Australia vs Netherlands, World Cup 2023: आईसीसी पुरुष विश्व कप 2023 का 24वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स के बीच खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड्स को 309 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया का नेट रन रेट माइनस से प्लस में पहुंच गया है और काफी बेहतर हो गया है। 400 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही नीदरलैंड्स की टीम 90 रन पर ऑलआउट हो गई। एडम जम्पा ने आखिरी विकेट चटकाया। जम्पा ने इस मैच में सबसे अधिक 4 विकेट चटकाए। जम्पा ने 3 ओवर के स्पैल में सिर्फ 8 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। मिचेल मार्श को 2 विकेट मिले। पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क को 1-1 विकेट मिला। नीदरलैंड्स की ओर से विक्रमजीत सिंह (25) हाई स्कोरर रहे। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 399 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेविड वार्नर (104 रन, 93 गेंद, 11 चौके, 3 छक्के) और ग्लेन मैक्सवेल (106 रन, 44 गेंद, 9 चौके, 8 छक्के) ने शतक लगाए। स्टीव स्मिथ (71 रन, 68 गेंद, 9 चौके और एक छक्का) और मार्नस लाबुशेन (62 रन, 47 गेंद, 7 चौके और 2 छक्के) ने भी अर्धशतक लगाए।

Match Ended

ICC Cricket World Cup, 2023

Australia 
399/8 (50.0)

vs

Netherlands  
90 (21.0)

Match Ended ( Day – Match 24 )
Australia beat Netherlands by 309 runs

Live Updates

Australia vs Netherlands Updates, World Cup 2023: 400 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स की टीम 90 रन पर ऑल आउट हो गई।

20:40 (IST) 25 Oct 2023
AUS vs NED Live: ऑस्ट्रेलिया का नेट रन रेट माइनस से प्लस में पहुंचा

नीदरलैंड्स के खिलाफ 309 रनों की जीत हासिल करने के बाद ऑस्ट्रेलिया को नेट रन रेट में फायदा हुआ है। ऑस्ट्रेलिया पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर बरकरार है, लेकिन उसका नेट रन रेट माइनस से प्लस में पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलिया का नेट रन रेट +1.142 हो गया है।विश्व कप में लगातार तीसरी जीत दर्ज करने के बाद ऑस्ट्रेलिया 6 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर काबिज है। पाकिस्तान पांचवें स्थान पर खिसक गई है। भारत पहले और न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है।

20:36 (IST) 25 Oct 2023
AUS vs NED Live: ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत

नीदरलैंड्स के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को ऐतिहासिक जीत मिली है। 309 रन से मिली यह जीत विश्व कप इतिहास की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। इसके अलावा वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत है। पहले नंबर पर भारत है, जिसने श्रीलंका को इसी साल 317 रन से हराया था।

Biggest wins in ODIs (by runs):

317 - IND vs SL, Trivandrum 2023309 - AUS vs NED, Delhi, today*304 - ZIM vs UAE, Harare, 2023290 - NZ vs IRE, Aberdeen 2008275 - AUS vs AFG, Perth 2015 (WC)

20:32 (IST) 25 Oct 2023
AUS vs NED Live: ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड्स को 309 रन से हराया

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए वर्ल्ड कप के 24वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड्स को 309 रन से हरा दिया है। 400 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही नीदरलैंड्स की टीम 90 रन पर ऑलआउट हो गई। एडम जम्पा ने आखिरी विकेट चटकाया। जम्पा ने इस मैच में सबसे अधिक 4 विकेट चटकाए। जम्पा ने 3 ओवर के स्पैल में सिर्फ 8 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। मिचेल मार्श को 2 विकेट मिले। पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क को 1-1 विकेट मिला। नीदरलैंड्स की ओर से विक्रमजीत सिंह (25) हाई स्कोरर रहे।

20:25 (IST) 25 Oct 2023
AUS vs NED Live: एडम जम्पा ने आर्यन दत्त की पारी को किया समाप्त

एडम जम्पा ने नीदरलैंड्स को 9वां झटका दे दिया है। जम्पा की गुगली ने आर्यन दत्त (1) को पवेलियन भेज दिया। 90 के स्कोर पर नीदरलैंड्स का यह विकेट गिरा। जम्पा को यह तीसरी सफलता मिली है।

