बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में शुक्रवार (6 दिसंबर) से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा दिखा। एडिलेड के एडिलेड स्टेडियम में पिंक बॉल टेस्ट में भारतीय टीम पर हार का खतरा मंडरा रहा है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने दूसरी पारी में 24 ओवर में 5 विकेट पर 128 रन बना लिए। ऑस्ट्रेलिया 29 रन से आगे। ऋषभ पंत 28 और नितीश कुमार रेड्डी 15 रन बनाकर क्रीज पर। यशस्वी जायसवाल 24, केएल राहुल 7, शुभमन गिल 28, विराट कोहली 11 और रोहित शर्मा 6 रन बनाकर आउट हुए। पैट कमिं और स्कॉट बोलैंड ने 2-2 विकेट लिए। मिचेल स्टार्क ने 1 विकेट लिए।

IND vs AUS 2nd Test LIVE Ball by Ball Score: Check Here

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी

ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 337 रन पर आउट हो गई। बढ़त 157 रन की हासिल की। ट्रेविस हेड ने 140, उस्मान ख्वाजा ने 13, नाथन मैकस्वीनी ने 39, मार्नस लाबुशेन ने 64 और स्टीव स्मिथ ने 2 रन बनाए। मिचेल मार्श ने 9, एलेक्स कैरी ने 15 और पैट कमिंस ने 18 रन बनाए। मिचेल स्टार्क ने 18 और स्कॉट बोलैंड बगैर खाता खोले आउट हुए। नाथन लियोन ने नाबाद 4 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह ने 4 और मोहम्मद सिराज ने वि4केट लिए। नितीश रेड्डी और रविचंद्रन अश्विन ने 1-1 विकेट लिए।

IND vs AUS 2nd Test LIVE Score Streaming: Watch Here

भारत की पहली पारी

इससे पहले भारतीय टीम 44.1 ओवर में 180 रन पर आउट हो गई। नितीश रेड्डी की जुझारू पारी के दम पर भारतीय टीम 200 के करीब पहुंची। यशस्वी जायसवाल मैच की पहली गेंद पर आउट हुए। केएल राहुल ने 37 और शुभमन गिल ने 31 रन बनाए। विराट कोहली 7 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा ने 3, ऋषभ पंत ने 21, रविचंद्रन अश्विन ने 22, नितीश रेड्डी ने 42 रन बनाए। हर्षित राणा और जसप्रीत बुमराह खाता नहीं खोल पाए। मोहम्मद सिराज 4 रन बनाकर नाबाद रहे। मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए। स्कॉट बोलैंड और पैट कमिंस ने 2-2 विकेट लिए।

भारतीय टीम ने प्लेइंग 11 में 3 बदलाव किए

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने प्लेइंग 11 में 3 बदलाव किए। रोहित शर्मा, शुभमन गिल और रविचंद्रन अश्विन की वापसी हुई। भारतीय टीम पहला टेस्ट मैच जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में खेली थी। दूसरा टेस्ट मैच में नियमित कप्तान रोहित शर्मा की वापसी हुई। भारतीय टीम की प्लेइंग 11 से देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल और वाशिंगटन सुंदर बाहर हुए। ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 पहले ही घोषित हो गई थी। पैट कमिंस की टीम में 1 बदलाव हुआ है। चोटिल जोश हेजलवुड की जगह स्कॉट बोलैंड को मौका मिला। पर्थ में खेला गया पहला टेस्ट भारतीय टीम जीती थी और 1-0 का बढ़त बना ली था।

भारत की प्लेइंग 11: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), नितीश रेड्डी, रविचंद्रन अश्विन, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11: उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।

Match Ended

Border-Gavaskar Trophy, 2024/25

Australia 
337(87.3)& 19/0(3.2)

vs

India  
180(44.1)& 175(36.5)

Match Ended ( Day 3 – 2nd Test )
Australia beat India by 10 wickets

Live Updates
16:37 (IST) 6 Dec 2024
IND vs AUS 2nd Test Live Cricket Score: भारत को विकेट की तलाश

