प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन-5 में दबंग दिल्ली अपने घर में भी हार के सिलसिले को नहीं तोड़ पाई और शनिवार को उसे अपने घरेलू चरण में पुणेरी पल्टन के हाथों लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेले गए मैच में पुणे ने दिल्ली को 34-19 से मात दी। दिल्ली एक बार फिर अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सकी और अंत में संघर्ष करने के बाद उसे हार ही मिली। कप्तान मिराज शेख ने उसके लिए सात अंक हासिल किए। वहीं पुणे के लिए कप्तान दीपक हुड्डा ने सुपर-10 मारा।
दिल्ली ने शुरुआत शानदार की थी और घरेलू दर्शकों के सामने पुणे पर दबाव बना लिया था। उसने पहले हाफ का अंत 14-8 की बढ़त के साथ किया। लेकिन दूसरे हाफ में पुणे ने शानदार वापसी की। पुणे ने दूसरे हाफ में आते ही एक मिनट के अंदर पांच अंक ले लिए थे और मिराज को बाहर फेंक मेजबान टीम को कमजोर कर दिया था और राजेश मोंडल ने सफल रेड मारते हुए पुणे को 15-14 से आगे कर दिया।
दिल्ली को अबोफजल ने बराबरी पर ला दिया, लेकिन यहां से पुणे ने 12 अंक लेकर 27-15 की बढ़त ले ली थी। दिल्ली ने आखिरी बचे 10 मिनट में अंक लेने शुरू किए और जीतने के करीब आई हालांकि उसकी कोशिशों से सिर्फ हार का अंतर ही कम हो सका।
यहां पढ़ें Dabang Delhi vs Puneri Paltan, Pro Kabaddi 2017 :
[show_kabbadi_matchcenter matchid=”376″]
–पुणेरी पलटन ने मुकाबला 34-29 से जीता।
-अबोफजल को पुणे के डिफेंडर्स ने दबोचा। पुणे 34, दिल्ली 27
-रोहित कुमार चौधरी को अबोफजल ने टच आउट किया। पुणे 33, दिल्ली 24
-अबोफजल की सफल रेड। पुणे 33, दिल्ली 23
-दिल्ली ने टाइम आउट लिया। पुणे के पास 13 अंक की लीड।
-मैच खत्म होने में 8 मिनट बाकी। दिल्ली 19, पुणे 32
-पुणे ने 13 प्वाइंट्स की लीड बना ली है। दिल्ली 15, पुणे 27
-दीपक हुडा ने सुपर रेड की। दिल्ली 15, पुणे 26
–पुणे ने दिल्ली को ऑलआउट किया। दिल्ली 15, पुणे 21
-मैच के 26वें मिनट मुकाबला 15-15 की बराबरी पर।
–राजेश मोंडल ने रेड में 2 डिफेंडर्स को आउट किया। मैच में पहली बार पुणे की लीड।
-मैच के 23वें मिनट पुणे सिर्फ 1 अंक से पिछड़ता हुआ।
-पुणे ने दूसरा सुपर टैकल किया। दिल्ली 14, पुणे 13
-मिराज शेख सुपर टैकल। दिल्ली 14, पुणे 11
-पुणे पर ऑलआउट का संकट मंडराता हुआ। दिल्ली 14, पुणे 9
-दूसरा हाफ शुरू।
-दिल्ली की ओर से मिराज शेख सबसे अधिक 5 अंक जुटा चुके हैं।
–पहले हाफ तक दिल्ली ने 14-8 से लीड बनाई।
-मिराज शेख ने रेड में 2 डिफेंडर्स को टच किया। दिल्ली 13, पुणे 7
-17वें मिनट तक दिल्ली 11, पुणे 7
-डू ऑर डाई रेड में राजेश मोंडल डैश आउट। दिल्ली 11, पुणे 7
-निलेश शिंदे ने बोनस चुराया। दिल्ली 10, पुणे 7
-रोहित बालियान को जिया-उल-रहमान ने टैकल किया। दिल्ली ने रिव्यू गंवाया। दिल्ली 8, पुणे 7
-संदीप नरवाल ने पहली ही रेड में यथार्थ को आउट किया। दिल्ली 8, पुणे 5
-रोहित चौधरी रेड में असफल। दिल्ली 8, पुणे 4
-अबोफजल टैकल। दिल्ली 5, पुणे 4
-पहले 8 मिनट तक दिल्ली के पास 2 अंक की बढ़त।
-दीपक हुडा ने रेड में प्वाइंट जुटाया। पुणे दिल्ली की लीड को खत्म करता हुआ। दिल्ली 4, पुणे 4
-संदीप नरवाल आउट। पुणे ने पहला अंक बनाया। पुणे 1, दिल्ली 4
-डू ऑर डाई रेड में राजेश मोंडल को यथार्थ ने टैकल किया। दिल्ली 3, पुणे 0
-रोहित बालियान ने बोनस प्वाइंट लिया। दिल्ली 2, पुणे 0
-मिराज शेख ने पहली ही रेड में दिल्ली को अंक दिलाया।
–पुणे ने टॉस जीतकर कोर्ट चुना।
-इस कोर्ट पर अभी कुछ ही देर पहले बंगाल ने बेंगलुरु को 4 अंक से मात दी है।
-मुकाबला अब से 20 मिनट बाद शुरू होने जा रहा है।
-तमिल थलाइवाज : L, L, W, T, L, T, L, L, L, W, L
-दबंग दिल्ली का अब तक सफर : W, L, L, L, L, W, L, W, W, T, L, L, L
दबंग दिल्ली :
रेडर – अबोलफजल मगशोडलू महाली, आनंद पाटिल, रवि दलाल, रोहित बालियान, सूरज देसाईं, सुरेशु कुमार, विपिन मलिक
डिफेंडर – बाजीराव हेगड़े, नीलेश शिंदे, सुनील विशाल
ऑलराउंडर – चेतन एस, रूपेश तोमर, तपस पाल, विशाल, मिराज शेख
पुणेरी पलटन :
रेडर – अक्षय जाधव, मोरे जीबी, राजेश मोंडल, रोहित कुमार चौधरी, सुरेश कुमार, उमेश मात्रे
डिफेंडर – धर्मराज चेरालथन, गिरीश मारुती अर्नेक, मोहम्मद, जाइउर रहमान, संदीप नरवाल।
ऑलराउंडर – रवि कुमार, संदीप नरवाल, ताकामुत्शु कोनो, दीपक निवास हुडा

