भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में शनिवार (14 दिसंबर) से खेले जा रहे 5 मैच की सीरीज के तीसरे टेस्ट में 4 दिन का खेल हो चुका है। बारिश से प्रभावित मैच में मंगलवार (17 दिसंबर) को चौथे दिन भारत टीम ने लड़ने की काबिलियत दिखाई और फॉलोऑन बचाया।

भारतीय टीम ने फॉलोऑन बचाया और ब्रिस्बेन में खराब रौशनी के कारण खेल रुक गया। इसके साथ चौथे दिन का खेल भी समाप्त हो गया। भारत ने 74.5 ओवर में 9 विकेट पर 252 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया 193 रन से आगे। आकाशदीप 27 और जसप्रीत बुमराह 10 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 39 रन की साझेदारी। तीसरे सत्र में रविंद्र जडेजा 77 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा नितीश रेड्डी 16 और मोहम्मद सिराज 1 रन बनाकर आउट हुए।

चौथे दिन पहले सत्र में केएल राहुल ने 84 और रोहित शर्मा 10 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया को भी झटका लगा। जोश हेजलवुड चोटिल हो गए हैं। वह स्कैन के लिए अस्पातल गए। वह इस मैच में गेंदबाजी नहीं कर पाए। तीसरा दिन भारत ने 17 ओवर में 4 विकेट पर 51 रन बनाए थे। यशस्वी जायसवाल 4, शुभमन गिल 1,विराट कोहली 3 और ऋषभ पंत 9 रन बनाकर आउट हुए थे। पैट कमिंस ने 4 और मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट लिए है। जोश हेजलवुड और नाथन लियोन को 1-1 विकेट मिले।

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 445 रन पर ऑलआउट हुई। ट्रेविस हेड ने 152 और स्टीव स्मिथ ने 101 रन बनाए। एलेक्स कैरी ने 70 रन बनाए। उस्मान ख्वाजा ने 21, नाथन मैकस्वीनी ने 9, मार्नस लाबुशेन 12, मिचेल मार्श ने 5 और पैट कमिंस ने 20 रन बनाए। मिचेल स्टार्क 18 और नाथन लियोन ने 2 रन बनाए। जोश हेजलवुड बगैर खाता खोले नाबाद रहे। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 6, जबकि मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट लिये। आकाशदीप और नितीश कुमार रेड्डी भी 1-1 विकेट लेने में सफल रहे।

तीसरे दिन का खेल भारतीय समयानुसार सुबह 5:20 बजे पर शुरू होना था। हालांकि, इससे पहले बारिश आ गई, तब लगा कि मैच तय समय पर नहीं शुरू हो पाएगा, लेकिन बारिश रुक गई है और सिर्फ 5 मिनट देरी से मैच शुरू हुआ। पहले दो दिन के खेल की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया अभी ड्राइविंग सीट पर है। पहला दिन बारिश से धुल गया। दूसरे दिन पूरा खेल हुआ। भारतीय टीम ने प्लेइंग 11 में 2 बदलाव किए। रविंद्र जडेजा और आकाशदीप को मौका मिला। ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 में 1 बदलाव हुआ। जोश हेजलवुड की वापसी हुई।

Match Ended

Border-Gavaskar Trophy, 2024/25

Australia 
445(117.1)& 89/7dec

vs

India  
260(78.5)& 8/0(2.1)

Match Ended ( Day 5 – 3rd Test )
Australia drew with India

Live Updates
13:24 (IST) 17 Dec 2024
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: भारतीय टीम ने फॉलोऑन बचाया

भारतीय टीम ने फॉलोऑन बचा लिया है। ब्रिस्बेन में खराब रौशनी के कारण खेल रुक गया है। भारत ने 74.5 ओवर में 9 विकेट पर 252 रन। ऑस्ट्रेलिया 193 रन से आगे। आकाशदीप 27 और जसप्रीत बुमराह 10 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 39 रन की साझेदारी।

13:08 (IST) 17 Dec 2024
India vs Australia 3rd Test Live Score: फॉलोऑन बचाने के करीब भारत

भारत ने 72.2 ओवर में 9 विकेट पर 236 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया 209 रन से आगे। फॉलोऑन बचाने के लिए 10 रन चाहिए। जसप्रीत बुमराह 10 और आकाशदीप 11 रन बनाकर क्रीज पर।

12:36 (IST) 17 Dec 2024
IND vs AUS Live score: रविंद्र जडेजा आउट

रविंद्र जडेजा आउट हो गए हैं। पैट कमिंस ने चौथा विकेट लिया। उन्होंने 77 रन बनाए। भारत का स्कोर 66 ओवर में 9 विकेट पर 213 रन। ऑस्ट्रेलिया 232 रन से आगे। जसप्रीत बुमराह बगैर खाता खोले और आकाशदीप बगैर खाता खोले क्रीज पर।

