आईपीएल 2024 के मैच नंबर 56 में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 20 रन हराया। इस जीत के साथ दिल्ली का 200 से ज्यादा रन के टारगेट को डिफेंड करने का अजेय रिकॉर्ड बरकरार रहा। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 221 रन बनाए। जैक फ्रेजर मैकगर्क ने 20 गेंद पर 50, अभिषेक पोरेल ने 36 गेंद पर 65 और ट्रिस्टन स्टब्स ने 20 गेंद पर 41 रन बनाए। राजस्थान के लिए रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा और युवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट लिए।
222 के टारगेट के जवाब में राजस्थान की टीम 8 विकेट पर 201 रन बना पाई। संजू सैमसन ने 86 रन बनाए। उनके विकेट पर विवाद हुआ। रियान पराग 27 और शुभम दुबे ने 25 रन बनाए। ट्रेंट बोल्ट 2 और आवेश खान 7 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली के लिए खलील अहमद, मुकेश कुमार और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लिए। अक्षर पटेल और रसिख सलाम डार ने 1-1 विकेट लिए।
संजू सैमसन ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए। शुभम दुबे और डोनोवन फरेरा प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बने। ऋषभ पंत ने भी अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए। इशांत शर्मा और गुलबदीन नायब की वापसी हुई। राजस्थान रॉयल्स 10 मैच में 8 जीत के साथ आईपीएल 2024 की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। दिल्ली की जीत के साथ प्लेऑफ की रेस दिलचस्प बनी हुई है। राजस्थान रॉयल्स की टीम 11 मैच में 16 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है। दिल्ली कैपिटल्स के 12 मैच में 12 अंक हैं।
DC vs RR Match LIVE Full Score card: Watch Here
Indian Premier League, 2024
Delhi Capitals
221/8 (20.0)
Rajasthan Royals
201/8 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 56 )
Delhi Capitals beat Rajasthan Royals by 20 runs
दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 20 रन से हराया। इस जीत के साथ दिल्ली का 200 से ज्यादा रन के टारगेट को डिफेंड करने का अजेय रिकॉर्ड बरकरार रहा। 222 के टारगेट के जवाब में राजस्थान की टीम 8 विकेट पर 201 रन बना पाई। संजू सैमसन ने 86 रन बनाए। उनके विकेट पर विवाद हुआ। रियान पराग 27 और शुभम दुबे ने 25 रन बनाए। ट्रेंट बोल्ट 2 और आवेश खान 7 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली के लिए खलील अहमद, मुकेश कुमार और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लिए। अक्षर पटेल और रसिख सलाम डार ने 1-1 विकेट लिए।
रविचंद्रन अश्विन आउट हुए। उन्होंने 3 गेंद पर 2 रन बनाए। कुलदीप यादव ने विकेट लिया। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 18 ओवर में 7 विकेट पर 185 रन। जीत के लिए 12 गेंद पर 37 रन चाहिए।
डोनोवेन फरेरा आउट। उन्होंने 1 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 17.1 ओवर में 6 विकेट पर 181 रन। जीत के लिए 17 गेंद पर 41 रन चाहिए। रोवमैन पॉवेल 4 और रविचंद्रन अश्विन नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।
शुभम दुबे को खलील अहमद ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 12 गेंद पर 25 रन बनाए। रोवमैन पॉवेल 4 रन बनाकर क्रीज पर। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 16.4 ओवर में 5 विकेट पर 180 रन। जीत के लिए 20 गेंद पर 42 रन चाहिए। रोवमैन पॉवेल 4 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज डेनोवेन फरेरा हैं।
संजू सैमसन को मुकेश कुमार ने पवेलियन भेजा। बाउंड्री पर शाई होप ने शानदार कैच लपका। उन्होंने 46 गेंद पर 86 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 15.5 ओवर में 4 विकेट पर 166 रन। जीत के लिए 25 गेंद पर 56 रन चाहिए।
राजस्थान रॉयल्स ने 15 ओवर में 3 विकेट पर 159 रन बना लिए हैं। 31 गेंद 64 रन चाहिए। संजू सैमसन 85 और शुभम दुबे 14 रन बनाकर क्रीज पर। राजस्थान का स्कोर 15 ओवर में 3 विकेट पर 159 रन। जीत के लिए 30 गेंद पर 63 रन चाहिए।
