th T20 Live Cricket Score: रिंकू सिंह और अभिषेक शर्मा क्रीज पर

रिंकू सिंह और अभिषेक शर्मा ने अच्छी बल्लेबाजी की है। भारत ने 7 ओवर में 3 विकेट पर 53 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा 25 और रिंकू सिंह 25 रन बनाकर क्रीज पर।

19:27 (IST) 31 Jan 2025
LIVE Cricket Score: भारत की हालत गंभीर

भारत ने 5 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 37 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा 12 गेंद पर 21 और रिंकू सिंह 10 गेंद पर 13 रन बनाकर क्रीज पर।

19:14 (IST) 31 Jan 2025
IND vs ENG 4th T20 Live Cricket Score: भारत ने दूसरे ओवर में गंवाये 3 विकेट

साकिब महमूद दूसरा ओवर लेकर आये। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर संजू सैमसन को ब्रायडन कार्स के हाथों कैच कराया। उनकी जगह तिलक वर्मा आये। वह दूसरी गेंद पर जोफ्रा आर्चर के हाथों कैच हुए। तिलक वर्मा गोल्डन डक हुए। संजू सैमसन 3 गेंद में 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तिलक की जगह सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के लिए आये। वह भी कुछ खास नहीं कर पाये और आखिरी गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उनका कैच भी ब्रायडन कार्स ने लपका।

19:05 (IST) 31 Jan 2025
India vs England 4th T20 Live Score: अभिषेक शर्मा ने छक्के से खोला खाता

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत की। इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर पहला ओवर लेकर आये। उनकी दूसरी गेंद वाइड रही। इस तरह भारत का खाता वाइड से खुला। अगली गेंद पर संजू सैमसन ने एक रन लेकर अपना खाता खोला। अभिषेक शर्मा ने 5वीं गेंद पर छक्का जड़कर अपना खाता खोला। उन्होंने आखिरी गेंद पर भी चौका लगाया। पहले ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोये 12 रन है।

18:39 (IST) 31 Jan 2025
India vs England 4th T20 Live Score: ये है भारत की प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती।

18:36 (IST) 31 Jan 2025
IND vs ENG 4th T20 Live Cricket Score: ये है इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिल साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, साकिब महमूद।

18:34 (IST) 31 Jan 2025
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

इंग्लैंड ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जोस बटलर ने बताया कि उनकी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हैं। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने भारत की प्लेइंग इलेवन में 3 बदलाव किये हैं।

18:07 (IST) 31 Jan 2025
IND vs ENG 4th T20 Live Cricket Score: थोड़ी देर में होगा टॉस

शाम 6:30 बजे टॉस होगा। उसी समय भारत और इंग्लैंड की टीमें अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया जाएगा। तिलक वर्मा के हाल ही में बनाए गए पहले टी20 शतक ने उनके और उनके सुरेश रैना के करियर के बीच कई अनोखे संयोगों को उजागर किया है। दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाजों ने अपना पहला टी20 शतक तीसरे नंबर पर बनाया। दोनों नवंबर में जन्में, दोनों ने 20 की उम्र में डेब्यू किया और अपने पहले ओवर में विकेट भी लिए। यह शतक भारतीय शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के लिए शतकों के बेंचमार्क बनने के बढ़ते चलन पर भी जोर देता है।

17:50 (IST) 31 Jan 2025
India vs England 4th T20 Live Score: हार्दिक पंड्या के नाम है यह खास उपलब्धि

हार्दिक पंड्या ने राजकोट में पिछले टी20I में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। ​​उन्होंने 4 ओवर फेंके और दो विकेट लिए। वह टी20I में उनके द्वारा फेंके गए कुल ओवर 300 के करीब पहुंच गए। इस उपलब्धि ने उन्हें भुवनेश्वर कुमार के 298.5 ओवर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जिससे वह इस प्रारूप में सबसे अधिक ओवर फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। पूर्ण-सदस्य देशों के केवल 14 गेंदबाजों ने ही हार्दिक पंड्या से अधिक टी20I गेंदें फेंकी हैं।

17:28 (IST) 31 Jan 2025
IND vs ENG 4th T20 Live Cricket Score: अर्शदीप सिंह वापसी के लिए तैयार

तीसरे टी20I में आराम दिये जाने के बाद स्टार भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के पुणे में इंग्लैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण चौथे मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में वापसी करने की उम्मीद है। अर्शदीप को हाल ही में ICC मेन्स T20I प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब मिला है। वह भारत के लिए एक महत्वपूर्ण साबित हुए हैं, खासकर पावरप्ले ओवर्स में उनकी विकेट लेने की क्षमता के साथ। भारत को उम्मीद होगी कि उनकी वापसी टीम को बढ़त दिलाएगी। टीम को जीत हासिल करने में मदद मिलेगी। उनकी उपलब्धता भारत के गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करेगी, क्योंकि उनका लक्ष्य श्रृंखला पर नियंत्रण करना है।