भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैच की टेस्ट सीरीज का तीसरे मैच में मेजबान टीम ड्राइविंग सीट पर है। ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में शनिवार (14 दिसंबर) से खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दो दिन का खेल हो गया है और ऑस्ट्रेलिया ड्राइविंग सीट पर है।

गाबा टेस्ट के दूसरे दिन रविवार (15 दिसंबर) को आधे घंटे पहले मैच शुरू हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने 101 ओवर में 7 विकेट पर 405 रन बनाए। एलेक्स कैरी 45 और मिचेल स्टार्क 7 रन बनाकर क्रीज पर। ट्रेविस हेड ने 152 और स्टीव स्मिथ 101 रन की पारी खेली। उस्मान ख्वाजा 21, नाथन मैकस्वीनी 9 और मार्नस लाबुशेन 12 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल मार्श ने 5 और पैट कमिंस ने 20 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेय लिए। मोहम्मद सिराज और नितीश रेड्डी ने 1 विकेट लिए।

ब्रिस्बेन में बारिश के कारण पहले दिन केवल 13.2 ओवर का ही खेल हो पाया। ऑस्ट्रेलिया ने 13.2 ओवर में बगैर विकेट के 28 रन बनाए थे। नाथन मैकस्वीनी 4 और उस्मान ख्वाजा 19 रन बनाकर क्रीज पर थे। पहली बार 5.3 ओवर के बाद बारिश आई थी, लेकिन आधे घंटे बाद मैच शुरू हो गया। 14वें ओवर में बारिश आई और इसके बाद फिर मैच नहीं हुआ।

Match Ended

Border-Gavaskar Trophy, 2024/25

Australia 
445(117.1)& 89/7dec

vs

India  
260(78.5)& 8/0(2.1)

Match Ended ( Day 5 – 3rd Test )
Australia drew with India

भारत की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हुए। आकाशदीप और रविंद्र जडेजा की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अभी 1-1 से बराबरी पर है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल (WTC Final 2025) के लिहाज से सीरीज काफी महत्वूपर्ण है। पर्थ में पहला टेस्ट जीतने के बाद पिंक बॉल टेस्ट में भारत को हार मिली थी। ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही प्लेइंग 11 की घोषणा कर दी है। स्कॉट बोलैंड की जगह जोश हेजलवुड की वापसी हुई है।

भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11: नाथन मैक्सवीनी, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

Live Updates
08:58 (IST) 14 Dec 2024
India vs Australia 3rd Test Live Score: ब्रिस्बेन में बारिश जारी

मार्क निकोलस ने ऑन एयर कहा कि बारिश कम हो गई है। गाबा टेस्ट के पहले दिन अबतक केवल 13.2 ओवर का ही खेल हो पाया है। ऑस्ट्रेलिया ने 13.2 ओवर में बगैर विकेट के 28 रन बना लिए हैं। नाथन मैकस्वीनी 4 और उस्मान ख्वाजा 19 रन बनाकर क्रीज पर।

08:34 (IST) 14 Dec 2024
India vs Australia 3rd Test Live Score: लंच के बाद अबतक नहीं शुरू हुआ मैच

गाबा टेस्ट के पहले दिन दूसरे सत्र का खेल शुरू हो जाना चाहिए था, लेकिन बारिश के कारण इंतजार जारी है। मैदान पर बहुत पानी है और इसे मैच के लिए तैयार होने में कुछ समय लगेगा।

07:51 (IST) 14 Dec 2024
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: गाबा टेस्ट के पहले दिन लंच ब्रेक

ब्रिस्बेन में बारिश के कारण पहले दिन लंच ब्रेक तक केवल 13.2 ओवर का ही खेल हो पाया। ऑस्ट्रेलिया ने 13.2 ओवर में बगैर विकेट के 28 रन बना लिए हैं। नाथन मैकस्वीनी 4 और उस्मान ख्वाजा 19 रन बनाकर क्रीज पर।

07:29 (IST) 14 Dec 2024
IND vs AUS 3rd Test Live Score: बारिश के कारण मैच रुका

ब्रिस्बेन में बारिश के कारण मैच रुक गया है। ऑस्ट्रेलिया ने 13.2 ओवर में बगैर विकेट के 28 रन बना लिए हैं। नाथन मैकस्वीनी 4 और उस्मान ख्वाजा 19 रन बनाकर क्रीज पर। आकाशदीप ने 3.2 ओवर में 2 रन दिए हैं। मोहम्मद सिराज दूसरी छोर से गेंदबाजी कर रहे हैं।

