AUS vs AFG ICC World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 39वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को 3 विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने इस जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बना ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बाद कंगारू टीम तीसरी टीम बनी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 291 रन बना डाले। टीम के लिए जादरान ने ऐतिहासिक शतक लगाया। वहीं राशिद खान ने आखिर में तूफानी पारी खेलते हुए 18 गेंदों में 35 रन बनाए। ग्लेन मैक्सवेल ने क्रैम्प से जूझते हुए ऐतिहासिक पारी खेली। उन्होंने न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया को उलटफेर से बचाया, बल्कि सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 46.5 ओवर में 7 विकेट पर 293 रन बनाए। इसमें से ग्लेन मैक्सवेल ने 128 गेंद पर 201 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 21 चौके और 10 छक्के लगाए। पैट कमिंस 68 गेंद पर 12 रन बनाकर नाबाद रहे। सेमीफाइनल के लिए अभी दो स्थान बचे हैं। विश्व कप 2023 की अंक तालिका में भारत का शीर्ष स्थान पर रहना तय है। साउथ अफ्रीका भी क्वालिफाई कर चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने भी जगह बना ली। चौथे स्थान के लिए अफगानिस्तान, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड में लड़ाई है। ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान मैच के लाइव स्कोर और बॉल टू बॉल कमेंट्री के लिए यहां क्लिक करें

Match Ended

ICC Cricket World Cup, 2023

Australia 
293/7 (46.5)

vs

Afghanistan  
291/5 (50.0)

Match Ended ( Day – Match 39 )
Australia beat Afghanistan by 3 wickets

Live Updates

World Cup 2023, Australia vs Afghanistan:ग्लेन मैक्सवेल ने डबल सेंचुरी लगाई

22:22 (IST) 7 Nov 2023
AUS vs AFG Live: ग्लेन मैक्सवेल का दोहरा शतक और ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में

ग्लेन मैक्सवेल ने क्रैम्प से जूझते हुए ऐतिहासिक पारी खेली। उन्होंने न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया को उलटफेर से बचाया, बल्कि सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 46.5 ओवर में 7 विकेट पर 293 रन बनाए। इसमें से ग्लेन मैक्सवेल ने 128 गेंद पर 201 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 21 चौके और 10 छक्के लगाए। पैट कमिंस 68 गेंद पर 12 रन बनाकर नाबाद रहे। 46 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 7 विकेट पर 271 रन था। जीत के लिए 4 ओवर में 21 रन चाहिए थे। मैक्सवेल ने मुजीब के ओवर में 5 गेंद पर 3 छक्के और 1 चौका लगाया।

22:05 (IST) 7 Nov 2023
AFG vs AUS Live: क्रैम्प से जूझते ग्लेन मैक्सवेल ने मैच का रुख पलटा

ग्लेन मैक्सवेल क्रैम्प से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी जारी है। वह रन नहीं ले रहे हैं। बड़े शॉट्स खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 44 ओवर में 7 विकेट पर 260 रन बना लिए हैं। जीत ते लिए 36 गेंद पर 32 रन चाहिए। ग्लेन मैक्सवेल 113 गेंद पर 170 और पैट कमिंस 11 रन बनाकर क्रीज पर। उन्होंने 66 गेंद खेले हैं।

21:34 (IST) 7 Nov 2023
AFG vs AUS Live: मैक्सवेल और कमिंस के बीच 125 रन की साझेदारी

अफगानिस्तान ने 38 ओवर में 7 विकेट पर 216 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 72 गेंद पर 76 रन चाहिए। ग्लेन मैक्सवेल 93 गेंद पर 126 रन बनाकर क्रीज पर। पैट कमिंस 50 गेंद पर 11 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 117 गेंद पर 125 रन की साझेदारी।

20:58 (IST) 7 Nov 2023
AUS vs AFG Live: ग्लेन मैक्सवेल को आउट करना होगा

अफगानिस्तान को मैच जीतना है तो ग्लेन मैक्सवेल को आउट करना होगा। वह 67 गेंद पर 84 रन बनाकर क्रीज पर। पैट कमिंस ने 7 रन बनाए। दोनों के बीच 69 गेंद पर 78 रन की साझेदारी। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 30 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन। जीत के लिए 123 रन की दरकार।

