बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में शुक्रवार (6 दिसंबर) से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा दिखा। एडिलेड के एडिलेड स्टेडियम में पिंक बॉल टेस्ट में भारतीय टीम पर हार का खतरा मंडरा रहा है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने दूसरी पारी में 24 ओवर में 5 विकेट पर 128 रन बना लिए। ऑस्ट्रेलिया 29 रन से आगे। ऋषभ पंत 28 और नितीश कुमार रेड्डी 15 रन बनाकर क्रीज पर। यशस्वी जायसवाल 24, केएल राहुल 7, शुभमन गिल 28, विराट कोहली 11 और रोहित शर्मा 6 रन बनाकर आउट हुए। पैट कमिं और स्कॉट बोलैंड ने 2-2 विकेट लिए। मिचेल स्टार्क ने 1 विकेट लिए।

IND vs AUS 2nd Test LIVE Ball by Ball Score: Check Here

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी

ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 337 रन पर आउट हो गई। बढ़त 157 रन की हासिल की। ट्रेविस हेड ने 140, उस्मान ख्वाजा ने 13, नाथन मैकस्वीनी ने 39, मार्नस लाबुशेन ने 64 और स्टीव स्मिथ ने 2 रन बनाए। मिचेल मार्श ने 9, एलेक्स कैरी ने 15 और पैट कमिंस ने 18 रन बनाए। मिचेल स्टार्क ने 18 और स्कॉट बोलैंड बगैर खाता खोले आउट हुए। नाथन लियोन ने नाबाद 4 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह ने 4 और मोहम्मद सिराज ने वि4केट लिए। नितीश रेड्डी और रविचंद्रन अश्विन ने 1-1 विकेट लिए।

IND vs AUS 2nd Test LIVE Score Streaming: Watch Here

भारत की पहली पारी

इससे पहले भारतीय टीम 44.1 ओवर में 180 रन पर आउट हो गई। नितीश रेड्डी की जुझारू पारी के दम पर भारतीय टीम 200 के करीब पहुंची। यशस्वी जायसवाल मैच की पहली गेंद पर आउट हुए। केएल राहुल ने 37 और शुभमन गिल ने 31 रन बनाए। विराट कोहली 7 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा ने 3, ऋषभ पंत ने 21, रविचंद्रन अश्विन ने 22, नितीश रेड्डी ने 42 रन बनाए। हर्षित राणा और जसप्रीत बुमराह खाता नहीं खोल पाए। मोहम्मद सिराज 4 रन बनाकर नाबाद रहे। मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए। स्कॉट बोलैंड और पैट कमिंस ने 2-2 विकेट लिए।

भारतीय टीम ने प्लेइंग 11 में 3 बदलाव किए

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने प्लेइंग 11 में 3 बदलाव किए। रोहित शर्मा, शुभमन गिल और रविचंद्रन अश्विन की वापसी हुई। भारतीय टीम पहला टेस्ट मैच जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में खेली थी। दूसरा टेस्ट मैच में नियमित कप्तान रोहित शर्मा की वापसी हुई। भारतीय टीम की प्लेइंग 11 से देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल और वाशिंगटन सुंदर बाहर हुए। ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 पहले ही घोषित हो गई थी। पैट कमिंस की टीम में 1 बदलाव हुआ है। चोटिल जोश हेजलवुड की जगह स्कॉट बोलैंड को मौका मिला। पर्थ में खेला गया पहला टेस्ट भारतीय टीम जीती थी और 1-0 का बढ़त बना ली था।

भारत की प्लेइंग 11: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), नितीश रेड्डी, रविचंद्रन अश्विन, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11: उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।

Match Ended

Border-Gavaskar Trophy, 2024/25

Australia 
337(87.3)& 19/0(3.2)

vs

India  
180(44.1)& 175(36.5)

Match Ended ( Day 3 – 2nd Test )
Australia beat India by 10 wickets

Live Updates
17:07 (IST) 7 Dec 2024
IND vs AUS 2nd Test Live Cricket Score: ऑस्ट्रेलिया का दबदबा

