टी20 वर्ल्ड कप 2024 में विराट कोहली, रोहित शर्मा और बाबर आजम के बीच दिलचस्प रेस देखने को मिलेगी। विराट और रोहित इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में व्यस्त हैं। इस बीच पाकिस्तान को आयरलैंड से 3 मैच और इंग्लैंड से 4 मैच की टी20 सीरीज खेलनी है। इन 7 मैचों में बाबर दोनों भारतीय खिलाड़ियों से आगे निकल सकते हैं। वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं।

बाबर आजम को ऐसा करने के लिए 215 रन चाहिए। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज मिलाकर कुल 7 मैच खेलने हैं। ऐसे में वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं। फिलहाल यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। उन्होंने 117 मैच की 109 पारी में 4037 रन बनाए हैं।

रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर

रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 151 मैच की 143 पारी में 3974 रन बनाए हैं। बाबर को रोहित से आगे निकलने के लिए 152 रन चाहिए।बाबर आजम ने 114 मैच की 107 पारी में 3823 रन बनाए हैं। उन्होंने 3 शतक और 34 अर्धशतक लगाए हैं। वह 4 अर्धशतक लगाकर विराट कोहली से आगे निकल सकते हैं। उनके 37 अर्धशतक हैं। रोहित शर्मा के 29 अर्धशतक हैं। उनके 5 शतक हैं। बाबर के 3 और विराट के 1 शतक हैं।

चौका लगाने के मामले में बाबर आजम दोनों भारतीय खिलाड़ियों से आगे

टी20 इंटरनेशनल में चौका लगाने के मामले में बाबर आजम दोनों भारतीय खिलाड़ियों से आगे हैं। बाबर आजम के 409 चौके हैं। विराट के 361 और रोहित शर्मा के 361 चौके हैं। रोहित शर्मा ने 190 छक्के लगाए हैं। विराट ने 117 छक्के लगाए हैं। बाबर ने केवल 62 छक्के लगाए हैं। रोहित के नाम सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड है।

खिलाड़ीकरियरमैचपारीनॉट आउटरनसर्वोच्च स्कोरऔसतगेंदस्ट्राइक रेट100500चौकेछक्के
विराट कोहली2010-2024117109314037122*51.752922138.151375361117
रोहित शर्मा2007-2024151143183974121*31.792839139.9752912359190
बाबर आजम2016-202411410714382312241.12954129.41334540962