आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लाइफस्टाइल के साथ-साथ खानपान भी पूरी तरह से बदल गया है, जिसका असर सेहत पर पड़ रहा और कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो रही हैं। अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खराब खानपान के चलते जो समस्याएं बढ़ती उम्र के साथ परेशान करती थी। वह अब कम उम्र में ही लोगों को अपना शिकार बना रही हैं। आज के समय में कम उम्र में बहुत अधिक संख्या में लोग दिल से जुड़ी समस्याओं से परेशान है। कम उम्र में ही दिल के दौरे और मृत्यु की त्रासदी भी हो रही है। ऐसे दिल की सेहत का बहुत ही खास ध्यान रखना चाहिए। हार्ट हेल्थ के लिए लाइफस्टाइल में बदलाव, खानपान की आदतें और फिजिकल एक्टिविटी का सही ढंग से पालन करना जरूरी है। दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट में इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी के प्रिंसिपल डायरेक्टर डॉ. निशीथ चंद्रा ने बताया कि दिल को हेल्दी रखने के लिए डेली रूटीन क्या करना चाहिए।

बैलेंस डाइट

हेल्दी और फिट रहने के लिए बैलेंस डाइट बहुत ही लाभकारी साबित होती है। फाइबर से भरपूर चीजें जैसे साबुत अनाज, ओट्स, फल और सब्जियां खाएं। इसके अलावा सेब, संतरा, ब्रोकली और गाजर खा सकते हैं। ये कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करते हैं, क्योंकि हार्ट अटैक के मुख्य कारणों में एक हाई कोलेस्ट्रॉल भी है। जैतून का तेल, एवोकाडो आदि खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं।

एक्सरसाइज

डेली रूटीन में एक्सरसाइज करने से न सिर्फ शरीर एक्टिव रहता है, बल्कि कई बीमारियों से भी बचाव होता है। हफ्ते में कम से कम 150 मिनट एक्सरसाइज करना जरूरी है। आप पैदल चलना, तैरना, साइकिल चलाना जैसे व्यायाम कर सकते हैं। इसके अलावा दौड़ना या एरोबिक्स जैसे 75 मिनट जोरदार एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। एक्सरसाइज करने से ब्लड प्रेशर कम होता है और हृदय की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। यह शरीर के वजन को कंट्रोल करने में भी असरदार होती है।

वेट कंट्रोल

शरीर का वजन हार्ट रोग के खतरे को काफी बढ़ा देता है। बॉडी मास इंडेक्स 18.5 से 24.9 के बीच होना चाहिए, जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें अपने कैलोरी सेवन पर ध्यान देना चाहिए। मीठे और तली हुई चीजें खाने से बचें। रोजाना 30 से 40 मिनट टहलें। पुरुषों के लिए कमर-से-कूल्हे का अनुपात 0.9 से कम और महिलाओं के लिए 0.85 से कम होना चाहिए।

ब्लड प्रेशर पर नजर रखें

अगर, ब्लड प्रेशर 120/80 mmHg से ज्यादा है, तो हार्ट रोग का खतरा बढ़ जाता है। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए नमक का सेवन कम करना चाहिए। प्रतिदिन 5 ग्राम से एक चम्मच नमक पर्याप्त है। ध्यान और योग तनाव कम करने और बीपी को कंट्रोल रखने में मदद कर सकते हैं।

पर्याप्त नींद

पर्याप्त नींद न लेने से हार्ट रोग का खतरा 20% बढ़ जाता है। हार्ट हेल्थ के लिए प्रतिदिन 7-8 घंटे सोना जरूरी है। रोजाना एक ही समय पर सोएं और उठें। अपने रूम में अंधेरा और शांत रखें। सोने से पहले कैफीन और मोबाइल फोन के इस्तेमाल से बचें।

अगर, आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं और इससे राहत पाना चाहते हैं तो योग गुरु बाबा रामदेव द्वारा बताए गए 3 योगासन करना इस समस्या से बहुत जल्दी राहत दिला सकते हैं।