पिंक बॉल टेस्ट अबतक ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा है। भारतीय टीम पर हार का खतरा मंडरा रहा है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 24 ओवर में 5 विकेट पर 128 रन बना लिए। ऑस्ट्रेलिया 29 रन से आगे। ऋषभ पंत 28 और नितीश कुमार रेड्डी 15 रन बनाकर क्रीज पर। यशस्वी जायसवाल 24, केएल राहुल 7, शुभमन गिल 28, विराट कोहली 11 और रोहित शर्मा 6 रन बनाकर आउट हुए। पैट कमिं और स्कॉट बोलैंड ने 2-2 विकेट लिए। मिचेल स्टार्क ने 1 विकेट लिए।

16:46 (IST) 7 Dec 2024
LIVE Cricket Score: रोहित शर्मा को पैट कमिंस ने पवेलियन भेजा

रोहित शर्मा को पैट कमिंस ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 6 रन बनाए। भारता का स्कोर 20.5 ओवर में 5 विकेट पर 105 रन। 52 रन से पीछे। नितीश रेड्डी नए बल्लेबाज हैं। ऋषभ पंत 20 रन बनाकर क्रीज पर।

16:25 (IST) 7 Dec 2024
IND vs AUS 2nd Test Live Cricket Score: शुभमन गिल को मिचेल स्टार्क ने पवेलियन भेजा

शुभमन गिल को मिचेल स्टार्क ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 28 रन बनाए। रोहित शर्मा नए बल्लेबाज हैं। ऋषभ पंत 11 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 17.2 ओवर में 4 विकेट पर 86 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया 71 रन से आगे।

16:09 (IST) 7 Dec 2024
IND vs AUS 2nd Test Live Cricket Score: विराट कोहली को स्कॉट बोलैंड ने पवेलियन भेजा

विराट कोहली को स्कॉट बोलैंड ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 11 रन बनाए। भारत का स्कोर 14.3 ओवर में 3 विकेट पर 66 रन। भारत 91 रन से पीछे। शुभमन गिल 20 रन बनाकर क्रीज पर।

15:37 (IST) 7 Dec 2024
LIVE Cricket Score: यशस्वी जायसवाल आउट

स्कॉट बोलैंड ने पहली ही गेंद पर यशस्वी जायसवाल को पवेलियन भेजा। उन्होंने 24 रन बनाए। शुभमन गिल 7 रन बनाकर क्रीज पर। विराट कोहली नए बल्लेबाज हैं। भारत का स्कोर 8.1 ओवर में 2 विकेट पर 42 रन। 115 रन से पीछे।

15:26 (IST) 7 Dec 2024
IND vs AUS 2nd Test Live Cricket Score: यशस्वी जायसवाल का चौका

छठे ओवर में पैट कमिंस ने यशस्वी जायसवाल ने चौका जमाया। इस ओवर में छह रन आए। भारत ने छह ओवर में 30 रन बना लिए हैं।

15:18 (IST) 7 Dec 2024
LIVE Cricket Score: केएल राहुल आउट

चौथे ओवर में पैट कमिंस ने केएल राहुल को आउट करके टीम को सफलता दिलाई। ओवर की पांचवीं गेंद पर राहुल ने पुल करने की कोशिश की लेकिन कैरी ने कैच लपका। 10 गेंदों में 7 रन बनाकर कैरी लौट गए।

15:04 (IST) 7 Dec 2024
IND vs AUS 2nd Test Live Cricket Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई ह। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल बल्लेबाजी करने उतरे हैं। दोनों ने दो ओवर में टीम के खाते में पांच रन जोड़े हैं। भारत की कोशिश होगी कि आज कोई विकेट न जाए।

15:02 (IST) 7 Dec 2024
LIVE Cricket Score: ऑस्ट्रेलिया को मिली 157 की लीड

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 337 रन बनाए। इसके दम पर उन्हें 157 रन की लीड हासिल हुई है। टीम के लिए ट्रेविस हेड ने सबसे ज्यादा 140 रन बनाए। उनके अलावा मार्नस लाबुशेन ने 64 रन की पारी खेली।