12:19 (IST) 17 Dec 2024
India vs Australia 3rd Test Live Score: मोहम्मद सिराज आउट

बिस्बेन में बारिश रुकने के बाद गाबा टेस्ट के चौथे दिन तीसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। भारत ने 63 ओवर में 8 विकेट पर 201 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया 244 रन आगेष फॉलोऑन बचाने के लिए 45 रन की दरकार। मोहम्मद सिराज को मिचेल स्टार्क ने पवेलियन भेजा। रविंद्र जडेजा 65 रन बनाकर क्रीज पर।

11:53 (IST) 17 Dec 2024
IND vs AUS Live score: ब्रिस्बेन में बारिश के कारण मैच रुका

ब्रिस्बेन में बारिश के कारण मैच रुक गया है। इसके साथ ही चौथे दिन का टी ब्रेक भी हो गया है। भारत ने 62.2 ओवर में 7 विकेट पर 201 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया 244 रन से आगे। मोहम्मद सिराज 1 और रविंद्र जडेजा 65 रन बनाकर क्रीज पर। नितीश रेड्डी 16 रन बनाकर आउट हुए।

11:36 (IST) 17 Dec 2024
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: नितीश कुमार रेड्डी को पैट कमिंस ने पवेलियन भेजा

नितीश कुमार रेड्डी को पैट कमिंस ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 16 रन बनाए। रविंद्र जडेजा 59 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 59.5 ओवर में 7 विकेट पर 194 रन। ऑस्ट्रेलिया के पास 251 रन की बढ़त। फॉलोऑन बचाने के लिए 51 रन चाहिए। मोहम्मद सिराज नए बल्लेबाज हैं।

11:16 (IST) 17 Dec 2024
India vs Australia 3rd Test Live Score: फॉलोऑन बचाने के लिए 60 रन और चाहिए

भारत ने 55.3 ओवर में 6 विकेट पर 186 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के पास 259 रन की बढ़त। रविंद्र जडेजा 10 और नितीश कुमार रेड्डी 10 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 45 रन की साझेदारी। फॉलोऑन बचाने के लिए 60 रन और चाहिए।

10:50 (IST) 17 Dec 2024
IND vs AUS 3rd Test Live Score: ब्रिस्बेन में बारिश रुकी

ब्रिस्बेन में बारिश रुक गई है। भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे मैच शुरू होगा। चौथे दिन लंच ब्रेक के बाद दूसरे सत्र में बारिश से मैच रुकने तक भारत ने 51.5 ओवर में 6 विकेट पर 180 रन बना लिए। ऑस्ट्रेलिया 265 रन से आगे। फॉलोऑन बचाने के लिए 66 रन और चाहिए। नितीश रेड्डी 9 और रविंद्र जडेजा 52 रन बनाकर क्रीज पर।

09:59 (IST) 17 Dec 2024
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: बारिश के कारण मैच फिर रुका

ब्रिस्बेन में बारिश के कारण मैच फिर रुक गया है। गाबा टेस्ट के चौथे दिन दूसरे सत्र में 2.5 ओवर का खेल हुआ। भारत ने 51.5 ओवर में 6 विकेट पर 180 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया 265 रन से आगे। नितीश रेड्डी 9 और रविंद्र जडेजा 52 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 39 रन की साझेदारी।

09:46 (IST) 17 Dec 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: रविंद्र जडेजा ने अर्धशतक जड़ा

रविंद्र जडेजा ने अर्धशतक जड़ा। वह 82 गेंद पर 50 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 50 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन। ऑस्ट्रेलिया के पास 269 रन की बढ़त। भारत को फॉलोऑन बचाने के लिए 69 रन की दरकार। रविंद्र जडेजा 50 और नितीश कुमार रेड्डी 7 रन बनाकर क्रीज पर।

09:41 (IST) 17 Dec 2024
India vs Australia 3rd Test Live Score: गाबा टेस्ट के चौथे दिन दूसरे सत्र का खेल शुरू

गाबा टेस्ट के चौथे दिन दूसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। रविंद्र जडेजा ने मिचेल स्टार्क की पहली ही गेंद पर चौका जड़ा। वह 77 गेंद पर 41 रन पर पहुंचे। नितीश रेड्डी 7 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 49.1 ओवर में 6 विकेट पर 171 रन। ऑस्ट्रेलिया 274 रन आगे।

