Covid 19: कोरोनावायरस के बढ़ते प्रभावों ने दुनिया भर के लोगों का जीवन बदतर बना दिया है। कई देशों की सरकार ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे खतरनाक वायरस से सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक सावधानी बरतें। सरकारों ने नागरिकों से सैनिटाइजर और मास्क का उपयोग करने के लिए कहा है। इससे इस खतरनाक वायरस से बचा जा सकता है। हालांकि, कई जगहों से ये खबर आई है कि इन दो चीजों के कालाबाजारी भी बढ़ गई है। दुकानदार तय कीमत से ज्यादा वसूल रहे हैं। इसके खिलाफ बांग्लादेश के गेंदबाज रूबले हुसैन ने आवाज उठाई है।

रूबेल ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘चीन जैसे देश में मास्क की कीमतों को कम किया गया है। दूसरी ओर, बांग्लादेश में 5 टका (बांग्लादेश की करेंसी) के मास्क को 50 टका में बेचा जा रहा है। हम लालची और क्रूर राष्ट्र देश हैं। जिनके प्रयासों से हमें यह स्वतंत्रता मिली है। देश के उन बहादुर बच्चों को याद करते हुए बुरा लगता है। क्योंकि आज हम वही नहीं हैं, क्यों? मास्क और किराना बाजार की कीमत बढ़ रही है। उन लालची व्यापारियों पर शर्म आती है जो खुद ही एक संकट बना रहे हैं, वे वास्तव में देश के वायरस हैं।’’
VIDEO: ‘बिना कर्फ्यू लगे लोग नहीं सुनेंगे’, शोएब अख्तर ने पाक पीएम से की देश को लॉक डाउन करने की मां
कोरोनावायरस के कारण इंटरनेशल क्रिकेट के सभी टूर्नामेंट को फिलहाल टाल दिया गया है। यहां तक की बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन को भी 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है। अभी भी इसके आयोजन पर संशय बरकरार है। क्रिकेट ही नहीं दुनिया के भर के 20 खेलों के 80 से ज्यादा टूर्नामेंट को रद्द या स्थगित कर दिया गया है। जुलाई-अगस्त में होने वाले ओलंपिक खेलों पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

कोरोनावायरस के कारण दुनिया भर में इमरजेंसी जैसा माहौल है। भारत के अलावा कई देशों में लॉकडाउन हो गया है। दुनिया के 192 से ज्यादा देश इस खतरनाकर वायरस की चपेट में हैं। इसे महामारी घोषित कर दिया गया है। इसके कारण 14,616 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोनावायरस से पॉजिटिव लोगों की संख्या 415 हो गई है। कई राज्यों को लॉकडाउन कर दिया गया है।