Walking Benefits: पैदल चलना बेहद फायदेमंद होता है। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स हर उम्र के लोगों को रोज वॉक करने की सलाह देते हैं। इससे हार्ट हेल्थ बेहतर होती है, मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है, साथ ही मूड भी बेहतर होता है। हेल्दी और फिट रहने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। इसके लिए जिम में घंटों मेहनत करते हैं या अन्य कई प्रकार की चीजें करते हैं, लेकिन कामकाज और खराब खानपान के चलते मोटापा बढ़ जाता है और कई बीमारियों शरीर को अपने वश में लेती हैं। ऐसे में रोज कुछ हजार कदम चलना आपकी सेहत और मोटापे के लिए बहुत ही असरदार हो सकता है।
पैदल चलना क्यों है फायदेमंद
पैदल चलने से स्वास्थ्य को कई फायदे होते हैं। इस पर कई रिसर्च भी हो चुकी हैं। जर्नल ऑफ द अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन (JAMA) में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, इस स्टडी में 2,110 लोगों पर नजर रखी और पाया कि जो लोग प्रतिदिन 7 हजार से 10 हजार कदम चलते हैं, उनकी हेल्थ को बहुत ही फायदे हुए और उन लोगों में प्राकृतिक कारणों से होने वाली मृत्यु का जोखिम 72 प्रतिशत तक कम हो जाता है।
चलने से मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। जब मांसपेशियां हरकत के दौरान सिकुड़ती हैं, तो वे एडेनोसिन मोनोफॉस्फेट-एक्टिवेटेड प्रोटीन किनेज (AMPK) नामक एंजाइम को सक्रिय करती हैं। ये खाने की एनर्जी को हमारी मांसपेशियों की कोशिकाओं में पहुंचाने में मदद करते हैं, जहां इसे शरीर के लिए उपयोगी ऊर्जा में परिवर्तित किया जाता है। हालांकि, इस प्रक्रिया के नहीं होने से ब्लड फ्लो और शरीर में चर्बी में जमा हो जाती है, जिससे मोटापा, शुगर और हार्ट संबंधी समस्याओं जैसी बीमारियां हो सकती हैं।
फिजिकल एक्टिविटी के दौरान, GLUT 4 नामक एक ट्रांसपोर्ट प्रोटीन मांसपेशियों की कोशिकाओं की सतह पर चला जाता है, जिससे इंसुलिन की मदद के बिना ब्लड फ्लो से ग्लूकोज मांसपेशियों में प्रवेश कर जाता है, जिससे इंसुलिन का लेवल कम रहता है। कई रिसर्च के मुताबिक, मांसपेशियों की एक्टिविटी आराम की तुलना में ग्लूकोज के अवशोषण को 100 गुना तक बढ़ा सकती है। समय के साथ नियमित रूप से चलने से यह प्रक्रिया बेहतर होती है, जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल होता है, मांसपेशियों की टोन में सुधार होता है और धमनियां स्वस्थ होती हैं।
पैदल चलने के कैसे टाइम निकालें?
- फोन कॉल या मीटिंग के दौरान टहलें।
- काम के दौरान ब्रेक के दौरान छोटी-छोटी सैर करें।
- लिफ्ट के बजाय सीढ़ियों को चुनें।
- डेली रूटीन में फिजिकल एक्टिविटी को शामिल करें।
पैदल चलने से फायदा
JAMA में प्रकाशित एक अन्य अध्ययन के आंकड़ों से पता चला है कि इसका प्रभाव विशेष रूप से 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों पर अधिक होता है। महिलाओं की तुलना में 65 वर्ष से अधिक आयु के पुरुषों में इसके फायदे अधिक थे। अध्ययन के मुताबिक, सिर्फ में तीन से सात बार लगभग 8,000 कदम चलने से मृत्यु दर का जोखिम काफी कम हो जाता है। यह स्वस्थ उम्र बढ़ने के लिए पैदल चलने को एक अनिवार्य हिस्सा बताता है, और इसके लाभों को प्राप्त करने के लिए कभी भी देर नहीं होती है।
भारत में एक स्टडी के मुताबिक, लगभग 93 प्रतिशत भारतीय नींद की कमी से परेशान हैं। ऐसे में स्लीप डिसऑर्डर की समस्या का सीधा असर दिल और दिमाग पर पड़ता है, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकते हैं।