इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के 49वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 6 विकेट से हरा दिया। दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 172 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 178 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
चेन्नई की इस जीत में रविंद्र जडेजा ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 11 गेंद में 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 31 रन बनाए। यही नहीं, चेन्नई की इस जीत से मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ की सीट पक्की हो गई। साथ ही कोलकाता नाइटराइडर्स को की प्लेऑफ में जगह बनाने की राह मुश्किल कर दी। गत चैंपियन मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में जगह पक्की करने वाली पहली टीम बनी।
इससे पहले कोलकाता को 172 रन के स्कोर तक पहुंचाने में ओपनर नितीश राणा ने अहम भूमिका निभाई। नितीश राणा ने 61 गेंद की अपनी पारी में 10 चौकों और चार छक्कों की मदद से 87 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (26) और दिनेश कार्तिक (नाबाद 21) ने भी उपयोगी पारियां खेली। कोलकाता नाइटराइडर्स ने अंतिम छह ओवरों में 75 रन जोड़े।
[ie_ipl_scorecard match_id=47986]
मैच बहुत रोमांचक हो चला है। 18वें ओवर में चेन्नई को चौथा झटका लगा। पैट कमिंस के इस ओवर की ओर दूसरी गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ का विकेट गिरा। 53 गेंद में 72 रन बनाकर बोल्ड हुए। उनकी जगह रविंद्र जडेजा क्रीज पर आए। 19वां ओवर लॉकी फर्ग्युसन ने फेंका। उन्होंने इस ओवर में 20 रन दिए। 19 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 4 विकेट पर 163 रन है।
कोलकाता को दूसरी सफलता 14वें ओवर में मिला। वहीं 15वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने महेंद्र सिंह धोनी को पवेलियन की राह दिखा दी। पैट कमिंस ने 14वें ओवर की चौथी गेंद पर अंबाती रायुडू को सुनील नरेन के हाथों कैच कराया। रायुडू 20 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हुए। धोनी 15वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट हुए। वह 4 गेंद में एक रन ही बना पाए। धोनी के आउट होने पर सैम करन क्रीज पर आए। 16 ओवर सुनील नरेन ने फेंका। उन्होंने इस ओवर में 7 रन दिए। 16 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 3 विकेट पर 128 रन है।
कोलकाता को दूसरी सफलता 14वें ओवर में मिला। वहीं 15वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने महेंद्र सिंह धोनी को पवेलियन की राह दिखा दी। पैट कमिंस ने 14वें ओवर की चौथी गेंद पर अंबाती रायुडू को सुनील नरेन के हाथों कैच कराया। रायुडू 20 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हुए। धोनी 15वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट हुए। वह 4 गेंद में एक रन ही बना पाए। धोनी के आउट होने पर सैम करन क्रीज पर आए। 16 ओवर सुनील नरेन ने फेंका। उन्होंने इस ओवर में 7 रन दिए। 16 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 3 विकेट पर 128 रन है।
ऋतुराज गायकवाड़ ने 12वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने कमलेश नागरकोटी की दूसरी गेंद पर 2 रन लेकर अपनी फिफ्टी पूरी की। आईपीएल में यह उनका दूसरा अर्धशतक है। उन्होंने 38 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। 12 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर एक विकेट पर 100 रन है। अंबाती रायुडू 14 गेंद में 27 और ऋतुराज गायकवाड़ 39 गेंद में 53 रन बनाकर खेल रहे हैं।
चेन्नई सुपरकिंग्स का स्कोर 8 ओवर में एक विकेट पर 52 रन है। ऋतुराज गायकवाड़ 27 गेंद में 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। वरुण चक्रवर्ती के इस ओवर की तीसरी गेंद पर शेन वाटसन आउट हुए। उन्हें लॉन्ग ऑन पर रिंकू सिंह ने लपका। वाटसन 19 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हुए। वाटसन की जगह अंबाती रायुडू क्रीज पर आए।
चेन्नई ने 4 ओवर में बिना विकेट खोए 28 रन बना लिए हैं। ऋतुराज 11 गेंद में 10 और शेन वाटसन 13 गेंद में 13 रन बनाकर क्रीज पर हैं। चेन्नई की ओर से शेन वाटसन और ऋतुराज गायकवाड़ ने पारी की शुरुआत की। कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए पहला ओवर पैट कमिंस लेकर आए। उन्होंने अपने पहले ओवर में सिर्फ 2 रन दिए। कोलकाता की ओर से पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी, सुनील नरेन ओवर फेंक चुके हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई है।
18वें ओवर कोलकाता नाइटराइडर्स को चौथा झटका लगा। नितीश राणा 61 गेंद में 87 रन बनाकर आउट हुए। लुंगी एनगिडी की गेंद पर सैम करन ने उन्हें लॉन्ग ऑन पर लपका। नितीश की जगह दिनेश कार्तिक क्रीज पर आए। कार्तिक ने आते ही हाथ दिखाने शुरू किए। उन्होंने एनगिडी के ओवर में 2 चौके जड़े। 18 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 4 विकेट पर 150 रन है। दिनेश कार्तिक 4 गेंद में 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। इयोन मॉर्गन 8 गेंद में 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
