सब्जियों में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने का काम करते हैं। काफी लोग ऐसे हैं जो सब्जी को तेल में डीप फ्राई करते हैं। लेकिन कुछ सब्जियों को ऐसे नहीं पकाना चाहिए।
खासकर इन 6 सब्जियों को डीप फ्राई करने से इनके जरूरी पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। डीप-फ्राई करते समय सब्जियों में कैलोरी और वसा (फैट) की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे वजन बढ़ने और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
उच्च तापमान में फ्राई करने के दौरान विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट टूट जाते हैं, जिससे इनकी पौष्टिकता कम हो जाती है।
बैंगन में कम कैलोरी होती है। लेकिन डीप-फ्राई करने पर यह ज्यादा तेल सोख लेती है जिससे इसमें वसा अधिक और स्वास्थ्य के लिए यह हानिकारक हो जाती है।
भिंडी फाइबर उच्च स्रोत है। लेकिन डीप-फ्राई करने में यह कम हो जाता है। साथ ही अधिक तेल सोखती है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
ब्रोकली में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जिन्हें अधिक तेल में पकाने से ये नष्ट हो जाते हैं।
पालक में आयरन, फोलेट और विटामिन C होते हैं। इसे भी अधिक तेल में पकाने से इसके पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं।
गाजर को भी अधिक तेल में नहीं पकाना चाहिए। इसमें गाजर बी-कैरोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। लेकिन डीप-फ्राई करने पर यह नष्ट हो जाते हैं।
फूलगोभी को भी ज्यादा तेल में नहीं पकाना चाहिए। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन भरपूर होते हैं लेकिन डीप-फ्राई करने पर ये सारे पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं।