चेन्नई सुपरकिंग्स ने इंस्टाग्राम पर सुरेश रैना की एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में दिग्गज भारतीय ऑलराउंडर सुरेश रैना टॉपलेस यानी शर्टलेस दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में रैना मसल्स दिखाते नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर पुरानी है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की 3 बार की विजेता फ्रैंचाइजी टीम ने दिग्गज दिग्गज भारतीय ऑलराउंडर के मजे ले लिए। तस्वीर के कैप्शन में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लिखा, जब आप (आलसी) लेजी लॉकडाउन के दौरान सफलतापूर्वक स्नान करते हैं…।

उनकी इस तस्वीर प्रियंका रैना ने चेन्नई सुपरकिंग्स के ही मजे ले लिए। उन्होंने लिखा, उनका (सुरेश रैना) लॉकडाउन पूरी तरह से आलसी नहीं रहा। वह दिन में लगभग 10 बार नहाते थे। प्रियंका के इस जवाब फैंस ने भी उनकी तारीफ की। एक फैंस ने लिखा कि अब बस युजवेंद्र चहल का कमेंट आना बाकी है।

बता दें कि मध्यक्रम के बल्लेबाज सुरेश रैना और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस फ्रैंचाइजी की शुरुआत से ही हिस्सा रहे हैं। वे आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। सीएसके अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपने टीम के क्रिकेटरों की तस्वीर और वीडियोज अक्सर शेयर करते हुए रोचक कमेंट करता रहता है। उनकी इस तस्वीर पर लोग रोचक कमेंट भी कर रहे हैं। कुछ लोग उन्हें चिन्ना थाला भी बताया है।


बात यदि सुरेश रैना के वर्क फ्रंट की करें तो उन्होंने आईपीएल में 193 मैच खेले हैं। इस दौरान 28 बार नॉटआउट रहते हुए उन्होंने 33.34 की औसत से 5368 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 100 है। उनका स्ट्राइक रेट 137.14 का है। उनके आईपीएल में एक शतक और 38 अर्धशतक जड़े हैं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने 7 शतक जड़े हैं। वह तीनों फॉर्मेट में शतक बनाने वाले पहले भारतीय हैं।