नितीश राणा ने 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 44 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। 14 ओवरों के बाद कोलकाता का स्कोर 3 विकेट पर 97 रन है। इससे पहले 13 ओवर में कोलकाता का स्कोर 3 विकेट पर 93 रन था। उसने तीसरा विकेट 13वें ओवर में ही गंवाया। रविंद्र जडेजा ने अपने ओवर की पांचवीं गेंद पर रिंकू सिंह को अंबाती रायुडू के हाथों कैच करा दिया। रिंकू एक चौके की मदद से 11 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हुए। रिंकू की जगह इयोन मॉर्गन क्रीज पर आए।
10 ओवरों का खेल हो चुका है। कोलकाता के खाते में 70 रन टंगे हैं, जबकि उसके 2 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। उसने 8वें ओवर की दूसरी गेंद पर शुभमन गिल का विकेट गंवाया। करन शर्मा ने शुभमन गिल को बोल्ड किया। नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर मिशेल सैंटनर ने सुनील नरेन को रविंद्र जडेजा के हाथों कैच करा दिया। गिल 4 चौके की मदद से 17 गेंद में 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। सुनील नरेन एक छक्के की मदद से 7 गेंद में 7 रन बनाकर आउट हुए।
पावर प्ले यानी शुरुआती 6 ओवरों का खेल हो चुका है। कोलकाता नाइटराइडर्स का स्कोर बिना विकेट खोए 48 रन बना लिए हैं। नितीश राणा 22 गेंद में 24 और शुभमन गिल 14 गेंद में 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। छठा ओवर मिशेल सैंटनर ने फेंका। इस ओवर की चौथी गेंद पर नितीश राणा ने चौका और पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया। यह आईपीएल 2020 का 600वां छक्का भी है।
चार ओवरों का खेल हो चुका है। कोलकाता नाइटराइडर्स का स्कोर बिना विकेट खोए 28 रन है। नितीश राणा 14 गेंद में 6 रन और शुभमन गिल 10 गेंद में 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। शुभमन ने अब तक 4 और नितीश राणा ने एक चौका लगाया है। चेन्नई की ओर से अब तक दीपक चाहर और सैम करन 2-2 ओवर फेंक चुके हैं, लेकिन वे विकेट लेने में सफल नहीं हुए हैं।
शुभमन गिल और नितीश राणा ने कोलकाता नाइटराइडर्स की ताबड़तोड़ शुरुआत कराई। दोनों ने पहले ओवर में 13 रन बटोरे। दीपक चाहर के इस ओवर में शुभमन ने 2 और नितीश राणा ने एक चौका लगाया। दूसरा ओवर सैम करन लेकर आए। उनके इस ओवर में शुभमन और नितीश 3 रन ही बना पाए। 2 ओवरों के बाद कोलकाता का स्कोर बिना विकेट खोए 16 रन है। शुभमन 11 और राणा 5 रन पर खेल रहे हैं।
कोलकाता नाइटराइडर्स: इयोन मॉर्गन (कप्तान), शुभमन गिल, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, रिंकू सिंह, पैट कमिंस, लॉकी फर्ग्युसन, कमलेश नागरकोटी, वरुण चक्रवर्ती।
चेन्नई सुपरकिंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, शेन वाटसन, अंबाती रायुडू, सैम करन, नारायण जगदीशन, रविंद्र जडेजा, मिशेल सैंटनर, करन शर्मा, दीपक चाहर, लुंगी एनगिडी।
आईपीएल 2020 में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए फाफ डुप्लेसिस ने सबसे ज्यादा रन 401 रन बनाए हैं। वहीं अंबाती रायुडू 291 रन बनाकर इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं। शेन वॉटसन 285 रन के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
शुभमन गिल और इयोन मॉर्गन ने कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए इस सीजन यानी आईपीएल 2020 में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। शुभमन गिल ने अब तक 378 और मॉर्गन ने 335 रन बनाए हैं। उनके बाद नितीश राणा का नंबर आता है, जिन्होंने सीजन में अब तक 265 रन बनाए हैं।
गंभीर ने कहा, ‘मालिकों से इस तरह के सम्मान के वह हकदार हैं ।’ उन्होंने कहा, ‘उसने जो टीम के लिये किया और टीम मालिकों ने उसे जो सम्मान दिया, वह शानदार रिश्ता है ।हर टीम को अपने कप्तान के साथ ऐसे ही पेश आना चाहिये।’ उन्होंने कहा, ‘एमएस ने उन्हें तीन आईपीएल खिताब, दो चैम्पियंस लीग खिताब दिये और मुंबई इंडियंस के बाद सबसे कामयाब टीम बनाया। सीएसके अगर एम एस को ही कप्तान रखती है तो यह उनका रिश्ता और आपसी विश्वास है। यही वजह है कि एम एस टीम के प्रति वफादार रहा। उसने अपना सब कुछ दिल, दिमाग, पसीना, रातों की नींद टीम को दी।’
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स और महेंद्र सिंह धोनी के बीच आपसी विश्वास का इतना अच्छा रिश्ता है कि वह इस साल खराब प्रदर्शन के बावजूद 2021 में टीम के कप्तान बने रह सकते हैं। तीन बार की चैम्पियन चेन्नई टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार प्लेआफ में जगह बनाने में नाकाम रही और 12 में से आठ मैच हारकर आखिरी स्थान पर है। गंभीर ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से कहा, ‘मैं हमेशा कहता हूं कि सीएसके को बनाने में मालिकों और कप्तान के बीच संबंधों का बड़ा हाथ है। उन्होंने एमएस को पूरी आजादी दी और उसे मालिकों से पूरा सम्मान मिला। यदि वे उसे बरकरार रखते हैं तो मुझे हैरानी नहीं होगी। वह तब तक खेल सकता है, जब तक वह चाहे। हो सकता है कि अगले साल बदली हुई चेन्नई टीम के साथ वह कप्तान के रूप में नजर आये।’