रणजी ट्रॉफी 2025 में रेलवे के खिलाफ गुरुवार (31 जनवरी) को दिल्ली के कप्तान आयुष बदोनी ने कप्तानी पारी खेली। विराट कोहली के आउट होने के बाद बदोनी ने 12 चौके और 3 छक्के की मदद से 75 गेंद पर 99 रन बनाए। उन्होंने लगभग 130 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। आयुष बड़ा शॉट लगाकर शतक पूरा करने के चक्कर में आउट हुए। कर्ण शर्मा को विकेट मिला। बदोनी इससे पहले छक्का लगाकर 93 से 99 पर पहुंचे थे।
आयुष जब क्रीज पर आए थे दिल्ली की स्थिति खराब थी। दिल्ली ने 27.4 ओवर में 3 विकेट पर 86 रन बनाए थे। विराट कोहली आउट हुए थे। कुछ ही देर बाद ओपनर सनत सांगवान भी आउट हो गए। दिल्ली का स्कोर 29.1 ओवर में 4 विकेट 97 रन पर गंवा दिए थे। इसके बाद बदोनी ने सुमित माथुर के साथ शतकीय साझेदारी की। दोनों के बीच 133 रन की साझेदारी हुई।
Ranji Trophy: कौन हैं हिमांशु सांगवान, जिन्होंने विराट कोहली को किया बोल्ड
आयुष बदोनी का फर्स्ट क्लास करियर
आयुष जब आउट तब दिल्ली का स्कोर 5 विकेट पर 230 रन था। अर्पित राणा 10, सनत सांगवान 30, यश ढुल 32 और विराट कोहली 6 रन बनाकर आउट हुए। बदोनी के फर्स्ट क्लास करियर की बात करें तो 20 पारियों में उनका औसत 53 से ज्यादा का है। उन्होंने 3 शतक और 2 अर्धशतक की मदद से 964 रन बनाए हैं। आयुष बदोनी इस रणजी सीजन में दोहरा शतक भी जड़ा है।
दोहरा शतक लगा चुके हैं बदोनी
झारखंड के खिलाफ नवंबर 2024 में अरुण जेटली स्टेडियम में यह दोहरा शतक आया था। उन्होंने नाबाद 205 रन की पारी खेली थी। रेलवे की टीम पहली पारी में 241 रन बनाकर आउट हुई। रेलवे और दिल्ली के मैच में 13 साल बाद रणजी खेल रहे विराट कोहली पर निगाहें थीं। कोहली सिर्फ 6 रन बनाकर हिमांशु सांगवान की गेंद पर आउट हुए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
