MPPEB Group 3 Recruitment 2022: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने सब इंजीनियर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार MPPEB Group 3 Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 1 अगस्त 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 अगस्त 2022 निर्धारित की गई है।
MPPEB Group 3 Vacancy 2022: इतने पदों पर भर्ती
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से मध्यप्रदेश में सब इंजीनियर और ड्राफ्ट्समैन सहित 2557 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह लिखित परीक्षा 24 सितंबर 2022 को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक होगी। इस दौरान कोविड-19 बचाव के नियमों का भी पालन करना होगा। बता दें कि यह परीक्षा भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, नीमच, रतलाम, मंदसौर, सागर, सतना, खंडवा, सीधी और रीवा में होगी।
MPPEB Group 3 Eligibility: जरूरी योग्यता
मध्यप्रदेश में इन पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल तय की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। इसके अलावा मध्य प्रदेश राज्य के रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है। योग्यता से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
MPPEB Group 3 Application: इतना देना होगा शुल्क
योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट peb.mponline.gov.in पर 1 अगस्त से 16 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए मध्य प्रदेश के अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / दिव्यांग उम्मीदवारों को 250 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए है।