09:21 (IST) 17 Dec 2024
India vs Australia Live Score: ब्रिस्बेन में बारिश

ब्रिस्बेन में बारिश हो रही है ऐसे में गाबा टेस्ट से चौथे दिन दूसरे सत्र का खेल अबतक शुरू नहीं हो पाया है। भारत ने 49 ओवर में 6 विकेट पर 167 रन बनाए। ऑस्ट्रेसिया 278 रन से आगे। फॉलोऑन बचाने के लिए 78 रन चाहिए। रविंद्र जडेजा 41 और नितीश रेड्डी 7 रन बनाकर क्रीज पर।

08:24 (IST) 17 Dec 2024
India vs Australia 3rd Test Live Score: गाबा टेस्ट के चौथे दिन लंच ब्रेक

गाबा टेस्ट के चौथे दिन लंच ब्रेक तक भारत ने 49 ओवर में 6 विकेट पर 167 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के पास 278 रन की बढ़त। रविंद्र जडेजा 41 और नितीश कुमार रेड्डी 7 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 26 रन की साझेदारी। चौथे दिन पहले सत्र में 32 ओवर का खेल हुआ। 116 रन बना। 2 विकेट गिरे। केएल राहुल ने 84 रन बनाए। रोहित शर्मा 10 रन बनाकर आउट। ऑस्ट्रेलिया के लिए झटका लगा। जोश हेजलवुड चोटिल हो गए हैं। वह स्कैन के लिए अस्पातल गए।

07:51 (IST) 17 Dec 2024
India vs Australia 3rd Test Live Score: केएल राहुल शतक से चूके

केएल राहुल शतक से चूक गए हैं। उन्होंने 84 रन बनाए। नितीश रेड्डी ने चौके से खाता खोला। रविंद्र जडेजा 26 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 43 ओवर में 6 विकेट पर 145 रन। ऑस्ट्रेलिया 300 रन से आगे।

07:30 (IST) 17 Dec 2024
Live Cricket Score: राहुल और जडेजा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

केएल राहुल ने अच्छी बल्लेबाजी की है। उन्होंने 122 गेंद पर 78 रन बनाए। रविंद्र जडेजा 22 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 57 रन की साझेदारी। भारत का स्कोर 38.4 ओवर में 5 विकेट पर 131 रन। ऑस्ट्रेलिया 314 रन से आगे।

06:57 (IST) 17 Dec 2024
India vs Australia 3rd Test Live Score: ब्रिस्बेन में बारिश रुकने के बाद मैच शुरू

ब्रिस्बेन में बारिश रुकने के बाद मैच शुरू हो गया है। भारत ने 31 ओवर में 5 विकेट पर 105 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया 340 रन से आगे। रविंद्र जडेजा 6 और केएल राहुल 68 रन बनाकर क्रीज पर।

06:39 (IST) 17 Dec 2024
India vs Australia 3rd Test Live Score: एडिलेड में बारिश के कारण मैच रुका

ब्रिस्बेन में बारिश के कारण मैच रुक गया है। भारत का स्कोर 30.5 ओवर में 5 विकेट पर 105 रन। ऑस्ट्रेलिया के पास 340 रन की बढ़त। केएल राहुल 68 और रविंद्र जडेजा 6 रन बनाकर क्रीज पर।

05:59 (IST) 17 Dec 2024
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: केएल राहुल ने अर्धशतक जड़ा

केएल राहुल ने अर्धशतक जड़ा। वह 85 गेंद पर 52 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 24.3 ओवर में 5 विकेट पर 81 रन। ऑस्ट्रेलिया 364 रन से आगे। रविंद्र जडेजा बगैर खाता खोले और केएल राहुल 52 रन बनाकर क्रीज पर।

05:58 (IST) 17 Dec 2024
Live Cricket Score:रोहित शर्मा को पैट कमिंस ने पवेलियन भेजा

रोहित शर्मा को पैट कमिंस ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 10 रन बनाए। भारत का स्कोर 5 विकेट पर 78 रन। ऑस्ट्रेलिया 367 रन से आगे। केएल राहुल 49 और रविंद्र जडेजा बगैर खाता खोले क्रीज पर।

05:32 (IST) 17 Dec 2024
IND vs AUS 3rd Test Live Score: गाबा टेस्ट के चोथे दिन की खेल शुरू

गीबा टेस्ट के चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है। पहली ही गेंद पर केओल राहुल का कैच स्टीव स्मिथ ने छोड़ा। भारत का स्कोर 4 विकेट पर 55 रन। केएल राहुल 36 और रोहित शर्मा 1 रन बनाकर क्रीज पर।ऑस्ट्रेलिया 390 रन से आगे।

13:03 (IST) 16 Dec 2024
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: गाबा टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त