14:51 (IST) 7 Dec 2024
IND vs AUS 2nd Test Live Cricket Score: मोहम्मद सिराज ने हासिल किया आखिरी विकेट

मोहम्मद सिराज ने स्कॉट बौलैंड को आउट करके ऑस्ट्रेलिया की पारी का अंत किया। 88वें ओवर में बोलैंड ने डिफेंड करने की कोशिश की लेकिन गेंद बाहरी किनारे पर लगी औऱ स्टंप्स से टकरा गई।

14:40 (IST) 7 Dec 2024
LIVE Cricket Score: मिचेल स्टार्क आउट

टी के बाद पहली गेंद पर मिचेल स्टार्क आउट हो गए। टी के बाद पहली गेंद पर मिचेल स्टार्क आउट हो गए। स्टार्क ने मिड ऑफ पर गेंद को खेला, हालांकि वह हर्षित राणा को कैच थमा बैठे। 15 गेंदों में 18 रन बनाकर राणा पवेलियन लौट गए। अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके लगाए।

14:15 (IST) 7 Dec 2024
IND vs AUS 2nd Test Live Cricket Score: जसप्रीत बुमराह ने पैट कमिंस को बोल्ड किया

पैट कमिंस को जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 12 रन बनाए। डिनर ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 85 ओवर में 8 विकेट पर 332 रन। बढ़त 152 रन की हुई। ट्रेविस हेड ने 140, उस्मान ख्वाजा ने 13, माथन मैकस्वीनी ने 39, मार्नस लाबुशेन ने 64 और स्टीव स्मिथ ने 2 रन बनाए। मिचेल मार्श 9, एलेक्स कैरी ने 15 और पैट कमिंस ने 18 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह ने 4 और मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट लिए। नितीश रेड्डी और रविचंद्रन अश्विन ने 1-1 विकेट लिए।

13:51 (IST) 7 Dec 2024
LIVE Cricket Score: मोहम्मद सिराज ने ट्रेविस हेड को किया बोल्ड

मोहम्मद सिराज ने ट्रेविस हेड को बोल्ड किया। उन्होंने 141 गेंद पर 140 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 81.4 ओवर में 7 विकेट पर 310 रन बनाए। 130 रन की बढ़त हुई। पैट कमिंस 8 रन बनाकर क्रीज पर।

13:25 (IST) 7 Dec 2024
India vs Australia 2nd Test LIVE Score: एलेक्स कैरी को मोहम्मद सिराज ने पवेलियन भेजा

एलेक्स कैरी को मोहम्मद सिराज ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 15 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 77 ओवर में 6 विकेट पर 282 रन। बढ़त 102 रन की हुई। ट्रेविस हेड 120 रन बनाकर क्रीज पर।

13:03 (IST) 7 Dec 2024
IND vs AUS 2nd Test Live Cricket Score: ट्रेविस हेड ने सिर्फ 111 गेंद पर शतक जड़ा

ट्रेविस हेड ने सिर्फ 111 गेंद पर शतक जड़कर भारत की परेशानी बढ़ दी है। ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट पर 255 रन बनाए। 75 रन की बढ़त हुई। ट्रेविस हेड 111 गेंद 100 और एलेक्स कैरी 8 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 47 रन की साझेदारी।

12:46 (IST) 7 Dec 2024
India vs Australia 2nd Test LIVE Score: ट्रेविस हेड शतक के करीब

ऑस्ट्रेलिया ने 68 ओवर में 5 विकेट पर 230 रन बना लिए हैं। 50 रन की बढ़त हुई। एलेक्स कैरी 5 और ट्रेविस हेड 78 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 22 रन की साझेदारी।