20:13 (IST) 25 Oct 2023
AUS vs NED Live: एडम जम्पा ने 2 गेंद पर चटकाए 2 विकेट

एडम जम्पा ने नीदरलैंड्स को सातवां और आठवां झटका एक ही ओवर में दे दिया है। लगातार 2 गेंद पर उन्होंने 2 विकेट चटकाए। पहले उन्होंने लोगान वैन बीक को पवेलियन भेजा तो वहीं अगली गेंद पर वैन डेर मेरवे को आउट कर दिया। नीदरलैंड्स का स्कोर 86/8 है।

20:09 (IST) 25 Oct 2023
AUS vs NED Live: मार्श ने नीदरलैंड्स को दिया सातवां झटका

नीदरलैंड्स ने 84 के स्कोर पर छठा विकेट गंवा दिया है। मिचेल मार्श ने अपनी दूसरी सफलता हासिल करते हुए तेजा निदामनुरु को 14 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। 18 ओवर की समाप्ति के बाद नीदरलैंड्स का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 85 रन है। नीदरलैंड्स को जीत के लिए अभी भी 314 रन की आवश्यकता है।

19:42 (IST) 25 Oct 2023
AUS vs NED Live: नीदरलैंड्स ने पांचवां विकेट खोया

400 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही नीदरलैंड्स की टीम ने 62 के स्कोर पर पांचवां विकेट खो दिया है। नीदरलैंड्स की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। एंकलब्रेट के रूप में नीदरलैंड्स को पांचवा झटका लगा है। मिचेल मार्श को पहली सफलता मिली है।

19:30 (IST) 25 Oct 2023
AUS vs NED Live: पैट कमिंस ने बास डी लीडे को भेजा पवेलियन

नीदरलैंड्स ने अपने सबसे अच्छे खिलाड़ी का विकेट खो दिया है। 53 के स्कोर पर नीदरलैंड्स को चौथा झटका लग गया है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने बास डी लीडे को आउट कर दिया है। बास डी लीडे 7 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हो गए। 11 ओवर की समाप्ति के बाद नीदरलैंड्स का स्कोर 53/4 है।

19:21 (IST) 25 Oct 2023
AUS vs NED Live: हेजलवुड ने नीदरलैंड्स को दिया चौथा झटका

400 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही नीदरलैंड्स की टीम ने 47 के स्कोर पर तीसरा विकेट गंवा दिया है। जोश हेजलवुड ने कॉलिन एकरमैन (10) को पवेलियन भेज दिया है। एकरमैन ने अपनी पारी में 2 चौके लगाए। हेजलवुड को यह पहली सफलता मिली है। नीदरलैंड्स का स्कोर 9.4 ओवर में 47/3 है।

19:05 (IST) 25 Oct 2023
AUS vs NED Live: विक्रमजीत सिंह रन आउट होकर पवेलियन लौटे

नीदरलैंड्स को 37 के स्कोर पर दूसरा झटका लग गया है। विक्रमजीत सिंह की पारी 25 रन पर समाप्त हो गई। ग्लेन मैक्सवेल ने उन्हें रन आउट किया। नीदरलैंड्स की पारी के 6 ओवर समाप्त हो गए और टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 37 रन है। ऑस्ट्रेलिया ने 400 रन का लक्ष्य दिया है।

18:58 (IST) 25 Oct 2023
AUS vs NED Live: स्टार्क ने दिया नीदरलैंड्स को पहला झटका

400 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही नीदरलैंड्स को 28 के स्कोर पर पहला झटका लग गया है। मिचेल स्टार्क ने मैक्स ओ डाउड को पवेलियन भेज दिया है। मैक्स 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर कॉलिन एकरमैन बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

18:53 (IST) 25 Oct 2023
AUS vs NED Live: नीदरलैंड्स की अच्छी शुरुआत, 4 ओवर के बाद स्कोर 28/0

400 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स की शुरुआत अच्छी हुई है। विक्रमजीत सिंह और मैक्स ओ डाउड ने पारी का आगाज किया है। 4 ओवर के बाद नीदरलैंड्स ने स्कोरबोर्ड पर बिना कोई विकेट खोए 28 रन लगा दिए हैं।

18:07 (IST) 25 Oct 2023
AUS vs NED Live: ऑ्स्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 399 रन बनाए

डेविड वार्नर और ग्लेन मैक्सवेल के शतक के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 8 विकेट 399 रन बनाए। डेविड वार्नर 93 गेंद में 104 रन बनाकर आउट हुए। ग्लेन मैक्सवेल ने 44 गेंद में 9 चौके और 8 छक्के की मदद से 106 रन बनाए। इस तरह नीदरलैंड्स को जीत के लिए 400 रन का लक्ष्य मिला।