रियान पराग 27 रन बनाकर आउट। रसिख सलाम को विकेट मिला। संजू सैमसन 49 रन बनाकर क्रीज पर। राजस्थान ने 11 ओवर में 3 विकेट पर 103 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 54 गेंद पर 119 रन चाहिए।
जोस बटलर को अक्षर पटेल ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 19 रन बनाए। संजू सैमसन 16 गेंद पर 41 रन बनाकर क्रीज पर। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 5.5 ओवर में 2 विकेट पर 67 रन। 85 गेंद पर 155 रन की दरकार। नए बल्लेबाज रियान पराग हैं।
राजस्थान रॉयल्स ने 3 ओवर में 1 विकेट पर 27 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 195 रन चाहिए। संजू सैमसन 13 और जोस बटलर 7 रन बनाकर क्रीज पर।
राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई। यशस्वी जायसवाल ने पहली गेंद पर चौका जड़ा। अगली गेंद पर आउट हुए। खलील अहमद को विकेट मिला। राजस्थान का स्कोर 1 ओवर में 1 विकेट पर 7 रन। संजू सैमसन 1 और जोस बटलर बगैर खाता खोले क्रीज पर।
दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 221 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स आखिरी ओवर में 20 गेंद पर 41 रन बनाकर आउट हुए। रसिख सलाम 3 गेंद पर 9 रन बनाकर आखिरी गेंद पर रन आउट हुए। कुलदीप यादव 5 रन बनाकर नाबाद रहे। जैक फ्रेजर मैकगर्क ने 20 गेंद पर 50, अभिषेक पोरेल ने 36 गेंद पर 65 और ट्रिस्टन स्टब्स ने 20 गेंद पर 41 रन बनाए। राजस्थान के लिए रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा और युवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट लिए।
गुलाबदीन नैब आउट हुए। उन्होंने 19 रन बनाए। ट्रेंट बोल्ट ने विकेट लिया। ट्रिस्टन स्टब्स 29 रन बनाकर क्रीज पर। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 18.4 ओवर में 6 विकेट पर 195 रन। रसिख सलाम इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे। पहली गेंद पर चौका जड़ा।
दिल्ली कैपिटल्स ने 18 ओवर में 5 विकेट पर 189 रन बना लिए हैं। गुलाबदीन नैब 18 और ट्रिस्टन स्टब्स 24 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 25 गेंद पर 39 रन की साझेदारी हुई।
ऋषभ पंत भी आउट हो गए हैं। उन्होंने 13 गेंद पर 15 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स 3 रन बनाकर क्रीज पर। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 13.5 ओवर में 5 विकेट पर 150 रन। गुलाबदीन नैब बगैर खाता खोले क्रीज पर।
दिल्ली कैपिटल्स 12 ओवर में 3 विकेट पर 142 रन बना लिए हैं। अभिषेक पोरेल 34 गेंद पर 64 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत 11 रन बनाकर क्रीज पर।
अक्षर पटेल को रविचंद्रन अश्विन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 15 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स ने 9.2 ओवर में 3 विकेट पर 110 रन बना लिए हैं। अभिषेक पोरेल 43 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज ऋषभ पंत हैं।
अच्छी शुरुआत के बाद दिल्ली को 2 झटके लगे हैं। जैक फेजर मैकगर्क को रविचंद्रन अश्विन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 20 गेंद पर 50 रन बनाए। साई होप रन आउट हुए। उन्होंने 1 रन बनाए। अभिषेक पोरेल 12 गेंद पर 22 और अक्षर पटेल 4 रन बनाकर क्रीज पर। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 6 ओवर में 2 विकेट पर 78 रन।
जैक फेजर मैकगर्क तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 19 गेंद पर 50 रन बनाए हैं। अभिषेक पोरेल 9 रन बनाकर क्रीज पर। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 4 ओवर में बगैर विकेट के 59 रन।
जैक फेजर मैकगर्क तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। ट्रेंट बोल्ट के ओवर में 15 रन ठोके। उन्होंने 13 गेंद पर 21 रन बनाए हैं। अभिषेक पोरेल 9 रन बनाकर क्रीज पर। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 3 ओवर में बगैर विकेट के 31 रन।
यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, डोनोवन फरेरा, रोवमैन पॉवेल, शुभम दुबे, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन- जोस बटलर, कुलदीप सेन, टॉम कोहलर-कैडमोर, तनुश कोटियन, कुणाल सिंह राठौड़।
जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, गुलबदीन नैब, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद।
इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन- रसिख दार सलाम, प्रवीण दुबे, ललित यादव, सुमित कुमार, कुमार कुशाग्र।
दिल्ली कैपिटल्स की नजर शीर्ष चार में जगह बनाने पर होगी। दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छी बात यह है कि उसके अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा अपनी टखने की चोट से उबर गए हैं और प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं। राजस्थान रॉयल्स के कैंप में ध्रुव जुरेल और शिमरॉन हेटमायर चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। यही वजह है कि शुभम दुबे और डोनोवन फरेरा आखिरी एकादश में शामिल हैं।
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीत लिया। उन्होंने गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि उनकी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हैं। ऋषभ पंत ने कहा, इस सीजन पिचें बल्लेबाजी के अधिक अनुकूल हैं। उनकी प्लेइंग इलेवन में भी दो बदलाव हैं।
दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच के लिए शाम 7 बजे टॉस होगा। उसी समय दोनों टीमें अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान करेंगी। माना जा रहा है कि दिल्ली कैपिटल्स अपनी प्लेइंग इलेवन में 1-2 बदलाव कर सकती हैं।
ऋषभ पंत और संजू सैमसन के बीच सिर्फ आईपीएल ही नहीं उसके बाहर भी एक और प्रतियोगिता है। दोनों का चयन भारत की टी20 विश्व कप टीम में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में हुआ है। दोनों इस आईपीएल में 400 रन के करीब पहुंच रहे हैं और अपने सर्वश्रेष्ठ आईपीएल सीजन के साथ समापन करना चाहेंगे। दोनों के बीच चयन करने के लिए बहुत कम विकल्प है क्योंकि ऋषभ पंत के आंकड़े (398 रन, स्ट्राइक रेट 158.56, 4.56 का बॉल-प्रति-बाउंड्री अनुपात) संजू सैमसन (385 रन, स्ट्राइक-रेट 159.09, 4.57 का बॉल-प्रति-बाउंड्री अनुपात) के समान हैं।
जयपुर में रियान पराग के 84 रन ने आरआर को 3 विकेट पर 36 रन से उबरने में मदद की और 185 रन पर पारी को समाप्त किया। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स लक्ष्य का पीछा करने के लिए मजबूत शुरुआत के बाद रास्ता भटक गई। राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने दिल्ली कैपिटल्स के मध्यक्रम को झकझोर दिया। ऋषभ पंत, अभिषेक पोरेल और अक्षर पटेल ने 49 गेंद पर केवल 52 रन ही बना पाए और दिल्ली कैपिटल्स 12 रन से हार गई।
दिल्ली कैपिटल्स वर्तमान में आईपीएल 2024 की अंक तालिका में छठे नंबर पर है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स दूसरे नंबर पर है। उसके 16 और दिल्ली कैपिटल्स के 10 अंक हैं। पूरी पॉइंट्स टेबल देखने के लिए यहां क्लिक करें।
मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से पहले पुष्टि की कि इशांत शर्मा फिट हैं और चयन के लिए उपलब्ध हैं। साथ ही डेविड वार्नर की वापसी को लेकर भी आश्वस्त दिखे। हालांकि उनकी फिटनेस पर अंतिम फैसला सोमवार शाम को टीम के प्री-मैच प्रशिक्षण सत्र के बाद लिया जाएगा।
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर एक और हाईस्कोरिंग के मुकाबले का मंच तैयार है। पिच रिपोर्ट की मानें तो ओस एक प्रमुख कारक नहीं होना चाहिए और पारी के बीच में बल्लेबाजी के लिए परिस्थितियां नहीं बदलेंगी। शाम को गर्मी होगी, लेकिन शुष्क रहेगी, इसलिए लोगों को वास्तविक तापमान से ज्यादा गर्मी का अहसास होगा।