Covid-19: कोरोनावायरस के कारण दुनिया भर के लोग सदमे में हैं। दुनिया के कई देश लॉक डाउन हैं। भारत के भी कई शहरों को लॉक डाउन किया गया है। कुछ शहरों में कर्फ्यू भी लगाया गया है। सारा देश इस बीमारी से लड़ने के लिए एकजुट दिख रहा है। सरकार की इस मुहिम में बॉलीवुड अभिनेता-अभिनेत्री और खेल जगत भी शामिल हुआ। इसमें क्रिकेटरों ने भी हिस्सा लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च के दिन जनता कर्फ्यू का आह्वान किया था। इस दिन उन्होंने शाम 5 बजे अपने-अपने घर, छतों, छज्जों पर से ताली, थाली और घंटी बजाकर कोरोना वॉरियर्स के प्रति सम्मान प्रकट करने को भी कहा था। देश की जनता ने उनकी इस मांग को तहेदिल से निभाया। खिलाड़ी भी पीछे नहीं रहे। हर किसी ने इस मुहिम में खिलाड़ियों के शामिल होने की प्रशंसा की, लेकिन कुछ लोगों को यह बात हजम नहीं हुई।
जी हां, जब मोहम्मद कैफ ने अपनी छत पर खड़े होकर ताली बजाई तो कुछ मुस्लिम फैंस ने उन्हें ट्रोल कर दिया। दरअसल, कैफ ने 22 मार्च को शाम 5 बजे घर की छत पर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ताली और थाली बजाई। उन्होंने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया। ढेर सारे फैंस ने उनके इस कदम की सराहना की।
Coronavirus से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें:
कोरोना वायरस से बचना है तो इन 5 फूड्स से तुरंत कर लें तौबा
जानिये- किसे मास्क लगाने की जरूरत नहीं और किसे लगाना ही चाहिए
इन तरीकों से संक्रमण से बचाएं
क्या गर्मी बढ़ते ही खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस?
हालांकि, कुछ मुस्लिम फैंस को उनका ऐसा करना नागवार गुजरा। वे कैफ से नाराज हो गए। उन्होंने भारत के इस पूर्व क्रिकेटर के कदम को गलत बताया। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस ताली और थाली बजाने से नहीं जाएगा, बल्कि अल्लाह से दुआ करने से सही होगा। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है जब मोहम्मद कैफ के ट्विटर अकाउंट पर इस तरह के कमेंट किए गए हों। उन्हें पहले भी कुछ इसी तरह से ट्रोल करने की कोशिश की गई है। बता दें कि कैफ की पत्नी पूजा हिंदू हैं। वे यादव परिवार से हैं। कैफ ने पूजा से 2011 में शादी की थी। पूजा पेशे से जर्नलिस्ट रह चुकी हैं। दोनों के कबीर नाम का एक बेटा और एक बेटी भी है।
Out in the balcony to thank one and all who are leaving no stone unturned to make India Corona free. #JantaCurfew #5baje5minute #Covid_19india pic.twitter.com/q9Lajfn1j2
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) March 22, 2020