CGPSC Exam 2022 Date: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने (CGPSC) ने राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2021 की तिथि घोषित कर दी है। CGPSC ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। परीक्षा का आयोजन 28 अगस्त 2022 को किया जाएगा।
इस भर्ती परीक्षा के लिए कुल 83 रिक्त पदों को भरा जाएगा। परीक्षा का आयोजन राज्य में निर्धारित केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली में परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 2.30बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी।
अभी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड नहीं जारी किया गया है। प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
बता दें कि पहले इस परीक्षा का आयोजन 26 नवंबर 2021 को अंबिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग भिलाई, जगदलपुर और रायपुर जिलों में किया जाना था, जिसे स्थगित कर दिया था। इस संबंध में आयोग ने नोटिस भी जारी किया था। मामला कोर्ट में होने के कारण परीक्षा को स्थगित किया गया था।
CGPSC Exam 2022 Date: ऐसे चेक करें परीक्षा शेड्यूल
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए EXAM SCHEDULE – STATE ENGINEERING SERVICE EXAM-2021 (22-06-2022) के लिंक पर क्लिक करें।
3.परीक्षा कार्यक्रम आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
4.अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।