12:29 (IST) 7 Dec 2024
रविचंद्रन अश्विन ने मिचेल मार्श को पवेलियन भेजा

रविचंद्रन अश्विन ने मिचेल मार्श को पवेलियन भेजा। उन्होंने 9 रन बनाए। ट्रेविस हेड 62 रन बनाकर क्रीज पर। ऑस्ट्रेलिया ने 63.4 ओवर में 5 विकेट पर 208 रन बनाए। बढ़त 28 रन की हुई। एलेक्स कैरी नए बल्लेबाज हैं।

12:21 (IST) 7 Dec 2024
LIVE Cricket Score: मार्थ-हेड क्रीज पर

ऑस्ट्रेलिया ने 62 ओवर में 4 विकेट पर 202 रन बना लिए हैं। बढ़त 22 रन की हुई। मिचेल मार्श 5 और ट्रेविस हेड 61 रन बनाकर क्रीज पर। जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन गेंदबाजी कर रहे हैं।

12:14 (IST) 7 Dec 2024
India vs Australia 2nd Test LIVE Score: दूसरे दिन दूसरे सत्र का खेल शुरू

पिंक बॉल टेस्ट के दूसरे दिन दूसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। ऑस्ट्रेलिया ने 60 ओवर में 4 विकेट पर 192 रन बनाए। 12 रन की बढ़त। मिचेल मार्श 3 और ट्रेविस हेड 53 रन बनाकर क्रीज पर।

11:35 (IST) 7 Dec 2024
IND vs AUS 2nd Test Live Cricket Score: लाबुशेन-हेड के अर्धशतक से बैकफुट पर भारत

पिंक बॉल टेस्ट के दूसरे दिन पहले सत्र में ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट पर 191 रन बनाए। ट्रेविस हेड 53 और मिचेल मार्श 2 रन बनाकर क्रीज पर। ऑस्ट्रेलिया के पास 11 रन की बढ़त। उस्मान ख्वाजा 13, माथन मैकस्वीनी 39, मार्नस लाबुशेन 64 और स्टीव स्मिथ ने 2 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह ने 3 और नितीश रेड्डी ने 1 विकेट लिए।

11:23 (IST) 7 Dec 2024
India vs Australia 2nd Test LIVE Score: भारत पर ऑस्ट्रेलिया ने बनाई बढ़त

ऑस्ट्रेलिया ने 57 ओवर में 4 विकेट पर 185 रन बना लिए हैं। 5 रन की बढ़त हुई। मिचेल मार्श बगैर खाता खोले और ट्रेविस हेड 49 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 17 रन की साझदारी।

11:12 (IST) 7 Dec 2024
India vs Australia 2nd Test LIVE Score: मार्नस लाबुशेन को नितीश रेड्डी ने पवेलियन भेजा

मार्नस लाबुशेन को नितीश रेड्डी ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 64 रन बनाए। ट्रेविस हेड 32 रन बनाकर क्रीज पर। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 54.3 ओर में 4 विकेट पर 168 रन। भारत 12 रन से आगे।

11:06 (IST) 7 Dec 2024
IND vs AUS 2nd Test Live Cricket Score: भारत के हाथ से मैच निकलता जा रहा है

भारत के हाथ से मैच निकलता जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने 53 ओवर में 3 विकेट पर 166 रन बना लिए हैं। भारत 14 रन से आगे। ट्रेविस हेड 31 और मार्नस लाबुशेन 63 रन बनाकर क्रीज पर।

10:52 (IST) 7 Dec 2024
LIVE Cricket Score: मार्नस लाबुशेन ने अर्धशतक जड़ा

मार्नस लाबुशेन ने अर्धशतक जड़ा। वह 114 गेंद पर 50 रन बनाकर क्रीज पर। ट्रेविस हेड 20 रन बनाकर क्रीज पर। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट पर 142 रन। भारत 38 रन से आगे।

10:06 (IST) 7 Dec 2024
India vs Australia 2nd Test LIVE Score: जसप्रीत बुमराह ने फिर विकेट चटकाया

