भारत में इस समय त्यौहार का मौसम है। दीवाली के बाद अब छट पूजा का समय है और चार दिन के इस पर्व को पूरी श्रद्धा से मनाया जा रहा है। मुख्य रूप से बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाए जाने वाले इस त्यौहार को लेकर विदेशी क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। फैंस को इस पोस्ट की उम्मीद नहीं थी, इसी कारण उन्हें काफी हैरानी हुई।
डेविड वॉर्नर ने शेयर किया पोस्ट
यह विदेशी खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर हैं जिनका भारत से प्रेम कभी छुपा नहीं है। उन्होंने छठ के मौके पर इंस्टाग्राम पर छट की तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर पर महिला सूर्य को अर्घ देती हुए नजर आ रही थी। तस्वीर पर हिंदी में लिखा है, ‘छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।’
वॉर्नर ने दी शुभकामनाएं
डेविड वॉर्नर ने इंस्टाग्राम के कैप्शन पर लिखा, ‘इंडिया, छठ पूजा की शुभकामनाएं।’ वॉर्नर ने इस पोस्ट में दिल्ली कैपिटल्स कैपिटल्स के हेड ऑफ ऑपरेशंसन विकास कुमार को भी टैग किया। इस पोस्ट को भारतीय फैंस ने जमकर लाइक किया और साथ ही कमेंट भी किए।
फैंस को पसंद आया पोस्ट
प
यूजर्स ने लिखा कि डेविड वॉर्नर का आधार कार्ड बना दिया जाना चाहिए। कुछ ने वॉर्नर का नाम डेविड वॉर्नर की जगह इंडिया वॉर्नर रख दिया। फैंस ने वॉर्नर को अलग अलग नाम किया। कुछ ने उन्हें डेविड वॉर्नर की जगह इंडिया वॉर्नर कहा तो कुछ ने देसी वॉर्नर नाम दिया।