साल 2017 के अप्रैल (02 अप्रैल – 08 अप्रैल) महीने का पहला सप्ताह है। ऐसे में विभिन्न राशि वाले जातक यह जानना चाहेंगे कि उनका आने वाला सप्ताह कैसा होगा। ताकि उसके मुताबिक वह अपने कार्य कर सके। ऐसे में महागुरु गौरव मित्तल बता रहे हैं कि अलग-अलग राशियों के लिए 02 अप्रैल (रविवार) से 08 अप्रैल (शनिवार) का दिन कैसा रहेगा। इस सप्ताह किस्मत कर्क राशि वालों के है। आमदनी में वृद्धि हो सकती है। खुशी तथा उत्साह की भावना आपके मन में रहेगी। समाज में आपका सम्मान व रुतबा बढ़ेगा। विद्यार्थियों को सफलता के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट हो सकती है। इसके अलावा परिवार में सब सामान्य रहेगा। दूसरी ओर इस सप्ताह वृश्चिक राशि वालों के कारोबार में इजाफा होगा। शेयर बाजार भी मुनाफा दे सकता है। खुशी तथा उत्साह की भावना आपके मन में रहेगी। इस सप्ताह आप रोमांटिक मूड में रहेंगे। हालांकि, कुछ चुनौतियां आएंगी पर फिर भी परिवार में शांति बनी रहेगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। किसी से वाद-विवाद होने की संभावना है।
मेष (Aries) राशि के बारे में
राशि स्वामी: मंगल | शुभ रत्न: मूंगा | शुभ रुद्राक्ष: तीन मुखी | शुभ दिशा: दक्षिण
इस सप्ताह सितारे आपके साथ हैं, कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी। साथ ही ख़र्च में वृद्धि की संभावना है। छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव आएंगे। जमीन-जायदाद के संबंध में आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। यह सप्ताह छात्रों के लिए बेहतरीन होगा, कम मेहनत से भी अधिक परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी से अनबन संभावित है, रिश्ते सुलझाने और पुराने दिनों का फ़िर से आनंद लेने का ये अच्छा मौका होगा, ग़ुस्से पर क़ाबू रखें। इस सप्ताह अविवाहितों के लिए नए रिश्ते आ सकते हैं। माता जी की सेहत में गिरावट आ सकती है। वाहन चलाते समय या सड़क पार करते समय बेहद सतर्क रहें।
[jwplayer ZiTluq6R-gkfBj45V]
वृषभ (Taurus) राशि के बारे में
राशि स्वामी: शुक्र | शुभ रत्न: हीरा | शुभ रुद्राक्ष: छह मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: दक्षिण पूरब
इस सप्ताह आपकी आय में इजाफा होगा, पैसों का आगमन तो होगा ही, परंतु खर्चा बढ़ेगा। कारोबारियों को नए अवसर प्राप्त होंगे। इस हफ्ते जॉब चेंज करने का प्रयास न करें, नौकरी में स्थानांतरण की सूचना मिल सकती है। विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आर्थिक मुद्दों को लेकर की गई यात्रा सफल होगी। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए समय अनुकूल है। दांपत्य जीवन में संदेह के शिकार हो सकते हैं। बंधुजनों और मित्रों से विवाद होने की संभावना है। पुरानी बीमारी इस सप्ताह आपको परेशान कर सकती है। घरेलू जीवन में संतोष की कमी देखी जा सकती है। जीवन साथी एवं माता जी की सेहत का भी ख़्याल रखें। वाहन चलाते समय या सड़क पार करते समय बेहद सतर्क रहें।
[jwplayer iuoqRPTD-gkfBj45V]
साल 2017 के दो संवत्सरों का मूल्यांकन, नेताओं और अमीरों को प्रभु की याद ज्यादा सताएगी
मिथुन (Gemini)राशि के बारे में
राशि स्वामी: बुध | शुभ रत्न: पन्ना | शुभ रुद्राक्ष: चार मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: उत्तर
यह सप्ताह शेयर बाजार आपको मुनाफा दे सकता है। कारोबार में भी इज़ाफा होगा। बेकार की बातों और झगड़ों से बचें, बोलने से पहले अपने शब्दों पर ध्यान रखें। जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव नज़र आएगा, हालांकि विदेश व्यापार से लाभ होने के आसार हैं। यह सप्ताह छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है, एकाग्रता बनाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य में गिरावट देखी जा सकती है। जीवनसाथी संग रोमांस का आनंद मिलेगा, आप रोमांटिक मूड में रहेंगे। घर-परिवार पर भी ध्यान दें, सामाजिक जीवन का पूरा आनंद लेंगे। लोगों से आपका मेल जोल बढ़ेगा।
[jwplayer f1Jjf91g-gkfBj45V]
कर्क (Cancer) राशि के बारे में
राशि स्वामी: चंद्रमा | शुभ रत्न: मोती | शुभ रुद्राक्ष: दो मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: उत्तर पश्चिम