07:20 (IST) 14 Dec 2024
India vs Australia Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 28/0

13 ओवर का खेल हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना विकेट खोये 28 रन है। उस्मान ख्वाजा के 47 गेंद में 19 रन हैं। नाथन मैकस्वीनी के 31 गेंद में 4 रन हैं। सिराज 13वां ओवर लेकर आये। उनका यह ओवर मेडन रहा। भारतीय गेंदबाज विकेट की तलाश में हैं।

07:06 (IST) 14 Dec 2024
IND vs AUS 3rd Test Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 10 ओवर में 26 रन

10 ओवर का खेल हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना विकेट खोये 26 रन है। उस्मान ख्वाजा के 37 गेंद में 18 रन हैं। नाथन मैकस्वीनी के 23 गेंद में 3 रन हैं। आकाशदीप ने अब तक 2 ओवर किये हैं। उन्होंने 2 रन दिये हैं। उनका पहला ओवर मेडन रहा था। जसप्रीत बुमराह ने अब तक 5 में से 3 ओवर मेडन किये हैं। उन्होंने 6 रन दिये हैं।

06:48 (IST) 14 Dec 2024
IND vs AUS Live score: उस्मान ख्वाजा ने जड़ा चौका

दोबारा मैच शुरू हो चुका है। सिराज पहले अपना अधूरा ओवर पूरा करेंगे। उनकी चौथी गेंद पर कोई रन नहीं आया। उनकी पांचवीं गेंद बैक ऑफ लेंथ शॉर्ट बॉल थी। उस्मान ख्वाजा ने उसे बहुत ही आसानी से बाउंड्री के बाहर भेज दिया। आखिरी गेंद डॉट रही। छह ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 23/0 (6), बता दें कि बारिश के कारण करीब 30 मिनट का खेल बर्बाद हो गया।

06:39 (IST) 14 Dec 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: कवर्स हटे, 6;45 बजे फिर शुरू होगा मैच

बारिश रुक चुकी है। कवर्स हट चुके हैं। भारतीय समयानुसार सुबह 6:45 बजे फिर से मैच शुरू होगा। जैसे ही कवर्स हटना शुरू हुए, रोहित शर्मा के चेहरे पर मुस्कान फैल गई। वह शायद मन ही मन इसकी ही कामना कर रहे होंगे।

06:34 (IST) 14 Dec 2024
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: भारत चाहेगा जल्द बंद हो बारिश

भारतीय दृष्टिकोण से, रोहित शर्मा एंड कंपनी उम्मीद कर रही होगी कि बहुत अधिक बारिश न हो और आउटफील्ड बहुत अधिक गीली न हो, क्योंकि उससे गेंदबाजों के लिए गेंद को हर बार मैदान पर पकड़ना मुश्किल हो जाए। ऑस्ट्रेलियाई दृष्टिकोण से पैट कमिंस एंड कंपनी थोड़ी राहत महसूस कर रही होगी, क्योंकि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज दोनों ही लय में आते दिख रहे थे। दोनों की ही स्पीड बढ़ती जा रही थी। हम बारिश की रुकावट के तुरंत लौटेंगे।

06:19 (IST) 14 Dec 2024
Live Cricket Score:बारिश के कारण खेल रुका

मोहम्मद सिराज छठा ओवर लेकर आये। वह तीन गेंद फेंक चुके थे। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 19/0 था। उसी समय अचानक बूंदाबांदी शुरू हो गई है और यह इतनी तेज थी कि दोनों टीमों के खिलाड़ियों को मैदान छोड़ना पड़ा। मौसम रिपोर्ट पहले ही छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई थी। फिलहाल, खिलाड़ी मैदान से बाहर हैं और ग्राउंड स्टाफ जल्दी से कवर लेकर भाग रहा है।

06:16 (IST) 14 Dec 2024
India vs Australia 3rd Test Live Score: उस्मान ख्वाजा ने तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर खोला अपना खाता