भारत को विकेट की तलाश है। मार्नस लाबुशेन 17 और नाथन मैकस्वीनी 31 रन बनाकर क्रीज पर। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 26.2 ओवर में 1 पर 74 रन बनाए। भारत 106 रन से आगे। भारत को विकेट की तलाश है। जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी के लिए वापस आए हैं।

16:16 (IST) 6 Dec 2024
India vs Australia LIVE Score: भारत को विकेट की तलाश

ऑस्ट्रेलिया ने 22 ओवर में 1 विकेट पर 55 रन बनाए। नाथम मैकस्वीनी 16 और मार्नस लाबुशेन 13 रन बनाकर क्रीज पर। भारत 133 रन से आगे। विकेट की तलाश।

16:03 (IST) 6 Dec 2024
IND vs AUS 2nd Test Live Cricket Score: नाथन मैकस्वीनी और मार्नस लाबुशेन क्रीज पर

ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवर में 1 विकेट पर 47 रन बनाए। नाथन मैकस्वीनी 12 और मार्नस लाबुशेन 9 रन बनाकर क्रीज पर। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 19 ओवर में 1 विकेट पर 47 रन। भारत 133 रन से आगे।

15:23 (IST) 6 Dec 2024
India vs Australia LIVE Score: उस्मान ख्वाजा को जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन भेजा

उस्मान ख्वाजा को जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 13 रन बनाए। नाथम मैकस्वीनी 6 रन बनाकर क्रीज पर। मार्नस लाबुशेन नए बल्लेबाज हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 11.1 ओवर में 1 विकेट पर 24 रन। भारत 156 रन से आगे।

14:48 (IST) 6 Dec 2024
LIVE Cricket Score: जसप्रीत बुमराह का मेडन ओवर

जसप्रीत बुमराह ने पहले ओवर में चार रन दिए। ओवर की चौथी गेंद पर बुमराह ने फ्लिक करके स्क्वायर लेग पर चौका लगाया। अगले ओवर में मोहम्मद सिराज ने मेडल ओवर डाला। अगला ओवर बुमराह ने भी मेडल ओवर किया।

14:36 (IST) 6 Dec 2024
LIVE Cricket Score: ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेहबाजी शुरू हो गई है। उस्मान ख्वाजा और नेथन मैकस्विनी ओपनिंग करने उतरे हैं। पहला ओवर करने की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह को दी गई है।

14:16 (IST) 6 Dec 2024
India vs Australia LIVE Score: भारत 180 रन पर आउट

पिंक बॉल टेस्ट के पहले दिन भारतीय टीम 44.1 ओवर में 180 रन पर आउट हो गई। नितीश रेड्डी की जुझारू पारी के दम पर भारतीय टीम 200 के करीब पहुंच पाई। यशस्वी जायसवाल मैच की पहली गेंद पर आउट हुए। केएल राहुल ने 37 और शुभमन गिल ने 31 रन बनाए। विराट कोहली 7 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा ने 3, ऋषभ पंत ने 21, रविचंद्रन अश्विन ने 22, नितीश रेड्डी ने 42 रन बनाए। हर्षित राणा और जसप्रीत बुमराह खाता नहीं खोल पाए। मोहम्मद सिराज 4 रन बनाकर नाबाद रहे। मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए। स्कॉट बोलैंड और पैट कमिंस ने 2-2 विकेट लिए।

14:08 (IST) 6 Dec 2024
LIVE Cricket Score: जसप्रीत बुमराह आउट हुए

भारत ने 43.3 ओवर में 176 रन पर 9 विकेट गंवा दिए हैं। जसप्रीत बुमराह आउट हुए। पैट कमिंस को विकेट मिला। मोहम्मद सिराज नए बल्लेबाज हैं। नितीश रेड्डी 42 रन बनाकर क्रीज पर।

14:02 (IST) 6 Dec 2024
India vs Australia LIVE Score: नितीश रेड्डी की आक्रामक बैटिंग

