CarryMinati उर्फ अजय नागर ने कुछ दिन पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पबजी खेलने का ‘चैलेंज’ दिया था। उनके चैलेंज पर माही का कोई जवाब नहीं आया है, लेकिन कैरीमिनाती जरूर चर्चा में हैं। हर कोई उनकी सफलता का राज जानना चाहता है। आइए कैरी मिनाती की ऐसी खूबियों के बारे में जानें, जिनसे उनके बहुत से फैन अब तक अनजान हैं।
शायद ही लोगों को मालूम हो कि CarryMinati (कैरीमिनाती) के सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी से ज्यादा फैन हैं। चौंकिए नहीं। महज 20 साल के इस यूट्यूबर के फैंस की संख्या लाखों में है। दोनों के इंस्टाग्राम (Instagram), ट्विटर (Twitter) और यूट्यूब (Youtube) के फैंस की संख्या जोड़ दी जाए तो कैरीमिनाती माही से 20 बैठेंगे। कैरीमिनाती का एक वीडियो अब तक का सबसे ज्यादा पसंद किए जाना वाला गैर-संगीत वीडियो बनने की कगार पर था, लेकिन यूट्यूब ने उसे सप्ताह भर के अंदर ही हटा दिया।
कैरीमिनाती के यूट्यूब पर दो चैनल हैं। एक का नाम CarryMinati है, जबकि दूसरे का नाम CarryisLive है। CarryMinati के 19.4 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। वहीं CarryisLive के 5.15 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। कैरीमिनाती के इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स की संख्या 6.7 मिलियन है। ट्विटर पर यह संख्या 15 लाख है। इस तरह कैरीमिनाती के फैंस की संख्या 32.75 मिलियन यानी 3 करोड़ 27 लाख से ज्यादा है।
अब माही के फैंस की बात करते हैं। महेंद्र सिंह धोनी को ट्विटर पर 7.5 (75 लाख) फॉलोवर हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 23.4 मिलियन (2 करोड़ 34 लाख) से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। चूंकि माही अपना कोई यूट्यूब चैनल नहीं चलाते हैं। ऐसें में सोशल मीडिया पर उऩके फॉलोवर्स की संख्या 30.9 मिलियन (3 करोड़ 9 लाख ) ही हुई। यानी कैरीमिनाती के फैंस की संख्या माही से करीब 18 लाख ज्यादा है।
कैरीमिनाती का जन्म 12 जून 1999 को हरियाणा के फरीदाबाद में हुआ था। वह अगले महीने 21 साल के होंगे। उनके परिवार में मम्मी-पापा के अलावा बड़े भाई यश नागर हैं। यश गिटारवादक और म्यूजिक कंपोजर हैं। कैरी को बचपन से ही वीडियो गेम खेलने का शौक था। उन्होंने अपने इसी शौक को करियर बना लिया।
कैरीमिनाती ने 30 अक्टूबर 2014 को यूट्यूब पर अपना गेमिंग चैनल Addicted A1 शुरू किया। इस चैनल में वह काउंटर-स्ट्राइक खेलते थे और सनी देओल-ऋतिक रोशन की आवाज में कमेंट्री करते थे। उन्होंने कुछ ही महीनों में काउंटर-स्ट्राइक गेमप्ले के 150 से ज्यादा वीडियो बनाए। हालांकि, यह खेल भारत में ज्यादा लोकप्रिय नहीं था। कैरी ने बाद में इस चैनल का नाम कैरी देओल कर लिया।
Online Game खेलने के लिए क्लिक करें
इसके बाद कैरीमिनाती गेमप्ले पर रोस्टिंग करने लगे। अजय नागर पहले भारतीय YouTuber थे जिन्होंने रोस्टिंग कंटेंट की शुरुआत की थी। बाद में उन्होंने अपने चैनल का नाम बदलकर कैरीमिनाती कर दिया। कैरीमिनाती ने पुलवामा हमले की पीड़ितों के लिए भी बड़ी राशि जुटाने में मदद की। उन्होंने ट्वीट कर बताया था कि वह सैनिकों के परिवार के लिए 1,58,000 जुटाने में सक्षम रहे।