इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024)में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजिस ने काफी भरोसा जताया था। मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस समेत कई अन्य कंगारू खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात हुई। ऑस्ट्रेलिया के कुल 15 खिलाड़ियों ने इस आईपीएल सीजन में हिस्सा लिया। उनपर 131.95 करोड़ रुपये लगाए और लगभग 100 करोड़ रुपये डूब गए। अच्छा प्रदर्शन करने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को मिलने वाली रकम को जोड़ दें तो यह 38.8 करोड़ रुपये होते हैं।

मिचेल स्टार्क, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन और टिम डेविड जैसे खिलाड़ी नहीं चले। ट्रेविस हेड, पैट कमिंस और मार्क्स स्टोइनिस और जैक फ्रेजर मैकगर्क ने ही अच्छा प्रदर्शन किया। नाथन एलिस और मैथ्यू वेड को ज्यादा मौका नहीं मिला। पंजाब किंग्स के हिस्सा नाथन एलिस सिर्फ 1 मैच खेले। गुजरात टाइटंस के लिए वेड सिर्फ 2 मैच खेले। एश्टन टर्नर और झाय रिचर्ड्सन की हालत ऐसी ही रही। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए टर्नर 2 और मुंबई इंडियंस के लिए रिचर्ड्सन केवल 1 मैच खेले।

KKR in IPL Playoffs: केकेआर का प्लेऑफ में 62% सक्सेस रेट, क्वालिफायर 1 खेलना मतलब चैंपियन बनने की गारंटी! देखें पिछले 13 साल का रिकॉर्ड

मिचेल मार्श और डेविड वॉर्नर चोट के कारण ज्यादा मैच नहीं खेल पाए। मार्श केवल 4 मैच खेले और स्वदेश लौट गए। वॉर्नर 8 मैच खेल पाए। दोनों दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। गुजरात टाइटंस ने स्पेनसर जॉनसन को 10 करोड़ में खरीदा था। वह सिर्फ 4 मैच खेले। आईपीएल 2024 के प्लेऑफ की बात करें तो 5 कंगारू खिलाड़ी खेलते दिखाई देंगे। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पैट कमिंस और ट्रेविस हेड, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए ग्लेन मैक्सवेल और कैमरन ग्रीन के अलावा कोलाकाता नाइट राइडर्स के लिए मिचेल स्टार्क खेलते दिखाई देंगे।

आईपीएल 2024 में खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी

झाय रिचर्ड्सन – 5 करोड़ – मुंबई इंडियंस
स्पेंसर जॉनसन – 10 करोड़- गुजरात टाइटंस
मिचेल स्टार्क- 24.75 करोड़- कोलकाता नाइट राइडर्स<br>एश्टन टर्नर- 1 करोड़- लखनऊ सुपर जायंट्स
पैट कमिंस- 20.50 लाख- सनराइजर्स हैदराबाद
ट्रेविस हेड- 6 करोड़ 80 लाख- सनराइजर्स हैदराबाद
मार्क्स स्टोइनिस- 11 करोड़- लखनऊ सुपरजायंट्स
टिम डेविड- 8 करोड़ 25 लाख – मुंबई इंडियंस
डेविड वॉर्नर- 6 करोड़ 25 लाख – दिल्ली कैपिटल्स
मिचेल मार्श- 6 करोड़ 50 लाख – दिल्ली कैपिटल्स
मैथ्यू वेड- 2 करोड़ 40 लाख – गुजरात टाइटंस
नाथन एलिस- 75 लाख – पंजाब किंग्स
ग्लेन मैक्सवेल- 10 करोड़ 75 लाख – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
कैमरन ग्रीन- 17 करोड़ 50 लाख- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
जैक फ्रेजर मैकगर्क- 50 लाख- दिल्ली कैपिटल्स

SRH in IPL Playoffs: सनराइजर्स हैदराबाद का प्लेऑफ में 45% सक्सेस रेट, केवल एक बार खेली है क्वालिफायर-1; देखें पिछले 11 साल का रिकॉर्ड

आईपीएल 2024 में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का प्रदर्शन

बल्लेबाजपारीरनऔसतस्ट्राइक रेट
ट्रेविस हेड1253348.45201.13
मार्क्स स्टोइनिस1438832.33147.52
जैक फ्रेजर मैकगर्क933036.66234.04
टिम डेविड1124130.12158.55
कैमरन ग्रीन1122832.57145.22
डेविड वॉर्नर816821134.4
मिचेल मार्श46115.25160.52
ग्लेन मैक्सवेल8526.5123.8

IPL 2024 Qualifier 1, KKR vs SRH: नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर पहली बार भिड़ेंगे कोलकाता और हैदराबाद, पढ़ें हेड टू हेड, पिच और मौसम रिपोर्ट

आईपीएल 2024 में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का प्रदर्शन

गेंदबाजमैचविकेटऔसतइकॉनमी
पैट कमिंस1315329.23
मिचेल स्टार्क12123311.36
कैमरन ग्रीन12930.558.82
ग्लेन मैक्सवेल9621.58.06
मार्क्स स्टोइनिस14431.59
स्पेंसर जॉनसन5437.759.43