इस सप्ताह किस्मत आपके साथ है। कार्यक्षेत्र में लाभ होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आमदनी में वृद्धि हो सकती है। कारोबार में भी इजाफा होगा। शेयर बाजार आपको मुनाफा दे सकता है। खुशी तथा उत्साह की भावना आपके मन में रहेगी। समाज में आपका सम्मान व रुतबा बढ़ेगा। प्रॉपर्टी या मनोरंजन के संदर्भ में यात्रा करने के योग बने हैं। इस सप्ताह विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह उम्दा है। हालांकि, कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन में कुछ तनातनी देखने को मिल सकती है। परिवार में भी सब सामान्य होगा। आपका प्लान अपने दोस्तों के साथ बाहर घूमने का बन सकता है। आपकी अपनी सेहत भी दुरुस्त रहेगी परन्तु जीवन साथी के स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट देखी जा सकती है।
[jwplayer PIjTnZdN-gkfBj45V]
वार्षिक राशिफल 2017: जानें कैसा रहेगा अलग-अलग राशियों का भविष्य
सिंह (Leo)राशि के बारे में
राशि स्वामी: सूर्य | शुभ रत्न: माणिक्य | शुभ रुद्राक्ष: एक मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: पूरब
इस सप्ताह आपकी आय में इज़ाफ़ा संभव है। अप्रत्याशित धन लाभ के भी योग हैं। व्यापार में नई संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं। शेयर मार्केट में निवेश करना शुभ साबित हो सकता है। इस सप्ताह छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है, एकाग्रता बनाए रखें, विद्यार्थी अपने अच्छे रिजल्ट की आशा कर सकते हैं। इस सप्ताह आप रोमांटिक मूड में रहेंगे। घर में किसी से अनबन हो सकती है। वाणी पर संयम रखें। वाहन चलाते समय या सड़क पार करते समय बेहद सतर्क रहें। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है।
[jwplayer 1BzOPRHK-gkfBj45V]
कन्या (Virgo) राशि के बारे में
राशि स्वामी: बुध | शुभ रत्न: पन्ना | शुभ रुद्राक्ष: चार मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: उत्तर
इस सप्ताह सुरु में सितारे आपके साथ नहीं हैं, परन्तु सप्ताह का अंत आपके लिए अच्छा है। वित्तीय मामलों में सावधानी बरतें। आपकी जेब से पैसा का प्रवाह अधिक हो सकता है, ध्यान से पैसे ख़र्च करें। सप्ताह के मध्य में अचानक काम का बोझ आपके ऊपर आ सकता है। छात्रों को इस सप्ताह आसानी से सफलता प्राप्त होगी, जो विद्यार्थी किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें अपने लक्ष्य पर ज़्यादा ध्यान देने की ज़रूरत है। लव रिलेशन के लिए यह सप्ताह शानदार है, वैवाहिक जीवन में प्रेम की बारिश होगी। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है।
[jwplayer D2lr2M4n-gkfBj45V]
क्या कहता है आपका इस हफ्ते (19 मार्च-25 मार्च) का राशिफल, देखें वीडियो
तुला (Libra) राशि के बारे में
राशि स्वामी: शुक्र | शुभ रत्न: हीरा | शुभ रुद्राक्ष: छह मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: दक्षिण पूरब
इस सप्ताह आप पर काम का बोझ अधिक है, आपको आगे बढ़ने के लिए कई अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक मुद्दों को लेकर की गई यात्रा सफल होगी। ख़र्च में बढ़ोतरी होगी। करियर की दिशा में आप अग्रसर होंगे, नई जॉब का ऑफर आ सकता है। विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। कम मेहनत से भी अधिक परिणाम मिलेंगे। लाइफ पार्टनर के साथ आपके रिश्ते और मधुर होंगे, रोमांस का आनंद मिलेगा और जीवनसाथी संग प्रगाढ़ता बढ़ेगी। घरेलू जीवन आपके लिए संतोषजनक रहेगा, पुराने दोस्तों से मुलाकात होने की भी संभावना है। स्वम का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
[jwplayer HTMbitLR-gkfBj45V]
वृश्चिक (Scorpio) राशि के बारे में
राशि स्वामी: मंगल | शुभ रत्न: मूंगा | शुभ रुद्राक्ष: तीन मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: दक्षिण