उस्मान ख्वाजा ने अपनी 11वीं गेंद पर खाता खोला। उन्होंने तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर जसप्रीत बुमराह को पीछे जाकर एक्रास खेला और दौड़कर दो रन लिये। चौथे ओवर की पहली गेंद पर नाथन मैकस्वीनी ने एक रन लेकर अपना खाता खोला। उस्मान ख्वाजा ने चौथी गेंद पर अपना चौका लगाया। ख्वाजा ने पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर भी चौका लगाया। पांच ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना विकेट खोये 18 रन है। उस्मान ख्वाजा के 22 गेंद में 13 और नाथन मैकस्वीनी के 8 गेंद में 1 रन हैं।

06:01 (IST) 14 Dec 2024
India vs Australia Live Score:सिराज का ओवर मेडन रहा

दूसरा ओवर मोहम्मद सिराज लेकर आये। इस ओवर से ऑस्ट्रेलिया के खाते में एक भी रन नहीं आया। अब तक उस्मान ख्वाजा और नाथन मैकस्वीनी अपना-अपना खाता खोल नहीं पाये हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 4/0 (2.0)

05:55 (IST) 14 Dec 2024
IND vs AUS 3rd Test Live Score: चौके से खुला ऑस्ट्रेलिया का खाता

ऑस्ट्रेलिया की ओर से उस्मान ख्वाजा और नाथन मैकस्वीनी ने पारी की शुरुआत की। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह पहला ओवर लेकर आये। उस्मान ख्वाजा उनकी पहली 2 गेंद पर अपना खाता नहीं खोल पाये। तीसरी गेंद पैड से लगकर बाउंड्री के पार चली गई। इस तरह से ऑस्ट्रेलिया का खाता लेग बाई से खुला। पहले ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 4/0 (1)

05:49 (IST) 14 Dec 2024
IND vs AUS Live score: थोड़ी देर में शुरू होगा मैच

थोड़ी देर में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू होने वाली है। भारत का राष्ट्रगान हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रगान हो रहा है। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम पवेलियन जाएगी और फिर उनकी ओपनिंग जोड़ी बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आएगी। भारतीय टीम पहले से ही मैदान पर है। रोमांचक एक्शन का मजा लेने के लिए तैयार हो जाइए।

05:31 (IST) 14 Dec 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: ये है ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

05:30 (IST) 14 Dec 2024
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: परिस्थितियों का अच्छा इस्तेमाल करना चाहते हैं रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बात यह भी कहा, थोड़ा बादल छाए हुए हैं और थोड़ी घास भी है, साथ ही यह थोड़ा सॉफ्ट भी लग रहा है, हम परिस्थितियों का सबसे अच्छा इस्तेमाल करना चाहते हैं। दोनों टीमों ने पिछले दो मैचों में अच्छा क्रिकेट खेला है। हमारे लिए यह बड़ा मैच है, हम वही करेंगे जो हमसे अपेक्षित है। हम अच्छा क्रिकेट खेलेंगे, हम समझते हैं कि हमें कुछ पलों को कैद करना होगा, हमने पिछले गेम में ऐसा नहीं किया, जिसकी वजह से हम हार गए।

05:28 (IST) 14 Dec 2024
Live Cricket Score: ये है भारत की प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप।

05:25 (IST) 14 Dec 2024
India vs Australia 3rd Test Live Score:भारत ने टॉस जीता, प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किया

टॉस हो चुका है। टॉस का सिक्का भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पक्ष में पड़ा है। उन्होंने टॉस जीतने के बाद कहा कि वह पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं। यह भी बताया कि भारत की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हैं। हर्षित राणा की जगह आकाशदीप और रविचंद्रन अश्विन की जगह रविंद्र जडेजा को आखिरी एकादश में शामिल किया गया है।

05:20 (IST) 14 Dec 2024
India vs Australia Live Score:भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव क्रिकेट स्कोर, तीसरा टेस्ट: हेड टू हेड
  • मैच खेले: 109
  • ऑस्ट्रेलिया जीता: 46
  • भारत जीता: 33
  • टाई: 1
  • ड्रॉ: 29
  • 05:13 (IST) 14 Dec 2024
    IND vs AUS 3rd Test Live Score: थोड़ी देर में टॉस

