Cameron Green Has Small Fracture To His Right Index Finger: साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट (दूसरे टेस्ट) मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका लगा। ऑस्ट्रेलिया (Australia) के युवा ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन (Cameron Green) के दाएं हाथ की इंडेक्स फिंगर (तर्जनी अंगुली) टूट गई है। कैमरन ग्रीन अब 4 जनवरी से सिडनी में होने वाले तीन टेस्ट के सीरीज के आखिरी मैच से भी बाहर हो गए हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Cricket Australia) ने इस बात की पुष्टि की है।
कैमरन ग्रीन (Cameron Green) के चोटिल होने से इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की भी परेशानी बढ़ गई है। मुंबई इंडियंस ने 23 दिसंबर को कोच्चि (Kochi) में आईपीएल 2023 के लिए हुई नीलामी (IPL Auction) में कैमरन ग्रीन को 17.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। ऐसे में कैमरन ग्रीन का चोटिल होना उसके लिए चिंता की बात हो सकती है। मुंबई इंडियंस आईपीएल 2022 में जोफ्रा आर्चर के चोटिल होने का खामियाजा भुगत चुकी है।
इंजरी के कारण आईपीएल 2022 में जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) नहीं खेल पाए थे
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 (IPL 2022) से पहले हुए मेगा ऑक्शन (Mega Auction) में इंग्लैंड (England) के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) को 8 करोड़ रुपए में खरीदा था। हालांकि, इंजरी के कारण इंग्लैंड को विश्व चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस को अपनी सेवाएं नहीं दे पाए थे। इसका खामियाजा मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2022 (IPL 2022) में भुगतना पड़ा था। मुंबई इंडियंस IPL 2022 में आखिरी स्थान (10वें नंबर) पर रही थी।
कैमरन ग्रीन पर एरोन हार्डी (Aaron Hardie) को मिल सकता है मौका
साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया (Australia) को फरवरी 2023 में भारत (India) का दौरा करना है, जहां उसे 4 टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कैमरन ग्रीन (Cameron Green) यदि भारत दौरे तक पूरी तरह से फिट नहीं हुए तो ऑस्ट्रेलिया उनकी जगह एरोन हार्डी को टीम में शामिल कर सकता है। एरोन हार्डी (Aaron Hardie) ने पिछले सीजन शेफील्ड शील्ड (Sheffield Shield) के फाइनल मुकाबले में नाबाद 174 रन की पारी खेली थी। श्रीलंका दौरे पर ऑस्ट्रेलिया ए की ओर से खेलते हुए भी एरोन हार्डी ने शानदार प्रदर्शन किया था।
डेविड वार्नर (David Warner) पहले ही हो चुके थे चोटिल
कैमरन ग्रीन साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में चोटिल होने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हैं। कैमरन ग्रीन से पहले डेविड वार्नर (David Warner) को रिटायर्ड होना पड़ा था। डेविड वार्नर दोहरा शतक बनाने की खुशी मनाते हुए खुद को चोटिल कर बैठे थे। इस कारण कैमरन ग्रीन को रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा था।