20:35 (IST) 7 Nov 2023
AUS vs AFG Live: ग्लेन मैक्सवेल अकेले लड़ रहे

ग्लेन मैक्सवेल अकेले लड़ रहे हैं। उन्होंने 51 गेंद पर अर्धशतक ठोका। पैट कमिंस 6 रन बनाकर क्रीज पर। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 25.2 ओवर में 7 विकेट पर 130 रन। जीत के लिए 162 रन चाहिए। दोनों के बीच 41 गेंद पर 39 रन की साझेदारी।

20:11 (IST) 7 Nov 2023
AUS vs AFG Live: मिचेल स्टार्क पवेलियन लौटे

मिचेल स्टार्क पवेलियन लौटे। राशिद खान को विकेट मिला। उन्होंने 3 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 19 ओवर में 7 विकेट पर 95 रन। जीत के लिए 197 रन चाहिए। ग्लेन मैक्सवेल 22 और पैट कमिंस 4 रन बनाकर क्रीज पर।

20:00 (IST) 7 Nov 2023
AUS vs AFG Live: मार्कस स्टोयनिस को राशिद खान ने पवेलियन भेजा

मार्कस स्टोयनिस को राशिद खान ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 6 रन बनाए। ग्लेन मैक्सवेल ने 21 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 16.4 ओवर में 6 विकेट पर 87 रन। जीत के लिए 205 रन चाहिए। मिचेल स्टार्क बगैर खाता खोले और ग्लेन मैक्सवेल 21 रन बनाकर क्रीज पर।

19:46 (IST) 7 Nov 2023
AFG vs AUS: मार्नस लाबुशेन रन आउट

मार्नस लाबुशेन रन आउट हुए। उन्होंने 14 रन बनाए। ऑसट्रेलिया का स्कोर 14.2 ओवर में 5 विकेट पर 70 रन। जीत के लिए 222 रन चाहिए। ग्लेन मैक्सवेल 11 और मार्कस स्टोइनिस 1 रन बनाकर क्रीज पर।

19:40 (IST) 7 Nov 2023
AFG vs AUS Live: मार्नस लाबुशेन और ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर

अफगानिस्तान ने 13 ओवर में 4 विकेट पर 69 रन बना लिए हैं। 223 रन की दरकार है। मार्नस लाबुशेन 14 और ग्लेन मैक्सवेल 11 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 28 गेंद पर 20 रन की साझेदारी हुई।

19:11 (IST) 7 Nov 2023
AFG vs AUS Live: डेविड वॉर्नर के बाद जोश इंग्लिस आउट

अफगानिस्तान के लिए यह वर्ल्ड कप शानदार रहा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम बैकफुट है। डेविड वॉर्नर के बाद जोश इंग्लिस को अजमतुल्लाह उमरजई ने पवेलियन भेजा। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 8.2 ओवर में 4 विकेट पर 49 रन। ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर। मार्नस लाबुशेन 5 रन बनाकर क्रीज पर।

18:50 (IST) 7 Nov 2023
AUS vs BAN Live: ऑस्ट्रेलिया के 2 विकेट गिरे

क्या अफगानिस्तान इस वर्ल्ड में चौथी बार वर्ल्ड चैंपियन को हराएगा। इंग्लैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान को हरा चुका है। ऑस्ट्रेलिया की टीम बैकफुट पर है। ऑस्ट्रेलिया ने 5.4 ओवर में 43 रन पर 2 विकेट गंवा दिए हैं। जीत के लिए 249 रन चाहिए। नए बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन हैं। डेविड वॉर्नर 17 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों विकेट नवीन उल हक ने लिया है।

18:25 (IST) 7 Nov 2023
AUS vs AFG Live: नवीन उल हक ने ऑस्ट्रेलिया को दिया पहला झटका

नवीन उल हक दूसरा ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी दूसरी गेंद पर अफगानिस्तान को पहली सफलता दिलाई। नवीन उल हक ने ट्रैविस हेड को विकेट के पीछे इकराम अलीखिल को कैच कराया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उनकी जगह मिचेल मार्श बल्लेबाजी के लिए आए।