जसप्रीत बुमराह ने फिर विकेट चटकाया है। स्टीव स्मिथ को पवेलियन भेजा। उन्होंने 2 रन बनाए। मार्नस लाबुशेन 31 रन बनाकर क्रीज पर। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 40.1 ओवर में 3 विकेट पर 103 रन। भारत 77 रन से आगे।

09:46 (IST) 7 Dec 2024
IND vs AUS 2nd Test Live Cricket Score: जसप्रीत बुमराह ने विकेट चटकाया

जसप्रीत बुमराह ने विकेट चटकाया है। नाथम मैकस्वीनी को पवेलियन भेजा। उन्होंने 39 रन बनाए। मार्नस लाबुशेन 23 रन बनाकर क्रीज पर। स्टीव स्मिथ नए बल्लेबाज हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 36.1 ओवर में 2 विकेट पर 91 रन। भारत के पास 89 रन की बढ़त।

09:35 (IST) 7 Dec 2024
India vs Australia 2nd Test LIVE Score: पिंक बॉल टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू

पिंक बॉल टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। मार्नस लाबुशेन और नाथन मैकस्वीनी क्रीज पर। मोहम्मद सिराज ने गेंदबाजी की शुरुआत की। लाबुशेन ने पहली ही गेंद पर 3 रन लिए। आखिरी गेंद पर मैकस्वीनी ने सिंगल लिया। ऑस्ट्रेलिया ने 34 ओवर में 1 विकेट पर 90 रन। मार्नस लाबुशेन 23 और नाथन मैकस्वीनी 39 रन बनाकर क्रीज पर।

08:26 (IST) 7 Dec 2024
India vs Australia 2nd Test LIVE Score: मार्नस लाबुशेन और नाथन मैक्सवीनी डटे

पहले टेस्ट में मार्नस लाबुशेन और नाथन मैक्सवीनी संघर्ष करते दिखे थे। इस मैच में लाबुशेन 20 और मैक्सवीनी 38 रन बनाकर क्रीज पर। 62 रन की साझेदारी हो गई है। ऐसा नहीं है कि दोनों ने सहजता से बल्लेबाजी की, लेकिन इस साझेदारी से दोनों में आत्मविश्वास आया होगा।

08:12 (IST) 7 Dec 2024
IND vs AUS 2nd Test Live Cricket Score: पिंक बॉल टेस्ट के पहले दिन का खेल

पिंक बॉल टेस्ट का पहला दिन। मिचेल स्टार्क को टेस्ट मैच की पहली गेंद पर विकेट मिली। केएल राहुल और शुभमन गिल के बीच पचास की साझेदारी। स्टार्क ने राहुल और कोहली को जल्दी-जल्दी आउट किया। बोलैंड ने चाय के ब्रेक के बाद गिल और रोहित को आउट किया। भारत 69/1 से 87/5 पर हो गया। पर्थ टेस्ट की पहली पारी की तरह नितीश रेड्डी ने भी 42 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन गुलाबी गेंद से एक बार फिर स्टार्क ने कमाल का प्रदर्शन किया। गेंद को लगातार स्विंग कराया, उछाल से शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को परेशान किया और अपने यॉर्कर से निचले क्रम के बल्लेबाजों को आउट किया और अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 48 रन देकर 6 विकेट लिए । भारत को 180 रन पर समेटने के बाद भी ऑस्ट्रेलिया कुछ हद तक दबाव में रहा होगा क्योंकि उसे अंतिम सत्र में लाइट्स में बल्लेबाजी करनी थी।

17:09 (IST) 6 Dec 2024
India vs Australia LIVE Score: पिंक बॉल टेस्ट का पहला दिन ऑस्ट्रेलिया के नाम

एडिलेड में पिंक बॉल टेस्ट का पहला दिन ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। भारतीय टीम 180 रन पर आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल खत्म होने तक 33 ओवर में 1 विकेट पर 86 रन बना लिए। भारत के पास 94 रन की बढ़त। मार्नस लाबुशेन 20 और नाथन मैकस्वीनी 30 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 62 रन की साझेदारी। उस्मान ख्वाजा ने 13 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह को विकेट मिला।