गाबा टेस्ट का तीसरा दिन बारिश से प्रभावित रहा। दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने पहली पारी में 17 ओवर में 4 विकेट पर 51 रन बना लिए। केएल राहुल 33 और रोहित शर्मा बगैर खाता खोले क्रीज पर। यशस्वी जायसवाल 4, शुभमन गिल 1,विराट कोहली 3 और ऋषभ पंत 9 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल स्टार्क ने 2, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस ने 1-1 विकेट लिए।

12:50 (IST) 16 Dec 2024
India vs Australia 3rd Test Live Score: फिर हो रही बारिश

ब्रिस्बेन में बारिश की आंख-मिचौली जारी है। गाबा टेस्ट के तीसरे दिन तीसरे सत्र में केवल 3 ओवर बाद खेल रोकना पड़ा। खराब रौशनी के कारण ऐसा हुआ। भारत ने 17 ओवर में 4 विकेट पर 51 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया 394 रन से आगे। केएल राहुल 33 और रोहित शर्मा बगैर खाता खोले क्रीज पर।

12:30 (IST) 16 Dec 2024
IND vs AUS 3rd Test Live Score: थोड़ी देर में शुरू होगा मैच

ब्रिस्बेन में बारिश रुक गई है। अंपायरों ने मैदान का निरीक्षण कर लिया है। भारतीय समयानुसार दोपहर 12.35 पर मैच शुरू होगा।

12:14 (IST) 16 Dec 2024
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: बारिश रुकी

ब्रिस्बेन में बारिश रुक गई है। कवर्स हटा दिए गए हैं। भारतीय समयानुसार दोपहर 12.20 मिनट पर अंपायर मैदान का निरीक्षण करेंगे।

11:56 (IST) 16 Dec 2024
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: ब्रिस्बेन में बारिश जारी

ब्रिस्बेन में बारिश जारी है। गाबा टेस्ट के तीसरे दिन के तीसरे सत्र का खेल शुरू नहीं हो पाया है। चौथे दिन भी बारिश की संभावना है। भारत के लिए यह अच्छी खबर है। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 445 रन के जवाब में भारत ने चायकाल तक 14.1 ओवर में 48 रन पर 4 विकेट गंवा दिए। ऑस्ट्रेलिया 397 रन से आगे।

11:19 (IST) 16 Dec 2024
India vs Australia 3rd Test Live Score: ब्रिस्बेन में बारिश लौटी

ब्रिस्बेन में बारिश लौट आई है। पिच को फिर से कवर्स से ढक दिया गया है। गाबा टेस्ट के तीसरे दिन बारिश की आंख मिचौली जारी है। तीसरे सत्र का खेल अबतक नहीं शुरू हो पाया है।

11:09 (IST) 16 Dec 2024
India vs Australia 3rd Test Live Score: ब्रिस्बेन में बारिश रुकी

ब्रिस्बेन में बारिश रुक गई है। गाबा टेस्ट के तीसरे दिन तीसरे सत्र का खेल भारतीय समायनुसार सुबह 11.15 बजे शुरू होगा। भारत ने चायकाल तक 14.1 ओवर में 48 रन पर 4 विकेट गंवा दिए। ऑस्ट्रेलिया 397 रन से आगे। केएल राहुल 30 और रोहित शर्मा बगैर खाता खोले क्रीज पर।

10:42 (IST) 16 Dec 2024
India vs Australia 3rd Test Live Score: गाबा टेस्ट के तीसरे दिन चायकाल

गाबा टेस्ट के तीसरे दिन चायकाल हो गया है। बारिश की आंख-मिचौली जारी है। भारत ने 14.1 ओवर में 48 रन पर 4 विकेट गंवा दिए। ऑस्ट्रेलिया 397 रन से आगे। केएल राहुल 30 और रोहित शर्मा बगैर खाता खोले क्रीज पर। यशस्वी जायसवाल 4, शुभमन गिल 1 , विराट कोहली 3 और ऋषभ पंत 9 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल स्टार्क ने 2, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस ने 1-1 विकेट लिए।

10:10 (IST) 16 Dec 2024
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: ब्रिस्बेन में बारिश की आंख मिचौली जारी

ब्रिस्बेन में बारिश की आंख मिचौली जारी है। भारतीय टीम संकट में है। 14.1 ओवर में 48 रन पर 4 विकेट गंवा दिए। ऑस्ट्रेलिया 397 रन से आगे। केएल राहुल 30 रन बनाकर क्रीज पर। रोहित शर्मा क्रीज पर।

10:05 (IST) 16 Dec 2024
India vs Australia 3rd Test Live Score: ऋषभ पंत भी पवेलियन लौटे

गाबा के हीरो ऋषभ पंत भी पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 9 रन बनाए। केएल राहुल 26 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 13.5 ओवर में 4 विकेट पर 44 रन। ऑस्ट्रेलिया 401 रन से आगे। नए बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं।