आजकल के समय में खानपान का असर हेल्थ के साथ-साथ कई बीमारियों को भी बढ़ा रहा है। आज के समय में डायबिटीज एक ऐसी समस्या बन चुकी है, जो धीरे-धीरे सेहत को प्रभावित करती है और शरीर को कमजोर करने लगती है। एक बार किसी के शरीर में शुगर लेवल हाई हो जाता है, तो इसे कंट्रोल करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। हालांकि, शरीर में शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए खानपान से लेकर लाइफस्टाइल में बदलाव जरूरी है। इसके साथ ही कुछ ऐसे फल भी होते हैं, जिनसे शुगर के मरीजों को हमेशा के लिए दूरी बनाए रखना चाहिए, क्योंकि इनका सेवन तेजी से शरीर में ब्लड शुगर स्पाइक कर सकता है।

न्यू जर्सी स्थित एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. एलेसिया रोएनल्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके बताया कि कौन-से फल ब्लड शुगर कंट्रोल के लिए सबसे अच्छे हैं और किन्हें सावधानी से खाना चाहिए। डॉ. एलेसिया रोएनल्ट के मुताबिक, फल विटामिन, मिनरल और फाइबर से भरपूर होते हैं। यही वजह है कि इन्हें हेल्दी माना जाता है, लेकिन अगर आपको लगता है कि फल खाने से ब्लड शुगर नहीं बढ़ता, तो यह पूरी तरह सही नहीं है। कुछ फलों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है, जो ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकता है।

दरअसल, ग्लाइसेमिक इंडेक्स यह बताता है कि खाना खाने के बाद वह कितनी तेजी से ब्लड शुगर लेवल बढ़ाता है। लो GI फल ब्लड शुगर धीरे-धीरे बढ़ाते हैं और हाई GI फल अचानक ब्लड शुगर को स्पाइक कर देते हैं।

ब्लड शुगर कंट्रोल के लिए बेस्ट फल

डॉ. रोएनल्ट के अनुसार, बेरीज (जैसे ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी, ब्लैकबेरी) डायबिटीज या ब्लड शुगर कंट्रोल करने वालों के लिए सबसे अच्छे फल हैं। इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। यह ब्लड शुगर धीरे-धीरे बढ़ाते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जिससे त्वचा और इम्यूनिटी दोनों को फायदा मिलता है। ब्लूबेरी जैसी बेरीज को सुपरफूड माना जाता है, क्योंकि यह ब्लड शुगर स्पाइक से बचाने के साथ-साथ दिल को भी हेल्दी रखती है।

मॉडरेट फल

कुछ फल ऐसे हैं जिन्हें मिडिल ऑफ द रोड या ठीक-ठाक कैटेगरी में रखा गया है। इसमें सेब, आडू, और नाशपाती का सेवन किया जा सकता है। स्टोन फ्रूट्स ऐसे फल जिनके अंदर कठोर गुठली होती है, जैसे प्लम, चेरी, खुबानी आदि। डॉ. रोएनल्ट के मुताबिक, ये फल एक दिन में एक बार तक खाए जा सकते हैं, लेकिन अगर इन्हें ज्यादा खाया गया तो ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इन फलों को खाने का सही तरीका है कि इन्हें प्रोटीन या हेल्दी फैट के साथ खाएं। इन फलों से शुगर का अवशोषण धीमा होता है। इंसुलिन स्पाइक से बचाव होता है। पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है।

हाई GI फल

डॉ. रोएनल्ट के अनुसार, कुछ फल ऐसे भी हैं जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है और ये ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकते हैं। अंगूर, केला, खरबूजा और तरबूज में जीआई ज्यादा होता है। डॉ. रोएनल्ट के अनुसार, ये फल ब्लड शुगर लेवल को तेजी से स्पाइक कर सकते हैं। इनका सेवन करने से परहेज करने की जरूरत नहीं है, लेकिन इन्हें मॉडरेशन यानी सीमित मात्रा में खाना चाहिए। जैसे केले का आधा हिस्सा खाना बेहतर है या थोड़ा कच्चा यानी ग्रीन केला खाने से शुगर कम बढ़ता है। इसके अलावा खरबूजे या अंगूर को सीमित मात्रा में खाएं।

वहीं, एम्स के पूर्व कंसल्टेंट और साओल हार्ट सेंटर के फाउंडर एंड डायरेक्टर डॉ. बिमल झाजर ने बताया अगर आपका कोलेस्ट्रॉल हाई है तो आप एनिमल फूड्स का सेवन करने से परहेज करें।