बेन डकेट ने भारत के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड की दूसरी पारी में मंगलवार (24 जून) को शतक जड़कर गदर काट दिया। डकेट ने पहली बार दूसरी पारी में शतक जड़ा। इसके साथ ही उन्होंने 15 साल का सूखा भी खत्म हुआ। 2010 के बाद पहली बार इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज ने चौथी पारी में शतक जड़ा। डकेट ने भारत के खिलाफ दूसरा शतक जड़ा।

IND vs ENG 1st LIVE Score: Watch Here

डकेट ने टेस्ट करियर में 6 शतक जड़े हैं। भारत के खिलाफ उन्होंने दूसरा शतक जड़ा। इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 2 शतक जड़े हैं। उन्होंने आयरलैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ 1-1 शतक जड़े हैं। डकेट ने 2022 और 2023 में 1-1 शतक जड़े थे। 2024 में 2 शतक जड़े थे। उन्होंने इंग्लैंड में 3, पाकिस्तान में 2 और भारत में 1 शतक जड़े हैं।

कुक के बाद इंग्लैंड के पहले ओपनर

एलेस्टर कुक ने 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में चौथी पारी में नाबाद 109 रन की पारी खेली थी। इसके बाद पहली बार इंग्लैंड के ओपनर ने चौथी पारी में शतक जड़ा। डकेट ने रविंद्र जडेजा की गेंद पर रिवर्स स्वीप से चौका जड़कर शतक पूरा किया। उन्होंने इसके लिए 120 गेंद लिए।

डकेट और क्रॉली के बीच 150 से ज्यादा की साझेदारी

डकेट और जैक क्रॉली के बीच 150 से ज्यादा की साझेदारी के बदौलत 371 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इंग्लैंड मैच जीतने की स्थिति में है। डकेट और जैक क्रॉली के बीच 150 से ज्यादा की साझेदारी के बदौलत 371 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इंग्लैंड मैच जीतने की स्थिति में है।

7 शतक

भारत ने पहली पारी में 471 रन बनाए। इंग्लैंड ने पहली पारी में 465 रन बनाए। भारत ने दूसरी पारी में 364 रन बनाए। 370 रन की बढ़त हासिल की। इस मैच में 7 शतक लग गए हैं। भारत की तरफ से 5 और इंग्लैंड की तरफ 2 शतक लगे हैं। यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत (2), ओली पोप, केएल राहुल और बेन डकेट ने शतक जड़े हैं।