17:57 (IST) 25 Oct 2023
AUS vs NED Live: ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड सबसे तेज शतक

ग्लेन मैक्सवेल ने 49वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अपना तूफानी शतक पूरा किया। उनका यह शतक महज 40 गेंद में आया है। इसके साथ ही विश्व कप में सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड भी ग्लेन मैक्सवेल ने अपने नाम कर लिया। उन्होंने साउथ अफ्रीका के एडेन मार्कराम का रिकॉर्ड तोड़ा। एडेन मार्कराम ने इसी विश्व कप में 49 गेंद में शतक लगाया था।

17:51 (IST) 25 Oct 2023
AUS vs NED Live: ग्लेन मैक्सवेल का अर्धशतक

47वें ओवर की दूसरी गेंद पर मैक्सवेल ने रिवर्स स्वीप के साथ छक्का जमाया और 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद अगले ओवर में भी उन्होंने दो छक्के लगाए।

17:27 (IST) 25 Oct 2023
AUS vs NED Live: कैमरन ग्रीन आउट

43वें ओवर की दूसरी गेंद पर कैमरन ग्रीन को पवेलियन लौटना पड़ा। मर्व ने गेंद को मिड विकेट की ओर खेला और सिंगल लेने के बाद दूसरा रन चुराने की कोशिश में थे। यही उन्हें भारी पड़ गया। ग्रीन नॉन स्ट्राइकर एंड पर रनआउट हुए। 11 गेंदों में वह 8 ही रन बना सके।

17:20 (IST) 25 Oct 2023
AUS vs NED Live: ग्रीन और मैक्सवेल का तूफान

41वें ओवर में बैस लीड ने तीन चौके जमाए। ओवर की पहली गेंद पर कैमरन ग्रीन ने चौका जमाया, चौथी गेंद पर एक बार फिर चौका जड़ा वहीं पांचवीं गेंद पर एक्सट्रा कवर पर चौका जमाया।

17:14 (IST) 25 Oct 2023
AUS vs NED Live: डेविड वॉर्नर हुए आउट

39वें ही ओवर की आखिरी गेंद पर जोश इंग्लिस सिब्रैंड को कैच दे बैठे। वहीं अगले ओवर की पहली ही गेंद पर डेविड वॉर्नर फाइन लेग पर आर्यन दत्त को कैच दे बैठे। काफी निराश दिखे वॉर्नर। 93 गेंदों में उन्होंने 104 रन बनाए।

17:11 (IST) 25 Oct 2023
AUS vs NED Live: डेविड वॉर्नर ने जमाया शतक

39वें ओवर की तीसरी गेंद पर डेविड वॉर्नर ने चौका जमाया। इसके साथ ही उनका शतक पूरा हुआ। 90 गेंदों में वॉर्नर ने शतक पूरा किया और पुष्पा के अंदाज में अपना जश्न मनाया।

16:56 (IST) 25 Oct 2023
AUS vs NED Live: मार्नस लाबूशेन हुए आउट

लाबूशेन की तूफानी पारी का अंत बैस डी लीड ने किया। 36वें ओवर में लाबुशेन ने मिड ऑन पर गेंद खेलने की कोशिश की और आर्यन दत्त को कैच दे बैठे। 47 गेंदों में 62 रन बनाकर वह लौटे जिसमें सात चौके और दो छक्के शामिल थे।

16:48 (IST) 25 Oct 2023
AUS vs NED Live: मार्नस लाबुशेन का अर्धशतक

35वें ओवर की पहली गेंद पर मार्नस लाबुशेन ने मिड विकेट पर छक्का जमाया। अगली गेंद पर शॉर्ट फाइन लेग पर चौका जड़ा। वहीं ओवर की चौथी गेंद पर शॉर्ट थर्ड मैन पर चौका जमाया। इसके बाद अगले ओवर की दूसरी गेंद पर सिंगल लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया।

16:29 (IST) 25 Oct 2023
AUS vs NED Live: धीमी हुई ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी

स्टीव स्मिथ के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की पारी थोड़ी धीमी हो गई है। लाबुशेन और डेविड वॉर्नर अब थोड़ा संभलकर खेल रहे हैं। 45 गेंदों में दोनों ने 39 रन बनाए हैं। अब बड़े शॉट्स बहुत ज्यादा देखने को नहीं मिल रहे हैं.

