भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक में आज का दिन ऐतिहासिक रहा है और इस इतिहास को लिखने का काम किया है भारतीय महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने। शुक्रवार को भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने 49 किग्रा स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया।
21 साल बाद किसी भारतीय महिला वेटलिफ्टर ने ओलंपिक पदक जीता है। इससे पहले सिडनी ओलंपिक 2000 में कर्णम मल्लेश्वरी ने कांस्य पदक जीता था। भारत की सिल्वर गर्ल के इतिहास रचने पर क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने भी उन्हें सलाम किया है।
इस कड़ी में भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने दिलचस्प ट्वीट करते हुए लिखा, ‘गजब, भारतीय नारी सब पर भारी…’। वीरू ने इसके अलावा ट्वीट के अंत में ये भी लिखा की अभी और पदक आना बाकी हैं।
Ghazab.
Bhartiya Naari Sab par Bhaari.#MirabaiChanu , remember the name.
Thank you for making us all proud @mirabai_chanu , and winning us a Silver at the Olympics. Many more to come. #Tokyo2020 pic.twitter.com/2KQwMvNuRz— Virender Sehwag (@virendersehwag) July 24, 2021