मोटापा सिर्फ युवाओं और वृद्ध लोगों की ही परेशानी नहीं है बल्कि ये बच्चों में भी तेजी से पनपने वाली बीमारी है। मोटापा एक ऐसी परेशानी है जिसके लिए खराब डाइट,बिगड़ता लाइफस्टाइल,तनाव और आनुवंशिक कारण जिम्मेदार हैं। भारत दूसरा देश है जहां बच्चों में मोटापा तेजी से फैल रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 14.4 मिलियन से ज्यादा बच्चे मोटापे का शिकार हैं। माना जा रहा है कि ये आंकड़ा आने वाले सालों में भी थमने का नाम नहीं लेगा। यूनिसेफ (UNICEF) के मुताबिक साल 2030 तक भारत में मोटापे का शिकार बच्चों की संख्या 27 मिलियन तक पहुंच सकती है।

बच्चों का बचपन में मोटापा बढ़ने के लिए अधिक कैलोरी वाले फूड, शुगर और फ्रक्टोज की मात्रा का अधिक सेवन जिम्मेदार है। बच्चों के मोटापा के लिए जीन भी जिम्मेदार है। बढ़ता मोटापा ना सिर्फ बच्चे का वजन बढ़ाता है बल्कि उसे बीमार भी बनाता है। वजन बढ़ने से बच्चे के अंगो का संपूर्ण विकास नहीं हो पाता है। बढ़ता वजन बच्चे को चलने फिरने में दिक्कत पैदा करता है। बच्चे को सांस फूलने की परेशानी होने लगती है। बच्चे की इम्युनिटी कम होने लगती है और वो जल्दी-जल्दी थकने लगता है।

हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक बच्चे का मोटापा कम करने के लिए पैरेंट्स को चाहिए कि वो उसकी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करें। आइए जानते हैं कि वजन कम करने के लिए बच्चों की डाइट और लाइफस्टाइल में कौन-कौन से बदलाव करें और उम्र के मुताबिक बच्चे का वजन कितना होना चाहिए।

वजन कम करने के लिए बच्चों की डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव

बच्चों का मोटापा को कंट्रोल करने के लिए उनकी डाइट में बदलाव करना जरूरी है। पैरेंट्स को चाहिए कि बच्चे को पिज्जा,बर्गर,चाउमीन जैसे जंक फूड्स का सेवन करने से परहेज कराएं।

बच्चों को हेल्दी डाइट खिलाएं। डाइट में ताजे फल और सब्जियों को शामिल करें।
बच्चों को हाई कैलोरी और वसा वाला खाना खाने से परहेज कराएं। ये फूड्स बच्चे का तेजी से वजन बढ़ाते हैं।
पैरेंट्स को चाहिए कि अपने बच्चे की फिजिकल एक्टिविटी को बढ़ाएं। बच्चे को खेलने-कूदने जैसी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करें।

बच्चे की उम्रलड़के की उम्रलड़की की उम्र
1 साल

10.2 किलो9.5 किलो
2 से 5 साल

12.3 किलो से लेकर 16 किलो तक12 से 15 किलो
3 से 5 साल
14 से 17 किलो तक
14 से 16 किलो
5 से 8 साल

20 से 25 किलो19 किलो से 25 किलो तक
9 से 11 साल
28 किलो से 32 किलो
28 किलो से 33 किलो
12 से 14 साल

37 किलो से 4738 किलो से 42 किलो
15 से 18 साल
58 किलो से 65
53 किलो से 54