16:00 (IST) 25 Oct 2023
AUS vs NED Live: स्टीव स्मिथ आउट

डेविड वॉर्नर तो बच गए लेकिन स्टीव स्मिथ खुद को नहीं बचा पाए। 24वें ओवर की तीसरी गेंद पर स्मिथ ने गेंद को कट किया। मर्व ने इस बार रिवर्स कप के साथ कैच लिया और हाथ को पूरी सफाई से इसे पूरा किया। स्मिथ ने 68 गेंदों में 71 रन बनाए।

15:50 (IST) 25 Oct 2023
AUS vs NED Live: डेविड वॉर्नर बाल-बाल बचे

23वें ओवर की पांचवीं गेंद पर डेविड वॉर्नर बाल-बाल बचे। बैस डे लीड की गेंद पर वॉर्नर ने हवा में खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद वैन डर मर्व के हाथों में गई। मर्व ने डाइव लगाकर गेंद को लपकने की कोशिश की लेकिन उनका जमीन पर लगा और साथ ही गेंद भी। थर्ड अंपायर ने इसे नॉट आउट करार दिया।

15:38 (IST) 25 Oct 2023
AUS vs NED Live: वॉर्नर का शानदार छक्का

22वें ओवर की पहली ही गेंद पर डेविड वॉर्नर ने डीप मिड विकेट पर 87 मीटर का छक्का लगाया। दोनों बल्लेबाज आक्रामक तरीके से बल्लेबाजी कर रहे हैं।

15:34 (IST) 25 Oct 2023
AUS vs NED Live: स्टीव स्मिथ का अर्धशतक

डेविड वॉर्नर के बाद स्टीव स्मिथ ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। स्मिथ ने 53 गेंदों में 50 रन बनाए। ये उनकी वर्ल्ड कप में नौवीं फिफ्टी है। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा अर्धशतक जमाने वाले खिलाड़ियों के मामले में दूसरे नंबर पर हैं।

15:24 (IST) 25 Oct 2023
AUS vs NED Live: डेविड वॉर्नर का अर्धशतक

18वें ओवर की पहली गेंद पर डेविड वॉर्नर ने लॉन्ग ऑन पर छक्का जमाया। इसकी अगली गेंद पर चौका लगाकर उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनकी वनडे करियर की 32वीं फिफ्टी है

15:06 (IST) 25 Oct 2023
AUS vs NED Live: वॉर्नर और स्टीव स्मिथ की अर्धशतकीय साझेदारी

13वें ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 79/1 पहुंच चुका है। स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। पिछले तीन मुकाबलों में दूसरे विकेट के लिए भी यह सबसे बड़ी साझेदारी हो गई है।

14:48 (IST) 25 Oct 2023
AUS vs NED Live: स्मिथ ने लगाई चौकों की हैट्रिक

10वें ओवर में स्मिथ ने चौके की हैट्रिक लगा दी। ओवर की पहली तीन गेंदों पर उन्होंने बैक टू बैक चौके लगाए। 25 गेंदों में स्मिथ ने 34 रन बना लिए हैं। वॉर्नर और स्मिथ के लिए ये मुश्किल होने वाला है।

14:36 (IST) 25 Oct 2023
AUS vs NED Live: स्टीव स्मिथ ने लगाए चौके

सातवें ओवर में स्टीव स्मिथ ने दो चौके जमाए। ओवर की चौथी गेंद पर स्निथ ने पुल करके डीप स्क्वायर लेग पर चौका जड़ा वहीं आखिरी गेंद पर भी चौका जमाया. पॉल वैन मिकेरेन के ओवर में 12 रन आए।

पांच बार की चैंपियन टीम ने टूर्नामेंट में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद श्रीलंका और पाकिस्तान पर आसान जीत के साथ शानदार वापसी की है। ऑस्ट्रेलिया को हालांकि उलटफेर से भरे इस विश्व कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्रभावशाली जीत दर्ज करने वाली नीदरलैंड्स के खिलाफ सतर्क रहना होगा। नीदरलैंड्स की टीम भी पाकिस्तान पर अफगानिस्तान की जीत से प्रेरणा लेकर टूर्नामेंट में अपनी अभियान को जीवित रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के दमदार प्रदर्शन को देखते हुए उसके लिए हालांकि यह आसान नहीं होगा। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज लय में है और तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड तथा मिशेल स्टार्क के साथ स्पिनर एडम जम्पा भी अच्छा कर रहे हैं।