Diabetes Control: हेल्दी शरीर के लिए मौसम और समय के हिसाब से अपने खानपान का ध्यान रखना जरूरी है। हालांकि, सर्दियों के मौसम में कई स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने का खतरा अधिक रहता है। बीमारी की बात आती है तो सबसे पहले शुगर और बीपी दिमाग में आता है। दरअसल, शुगर और बीपी के कारण कई शरीर में कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। शुगर को तो साइलेंट किलर तक कहा जाता है, जो एक बार बढ़ गया तो कंट्रोल करना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसी ही सर्दियों के मौसम में शुगर का लेवल भी बढ़ जाता है। जीटीबी अस्पताल, दिल्ली के मेडिसिन विभाग के डॉ. अजित कुमार ने बताया कि सर्दियों में शुगर क्यों बढ़ जाता है और इसे कैसे कंट्रोल किया जा सकता है।
सर्दियों में क्यों बढ़ता है शुगर?
आजकल डायबिटीज की समस्या बहुत अधिक लोगों को प्रभावित कर रही है। ऐसे में सेहत का ध्यान रखना जरूरी है, लेकिन अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं तो इन सर्दियों में आपका शुगर लेवल बढ़ने की संभावना है क्योंकि गर्मी की तुलना में हम सर्दियों में ज्यादा खाते हैं। इस मौसम में फिजिकल एक्टिविटी और एक्सरसाइज भी कम हो जाती है। डॉ. अजित कुमार का कहना है कि सर्दियों के दौरान कम व्यायाम करने से शरीर में इंसुलिन प्रतिरोध होता है और शुगर का स्तर बढ़ जाता है।
इसके अलावा सर्दियों के मौसम में शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं। शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है। यह हार्मोन शुगर लेवल को बढ़ाता है। इसके साथ ही सर्दियों में सूरज की रोशनी भी कम होती है, जिससे शरीर में विटामिन डी की कमी हो सकती है। इससे शुगर लेवल भी बढ़ जाता है।
डेली एक्सरसाइज
सर्दियों में भी नियमित रूप से व्यायाम करना जरूरी है। एक्सरसाइज से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। यह शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए सर्दियों में भी कम से कम 30 मिनट तक व्यायाम करना जरूरी है, लेकिन शुगर के मरीज सुबह-सुबह ज्यादा व्यायाम नहीं करें। इसका कारण यह है कि सुबह के समय तापमान कम होता है। कम तापमान में एक्सरसाइज करने से सेहत को नुकसान हो सकता है।
खानपान का ध्यान रखें
सर्दी के मौसम में शुगर के मरीजों को खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। जैसे सब्जियां, फल, बादाम और अन्य सूखे मेवे शामिल करें। सर्दियों में आपको ज्यादा मिठाइयां या ब्रेड या आटे से बनी कोई भी चीज नहीं खानी चाहिए। इनमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है जो शुगर लेवल को बढ़ाता है।
आयुर्वेद एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने कच्ची हल्दी के फायदे बताए हैं। उन्होंने बताया कि हल्दी का सेवन करने से शुगर सहित कई बीमारियों का इलाज किया जा सकता है।