नितीश रेड्डी ने आक्रामक रुख अपना लिया है। भारत ने 42.5 ओवर में 8 विकेट पर 176 रन बना लिए हैं। नितीश रेड्डी 42 और जसप्रीत बुमराह बगैर खाता खोले क्रीज पर। दोनों के बीच 27 गेंद पर 35 रन की साझेदारी। नितीश रेड्डी को स्टार्क की बाउंसर हेलमेट पर लगी।

13:38 (IST) 6 Dec 2024
LIVE Cricket Score: हर्षित राणा को मिचेल स्टार्क ने बोल्ड किया

हर्षित राणा को मिचेल स्टार्क ने बोल्ड किया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। भारत का स्कोर 38.5 ओवर में 8 विकेट पर 141 रन। नितीश रेड्डी 11 रन बनाकर क्रीज पर।

13:35 (IST) 6 Dec 2024
India vs Australia LIVE Score: रविचंद्रन अश्विन को मिचेल स्टार्क ने पवेलियन भेजा

रविचंद्रन अश्विन को मिचेल स्टार्क ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 22 रन बनाए। नितीश रेड्डी 11 रन बनाकर क्रीज पर। हर्षित राणा बगैर खाता खोले क्रीज पर। भारत का स्कोर 38.3 ओवर में 7 विकेट पर 141 रन।

13:02 (IST) 6 Dec 2024
LIVE Cricket Score: ऋषभ पंत को पैट कमिंस ने भेजा पवेलियन

ऋषभ पंत को पैट कमिंस ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 21 रन बनाए। भारत का स्कोर 32.5 ओवर में 6 विकेट पर 109 रन। नितीश रेड्डी 7 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज रविचंद्रन अश्विन हैं।

12:30 (IST) 6 Dec 2024
India vs Australia LIVE Score: रोहित शर्मा आउट

कप्तान रोहित शर्मा को स्कॉट बोलैंड ने एल्बीडब्ल्यू किया। उन्होंने 3 रन बनाए। भारत का स्कोर 25.5 ओवर में 5 विकेट पर 87 रन। नए बल्लेबाज नितीश रेड्डी हैं। ऋषभ पंत 6 रन बनाकर क्रीज पर।

12:15 (IST) 6 Dec 2024
IND vs AUS 2nd Test Live Cricket Score: दूसरे सेशन का खेल शुरू

भारत-ऑस्ट्रेलिया दूसरे टेस्ट के पहले दिन के दूसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। ऋषभ पंत 4 और रोहित शर्मा 1 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 23 ओवर में 4 विकेट पर 82 रन। स्कॉट बोलैंड गेंदबाजी कर रहे हैं।

11:37 (IST) 6 Dec 2024
India vs Australia LIVE Score: पिंक बॉल टेस्ट के पहले दिन टी ब्रेक

पिंक बॉल टेस्ट के पहले दिन टी ब्रेक हो गया है। भारत ने 23 ओवर में 4 विकेट पर 82 रन बनाए। ऋषभ पंत 4 और रोहित शर्मा 1 रन बनाकर क्रीज पर। यशस्वी जायसवाल मैच की पहली गेंद पर आउट हुए। केएल राहुल ने 37 और शुभमन गिल ने 31 रन बनाए। विराट कोहली 7 रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत 4 और रोहित शर्मा 1 रन बनाकर क्रीज पर।

11:21 (IST) 6 Dec 2024
IND vs AUS 2nd Test Live Cricket Score: विराट कोहली को मिचेल स्टार्क ने पवेलियन भेजा

विराट कोहली को मिचेल स्टार्क ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 7 रन बनाए। ऋषभ पंत नए बल्लेबाज हैं। शुभमन गिल 31 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 20.2 ओवर में 3 विकेट पर 77 रन।

11:10 (IST) 6 Dec 2024
India vs Australia LIVE Score: केएल राहुल को मिचेल स्टार्क ने पवेलियन भेजा

केएल राहुल को मिचेल स्टार्क ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 37 रन बनाए। शुभमन गिल 30 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 18.4 ओवर में 2 विकेट पर 69 रन। विराट कोहली नए बल्लेबाज हैं।

10:56 (IST) 6 Dec 2024
IND vs AUS 2nd Test Live Cricket Score: शुभमन गिल और केएल राहुल क्रीज पर