    भारतीय समयानुसार भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट मैच के लिए टॉस सुबह 5:20 बजे होना है। मैच की शुरुआत सुबह 5:50 बजे होगी। ऑस्ट्रेलिया में सुबह के 9.43 बज चुके हैं। जोश हेजलवुड को फिट घोषित कर दिया गया है। वह स्कॉट बोलैंड की जगह लेंगे। पैट कमिंस ने कल ही पुष्टि की थी कि ऑस्ट्रेलिया के लिए यही एकमात्र बदलाव है। ऐसा लग रहा है कि आकाश दीप रन-अप बनाने की कोशिश कर रहे हैं। आर अश्विन और रविंद्र जडेजा भी पिच पर करीब से नजर रख रहे हैं।

    05:03 (IST) 14 Dec 2024
    IND vs AUS Live score: भारत के लिए रोहित और विराट की फॉर्म चिंता

    भारत के लिए, बल्लेबाजी क्रम का पतन किसी को भी पसंद नहीं आ रहा है। दोनों मैच में सलामी जोड़ी अपेक्षाकृत मजबूत दिखी और उन्हें बदलने की संभावना नहीं है। हालांकि, भारत के लिए चिंताएं मध्यक्रम में स्पष्ट रूप से हैं – विशेष रूप से रोहित शर्मा और विराट कोहली।

    04:58 (IST) 14 Dec 2024
    LIVE क्रिकेट स्कोर:गाबा टेस्ट मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों के लिए अहम

    गाबा में भारत की ऐतिहासिक जीत और उसके बाद की घटनाएं अच्छी तरह से दर्ज हैं। यह निश्चित रूप से मेहमान टीम के खेमे में कुछ उत्साह जगाएगी। ऑस्ट्रेलिया पर्थ में अपने सर्वश्रेष्ठ से बहुत दूर था और भारत एडिलेड में। दोनों टीमों को इस मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाने का महत्व पता होगा, क्योंकि यहां जीतने वाली टीम शेष सीरीज के लिए ड्राइविंग सीट पर रहेगी।

    04:54 (IST) 14 Dec 2024
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: अभेद्य गढ़ जो अब बना खंडहर

    कभी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट का अभेद्य गढ़ रहा गाबा, तीन साल पहले भारत के ऐतिहासिक आक्रमण के बाद अब एक खंडहर बन चुका है, जिसे वापस पाने के लिए घरेलू टीम बेताब है। कुछ साल पहले, गाबा में आने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को आराम और आत्मविश्वास मिलता था, लेकिन अब, यहां पिछले 4 टेस्ट में से 2 हारने के बाद, उन्हें सावधान रहना चाहिए।

    04:52 (IST) 14 Dec 2024
    Live Cricket Score: यह है भारत की पूुरी टीम

    भारत: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, रविचंद्रन अश्विन, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, देवदत्त पडिक्कल, रविंद्र जडेजा, सरफराज खान, अभिमन्यु ईश्वरन, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप।

    04:49 (IST) 14 Dec 2024
    India vs Australia 3rd Test Live Score: निर्णायक साबित हो सकता है गाबा टेस्ट

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 सीरीज अभी 1-1 से बराबर होने के बाद ब्रिस्बेन टेस्ट निर्णायक साबित हो सकता है। भारतीय गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों की कमजोरी का फायदा उठाना चाहेंगे जिनके लिये ट्रेविस हेड दूसरे टेस्ट में संकटमोचक साबित हुए।

    04:45 (IST) 14 Dec 2024
    India vs Australia Live Score: रोहित और विराट पर निगाहें

    एडिलेड में मिली हार के बाद गाबा पर वापसी के इतिहास को दोहराने के इरादे से भारतीय टीम शनिवार से शुरू हो रहे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट में जब ऑस्ट्रेलिया से खेलेगी तो नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली के बल्लों पर लगी होंगी।

    04:41 (IST) 14 Dec 2024
    IND vs AUS 3rd Test Live Score: ये है ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

    जैसाकि आप सबको पता है कि ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट मैच से एक दिन पहले ही अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया था। उसने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। बोलैंड की जगह हेजलवुड की वापसी हुई है।

    प्लेइंग इलेवन: नाथन मैक्सवीनी, उस्मान ख्वाजा, मर्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड,मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

    04:38 (IST) 14 Dec 2024
    IND vs AUS Live score: स्वागत है

    नमस्कार। जनसत्ता.कॉम के लाइव ब्लाग में आपका स्वागत है। इस लाइव ब्लाग में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल का आंखों देखा हाल बताया जाएगा। मैच का लाइव स्कोर भी उपलब्ध रहेगा।