इस हफ्ते भाग्य आपके साथ है। कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार हैं। व्यापार में नई संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं। आय में वृद्धि होगी। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को मंज़िल मिलेगी। शेयर मार्केट में निवेश करना शुभ साबित हो सकता है। छात्रों को इस सप्ताह मेहनत करने के लिए तैयार रहना होगा। सफलता पाने के लिए छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है। जीवनसाथी से प्रेम की मधुरता बढ़ेगी, कहीं घूमने जा सकते हैं। इस सप्ताह अविवाहितों के लिए नए रिश्ते आ सकते हैं। माता-पिता या किसी बड़े से विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर बेपरवाह ना बनें।
[jwplayer hVl6g6gC-gkfBj45V]
धनु (Sagittarius) राशि के बारे में
राशि स्वामी :गुरु | शुभ रत्न:पुखराज | शुभ रुद्राक्ष: पांच मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: उत्तर पूरब
इस सप्ताह भाग्य आपके साथ है, अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी। ऑफ़िस में आपका कार्य काबिल-ए-तारीफ़ होगा। यह सप्ताह करियर के लिहाज से नॉर्मल रहेगा। बेरोजगारों को अभी और भागदौड़ करनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय आगे की योजना बनाने के लिए शुभ है, अच्छे परिणाम पाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। वैवाहिक जीवन में नीरसता आ सकती है, हालांकि, दांपत्य में तनाव रहित समय गुजारने के मौके मिलेंगे। पारिवारिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। किसी मेहमान के आने की संभावना है। स्वास्थ्य को लेकर बेपरवाह ना बनें।
[jwplayer 0F6igadM-gkfBj45V]
साल 2017 में घटेंगी आतंकी घटनाएं, भाद्र-आश्विन में छूट सकता है किसी नामी नेता या अभिनेता का साथ
मकर (Capricon) राशि के बारे में
राशि स्वामी: शनि | शुभ रत्न: नीलम | शुभ रुद्राक्ष: सात मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: पश्चिम
इस सप्ताह सितारे आपके साथ हैं, कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी, आप अपने ऑफ़िस या व्यवसाय में कुछ रोचक क़दम भी उठा सकते हैं। प्रॉपर्टी लेने या बेचने के लिए समय अनुकूल नहीं है। यह सप्ताह विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। कम मेहनत से भी अधिक परिणाम मिलेंगे। किसी नई जॉब का ऑफर आ सकता है। जीवन साथी के साथ मधुर पल का आनंद लेंगे। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। आपके घरेलू जीवन में सामंजस्य की स्थिति बनी रहेगी। इस सप्ताह आध्यात्म की ओर आपका झुकाव होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह सामान्य रहेगा, बीमार लोगों का स्वास्थ्य अच्छा होगा, माता जी की सेहत पर ध्यान देना होगा।
[jwplayer 9HteFi4t-gkfBj45V]
कुंभ (Aquarius) राशि के बारे में
राशि स्वामी: शनि | शुभ रत्न: नीलम | शुभ रुद्राक्ष: सात मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: पश्चिम
यह सप्ताह यदि आप अपने कार्य पर ध्यान लगाएंगे तो आय में वृद्धि होगी, कार्य क्षेत्र में आप उम्दा कार्य करेंगे। वित्तीय मामलों से जुड़े फैसले कुछ समय के लिए टाल दें, नई प्रॉपर्टी लेने के लिए भी समय अनुकूल नहीं है। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए समय अनुकूल है, समय आगे की योजना बनाने के लिए शुभ है। वैवाहिक जीवन में संतोष की कमी दिखेगी, जीवन साथी से अनबन हो सकती है। अविवाहितों के लिए नए रिश्ते आ सकते हैं। परिवार में भी सभी आपका सहयोग देंगे। फ़ैमिली के साथ कहीं तीर्थ स्थल पर जा सकते हैं अथवा घर में कोई धार्मिक आयोजन की संभावना है।
[jwplayer zPmxsmNh-gkfBj45V]
मीन (Pisces) राशि के बारे में
राशि स्वामी :गुरु | शुभ रत्न:पुखराज | शुभ रुद्राक्ष: पांच मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: उत्तर पूरब
इस सप्ताह समय आपके अनुकूल है, कार्य के प्रति भी आप दृढ़-निश्चयी रहेंगे, लक्ष्य को पाने के लिए आप कठिन परिश्रम से भी नहीं चूकेंगे। शेयर मार्केट में निवेश करना शुभ साबित हो सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है, समय आपके अनुकूल है। जीवनसाथी का सहयोग आपको प्राप्त होगा, आप अधिक रोमांटिक होंगे। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है अथवा बड़े-बुजुर्गों के किसी विषय पर विवाद हो सकता है, वाणी पर संयम रखें। सामाजिक जीवन में आपकी चहल-पहल बढ़ेगी। अपनी सेहत का पूरा ख़्याल रखें। इस हफ़्ते थोड़े आध्यात्म जीवन की ओर झुक सकते हैं।
[jwplayer XCXNvPIx-gkfBj45V]