भारत ने 16 ओवर में 1 विकेट पर 56 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 28 और केएल राहुल 26 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 97 गेंद पर 56 रन की साझेदारी।

10:14 (IST) 6 Dec 2024
India vs Australia LIVE Score: केएल राहुल ने 21वीं गेंद पर खाता खोला

केएल राहुल ने 21वीं गेंद पर खाता खोला। उन्होंने 2 रन लिए। भारत का स्कोर 7.3 ओवर में 1 विकेट पर 22 रन। शुभमन गिल 18 रन बनाकर क्रीज पर।

10:12 (IST) 6 Dec 2024
IND vs AUS 2nd Test Live Cricket Score: नोबॉल के कारण बचे राहुल

स्कॉट बोलैंड ने पहली ही गेंद पर केएल राहुल को विकेट के पीछे कैच करा दिया था। नोबॉल के कारण राहुल बचे। भारत का स्कोर 7 ओवर में 1 विकेट पर 20 रन। 19 गेंद खेलने के बाद भी राहुल खाता नहीं खोल पाए हैं। शुभमन गिल 4 चौके की मदद से 18 रन बनाकर क्रीज पर।

09:40 (IST) 6 Dec 2024
India vs Australia LIVE Score: शुभमन गिल ने जड़े लगातार 2 चौके

शुभमन गिल ने अपनी तीसरी और ओवर की चौथी गेंद पर चौका जड़ा। अगली गेंद पर फिर चौका आया। आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं आया। भारत ने पहले ओवर के बाद 1 विकेट पर 8 रन बनाए। शुभमन गिल 8 और केएल राहुल बगैर खाता खोले क्रीज पर।

09:34 (IST) 6 Dec 2024
LIVE Cricket Score: जायसावल को मैच की पहली गेंद पर स्टार्क ने आउट किया

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल क्रीज पर। मिचेल स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। जायसावल को मैच की पहली गेंद पर स्टार्क ने आउट किया। जायसवाल एलबीडब्ल्यू हुए। उन्होंने केएल राहुल से बात की और रिव्यू नहीं लेने का फैसला किया। नए बल्लेबाज शुभमन गिल हैं।

09:12 (IST) 6 Dec 2024
LIVE Cricket Score: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।

09:11 (IST) 6 Dec 2024
India vs Australia LIVE Score: भारत की प्लेइंग 11

यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), नितीश रेड्डी, रविचंद्रन अश्विन, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

09:07 (IST) 6 Dec 2024
IND vs AUS 2nd Test Live Cricket Score: भारत ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने प्लेइंग 11 में 3 बदलाव किए। रोहित शर्मा, शुभमन गिल और रविचंद्रन अश्विन की वापसी हुई।

08:31 (IST) 6 Dec 2024
India vs Australia LIVE Score: पहले दिन बारिश की संभावना

पहले दिन बारिश और तूफान का पूर्वानुमान है। इससे खेल बाधित हो सकता है। यह दूसरे दिन भी जारी रह सकता है, लेकिन उसके बाद मौसम ठीक रहेगा। इसलिए परिणाम आने में पर्याप्त समय रहेगा।

07:56 (IST) 6 Dec 2024
IND vs AUS 2nd Test Live Cricket Score: भारत की संभावित प्लेइंग 11

यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, आर अश्विन, हर्षित राणा, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज।

07:53 (IST) 6 Dec 2024
LIVE Cricket Score: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।

07:46 (IST) 6 Dec 2024
India vs Australia LIVE Score: ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड

उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड, ब्यू वेबस्टर, जोश इंगलिस, ब्रेंडन डॉगेट, सीन एबॉट।

07:45 (IST) 6 Dec 2024
IND vs AUS 2nd Test Live Cricket Score: भारत का स्क्वाड

यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, नितीश रेड्डी, हर्षित राणा, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, देवदत्त पडिक्कल, शुबमन गिल, रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन , सरफराज खान, अभिमन्यु ईश्वरन, प्रिसिध कृष्णा, आकाश दीप।