Mumbai Indians IPL Team 2023 Players List: आईपीएल (IPL) 2023 का मिनी ऑक्शन (Mini Auction) कोच्चि में 23 दिसंबर 2022 को हुआ। मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ खर्च करके कैमरन ग्रीन को अपने साथ जोड़ा। कैमरन ग्रीन आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने। कैमरन ग्रीन को कीरोन पोलार्ड के विकल्प के तौर पर भी देखा जा रहा है। शायद यही वजह रही कि मुंबई इंडियंस ने उन पर इतने रुपए लुटाने में गुरेज नहीं किया।
नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस ने 13 खिलाड़ियों को रिलीज किया था और उसके पर्स में 20.55 करोड़ रुपये थे। उसने 20.50 करोड़ रुपए खर्च कर 8 खिलाड़ी खरीदे। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए पिछला सीजन अच्छा नहीं रहा था। आईपीएल के इतिहास में पहली बार मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) अंक तालिका में सबसे नीचे रही थी। जिसके बाद मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने 13 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया।
मुंबई इंडियंस ने इन खिलाड़ियों को किया शामिल
खिलाड़ी | राष्ट्रीयता | प्रकार | कितने में खरीदा गया | किसने खरीदा | पहले किस टीम का हिस्सा थे |
कैमरन ग्रीन | विदेशी (ऑस्ट्रेलिया) | ऑलराउंडर | ₹ 17,50,00,000 | मुंबई इंडियंस | – |
झाए रिचर्डसन | विदेशी (ऑस्ट्रेलिया) | तेज गेंदबाज | ₹1,50,00,000 | मुंबई इंडियंस | पंजाब किंग्स |
पीयूष चावला | भारतीय | गेंदबाज | ₹ 50,00,000 | मुंबई इंडियंस | कई टीमों का हिस्सा रह चुके हैं |
नेहल वढेरा | भारतीय | ऑलराउंडर | ₹ 20,00,000 | मुंबई इंडियंस | – |
राघव गोयल | भारतीय | गेंदबाज | ₹ 20,00,000 | मुंबई इंडियंस | – |
विष्णु विनोद | भारतीय | विकेटकीपर | ₹20,00,000 | मुंबई इंडियंस | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए भी खेल चुके हैं। (2017) |
डुआन जानसन | विदेशी (दक्षिण अफ्रीका) | ऑलराउंडर | ₹20,00,000 | मुंबई इंडियंस | पहली बार IPL में खेलेंगे |
शम्स मुलानी | भारतीय | ऑलराउंडर | ₹20,00,000 | मुंबई इंडियंस | – |
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने इन खिलाड़ियों को रिटेन किया था
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकिन, जेसन बेहरनडोर्फ, आकाश मधवाल।
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने इन खिलाड़ियों को रिलीज किया था
कीरोन पोलार्ड, अनमोलप्रीत सिंह, आर्यन जुयाल, बासिल थंपी, डेनियल सैम्स, फैबियन एलन, जयदेव उनादकट, मयंक मारकंडे, मुरुगन अश्विन, राहुल बुद्धी, रिले मेरेडिथ, संजय यादव, टाइमल मिल्स। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने ट्रेड के जरिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को जेसन बेहरेनडॉर्फ को हासिल किया था।