अधिकारियों ने बताया कि न्यूयार्क सिटी की एक महिला ने दो मुस्लिम महिलाओं पर हमला किया है। यह हमला उस समय हुआ जब ये मुस्लिम महिलाएं अपने बच्चों को स्ट्रॉलर में बिठा कर ले जा रही थी। साथ ही, एक महिला का हिजाब खोलने की भी कोशिश की गई। अदालती दस्तावेजों में कहा गया है कि एमीरजेता शेलीली ने बु्रकलिन में अपने आवास के पास महिलाओं पर यह हमला किया। उसने एक महिला के सिर पर घूंसा मारा और उससे अमेरिका छोड़ कर जाने को कहा। अधिकारियों ने बताया कि शेलीली ने महिला के स्ट्रॉलर को धकेल दिया और दूसरी महिला के स्ट्रॉलर को छीनने की कोशिश की। ब्रुकलिन जिला अटार्नी कार्यालय ने इस घटना को नफरत की भावना से किया गया अपराध बताया है।