18:23 (IST) 7 Nov 2023
AUS vs AFG Live: ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। पहले ओवर के बाद बगैर किसी विकेट के 4 रन है। जीत के लिए 288 रन है। ट्रैविस हेड बगैर खाता खोले क्रीज पर। डेविड नॉर्नर 4 रन बनाकर क्रीज पर।

17:52 (IST) 7 Nov 2023
AUS vs AFG Live Score: अफगानिस्तान ने दिया 292 का लक्ष्य

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में पांच विकेट खोकर 292 रन बनाए। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने 129 रन बनाए वहीं राशिद खान ने 18 गेंदों में 35 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने दो, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क और जम्पा ने 1-1 विकेट लिए।

17:49 (IST) 7 Nov 2023
AUS vs AFG Live Score: राशिद खान का अर्धशतक

आखिरी ओवर की पहली गेंद पर राशिद खान ने फुल टॉस पर चौका जमाया। वहीं तीसरी गेंद पर राशिद ने चौका लगाया। वहीं तीसरी और पांचवीं गेंद पर शानदार छक्का जमाया। आखिरी ओवर में 16 रन आए।

17:43 (IST) 7 Nov 2023
AUS vs AFG Live Score: पैट कमिंस का महंगा ओवर

49वें ओवर की चौथी गेंद पर इब्राहिम जादरान ने मिड विकेट पर छक्का जमाया। वहीं पांचवीं गेंद पर डीप एक्सट्रा पर चौका जड़ा। पैट कमिंस के इस ओवर में 14 रन आए।

17:25 (IST) 7 Nov 2023
AUS vs AFG Live Score: अफगानिस्तान को 5वां झटका

जोश हेजलवुड ने 46वें ओवर की तीसरी गेंद पर अफगानिस्तान को पांचवां झटका दिया। उन्होंने मोहम्मद नबी को बोल्ड किया। वह एक छक्के की मदद से 10 गेंद में 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह राशिद खान बल्लेबाजी करने के लिए आए। 46 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 5 विकेट पर 236 रन है।

17:14 (IST) 7 Nov 2023
AUS vs AFG Live Score: इब्राहिम जादरान ने ठोका शतक

जोश हेजलवुड 44वां ओवर लेकर आए। उनकी आखिरी गेंद पर दो रन लेकर इब्राहिम जादरान ने अपना शतक पूरा किया। वनडे इंटरनेशनल में यह उनका 5वां शतक है। 44 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 4 विकेट पर 216 रन है। इब्राहिम के 131 गेंद में 101 और मोहम्मद नबी के 3 गेंद में 2 रन हैं।

17:11 (IST) 7 Nov 2023
AUS vs AFG Live Score: अजमतुल्लाह शाहिदी भी लौटे पवेलियन

43वें ओवर की तीसरी गेंद पर एडम जम्पा ने अजमतुल्लाह शाहिदी को पवेलियन की राह दिखाई। अजमतुल्लाह शाहिदी एक चौके और 2 छक्के की मदद से 18 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। लॉन्ग ऑफ पर ग्लेन मैक्सवेल ने उनका कैच लपका। 43 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 4 विकेट पर 212 रन है।

16:48 (IST) 7 Nov 2023
AUS vs AFG Live Score: शाहीदी हुए बोल्ड

38वें ओवर की दूसरी गेंद पर शाहीदी बोल्ड हो गए। मिचेल स्टार्क की गेंद बल्ले के निचले किनारे पर लगी और स्टंप्स से टकरा गई। 43 गेंदों में स्टार्क ने 26 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके लगाए।

16:18 (IST) 7 Nov 2023
AUS vs AFG Live Score: एडम जम्पा का महंगा ओवर

31वें ओवर में एडम जम्पा ने 11 रन दिए। ओवर की पहली गेंद पर इब्राहिम जादरान ने एक्सट्रा कवर पर चौका जमाया। वहीं पांचवीं गेंद पर शाहिदी ने लॉन्ग ऑन पर चौका जड़ा।

15:51 (IST) 7 Nov 2023
AUS vs AFG Live Score: रहमत शाह आउट

ग्लेन मैक्सवेल ने 25वें ओवर में रहमत शाह को पवेलियन भेज दिया। ओवर की चौथी गेंद पर रहमत ने लॉन्ग ऑफ पर शॉट खेलने की कोशिश लेकिन वह जोश हेजलवुड को कैच थमा बैठे। 44 गेंदों में 30 रन बनाकर वह लौट गए।

15:36 (IST) 7 Nov 2023
AUS vs AFG Live Score: अफगानिस्तान का स्कोर 100 के पार

21वें ओवर में एडम जम्पा ने चार रन दिए। इस ओवर में चार सिंगल रन आए। इसके साथ ही अफगानिस्तान का स्कोर 103 के पार पहुंच गया है।

15:35 (IST) 7 Nov 2023
AUS vs AFG Live Score: इब्राहिम जादरान का अर्धशतक

18वें ओवर में मिचेल स्टार्क ने 13 रन दिए। ओवर की चार गेंद वाइड रही। पांचवीं गेंद पर इब्राहिम जादरान ने थर्ड मैन पर बाउंड्री लगाई और चौका लगाया और अपना अर्धशतक पूरा किया।

15:12 (IST) 7 Nov 2023
AUS vs AFG Live Score: अफगानिस्तान की सधी शुरुआत

15 ओवर का खेल हो चुका है और अफगानिस्तान ने एक विकेट खोकर 73 रन बना लिए हैं। इब्राहिम जादरान 52 गेंदों में 43 और रहमत शाह 13 गेंदों में 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।

14:50 (IST) 7 Nov 2023
AUS vs AFG Live Score: अफगानिस्तान ने 10 ओवर में बनाए एक विकेट पर 46 रन

10 ओवर का खेल हो चुका है। अफगानिस्तान का स्कोर एक विकेट पर 46 रन है। इब्राहिम जादरान के 32 गेंद में 25 रन हैं। वह अब तक 3 चौके लगा चुके हैं। रहमत शाह को अब तक 3 गेंदें ही खेलने को मिली हैं। उन्हें अभी अपना खाता खोलना है।

14:43 (IST) 7 Nov 2023
AUS vs AFG Live Score: 25 गेंद में 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे रहमानुल्लाह गुरबाज

आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर जोश हेजलवुड ने ऑस्ट्रेलिया को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने रहमानुल्लाह गुरबाज को डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर मिचेल स्टार्क के हाथों कैच कराया। गुरबाज 2 चौके की मदद से 25 गेंद में 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आठ ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर एक विकेट पर 38 रन। इब्राहिम जादरान के 23 गेंद में 16 रन हैं। गुरबाज की जगह रहमत शाह बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

14:25 (IST) 7 Nov 2023
AUS vs AFG Live Score: इब्राहिम जादरान का चौका

तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर इब्राहिम जादरान ने गैप में ड्राइव के साथ चौका लगाया। वहीं अगले ओवर की पांचवीं गेंद पर गुराबज ने मिड ऑफ पर चौका जमाया।

14:12 (IST) 7 Nov 2023
AUS vs AFG Live Score: स्टार्क ने पहले ओवर में दिए 5 रन

मिचेल स्टार्क ने पहले ओवर में पांच रन दिए। ओवर की तीसरी गेंद पर जादरान ने बल्ला स्विंग किया और वॉर्नर कैच लेने से चूक गए।

14:02 (IST) 7 Nov 2023
AUS vs AFG Live Score: अफगानिस्तान की बल्लेबाजी शुरू

अफगानिस्तान की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। गुरबाज रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान क्रीज पर हैं। गुरबाज स्ट्राक पर आए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहला ओवर मिचेल स्टार्क करेंगे।

अफगानिस्तान ने अपने पिछले तीन मुकाबलों में आठ बार पचास या उससे ज्यादा रन की साझेदारी की है। एडम जम्पा के नाम इस वर्ल्ड कप में बीच के ओवरों में 16 विकेट हैं। किसी भी दूसरे गेंदबाज ने इस दौरान 12 से अधिक विकेट नहीं लिए हैं। डेविड वार्नर रोहित शर्मा के सात विश्व कप शतकों के रिकॉर्ड से सिर्फ एक सेंचुरी पीछे हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ को 2010 में अफगान क्रिकेट के पहले मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया गया था। राशिद लतीफ के अनुसार, वह अफगानिस्तान में क्रिकेट के बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।