विटामिन डी हमारे बॉडी के लिए जरूरी पोषक तत्व है जो हमारी बॉडी को स्ट्रॉन्ग बनाता है। बॉडी के लिए जरूरी ये कंपाउंड मसल्स को स्ट्रॉन्ग बनाता है और इम्युनिटी को बूस्ट करता है। इस पोषक तत्व की कमी होने पर बीमार होने का खतरा अधिक रहता है। इसकी कमी से बॉडी में कमजोरी,थकान और हड्डियों में दर्द की परेशानी रहती है। इस विटामिन का नेचुरल सोर्स धूप है। कुछ खास फूड्स का सेवन करके भी इस जरूरी विटामिन की कमी को पूरा किया जा सकता है। विटामिन डी कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों को आंतों के ज़रिये अवशोषित होने में मदद करता है। जिन लोगों की बॉडी में इस सनशाइन विटामिन की कमी होती है वो विटामिन डी सप्लीमेंट का सहारा लेकर इसकी कमी को पूरा कर सकते हैं।
कुछ लोग इस सप्लीमेंट का इतना ज्यादा इस्तेमाल करते हैं कि उनकी बॉडी में इस जरूरी पोषक तत्व की मात्रा बढ़ जाती है। इसकी कमी जितना सेहत को नुकसान पहुंचाती है उतना ही इसकी अधिकता सेहत के लिए खतरा है। बॉडी में इस जरूरी विटामिन की अधिकता होने पर शरीर में कई तरह की परेशानियां पैदा होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि विटामिन डी की मात्रा अधिक होने पर बॉडी में उसके कौन-कौन से लक्षण दिखते हैं।
10 लक्षण जो बताएंगे कि बॉडी में बढ़ गई है विटामिन डी की मात्रा
- बॉडी में विटामिन डी की मात्रा अधिक होने पर जी मिचलाना की परेशानी बार-बार होती है। अगर इस तरह की परेशानी है तो आप तुरंत विटामिन डी सप्लीमेंट लेना बंद कर दें।
- इस सप्लीमेंट का अधिक सेवन करने से उल्टी की परेशानी हो सकती है। आप को बार-बार वोमिटिंग महसूस होगी।
- इस विटामिन की मात्रा अधिक होने पर पाचन पर सबसे ज्यादा असर होता है। पेट खराब रहता है और बार बार शौच जाने की इच्छा रहती है।
- आपकी भूख पर इसकी अधिकता का साफ असर दिखता है। आपको भूख नहीं लगती।
- विटामिन डी की मात्रा अधिक होने से कब्ज की परेशानी बढ़ सकती है। इसका सेवन करने से आपको लगातार कब्ज हो सकता है।
- विटामिन डी बॉडी में अधिक होने से यूरीन पर भी उसका असर पड़ता है। बार-बार पेशाब आना विटामिन डी अधिक होने के लक्षण हैं।
- विटामिन डी की कमी से ही मांसपेशियां कमजोर नहीं होती बल्के इसके अधिक होने से भी मांसपेशियां कमजोर होने लगती है।
- इस जरूरी विटामिन की बॉडी में मात्रा बढ़ने से आपको प्यास बहुत अधिक लगती है।
- विटामिन डी सप्लीमेंट का अधिक सेवन हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी का शिकार बना सकता है इसलिए इसका सीमित सेवन करें।
- बॉडी में डिहाइड्रेशन की बढ़ सकती है परेशानी।
- ये जरूरी सप्लीमेंट आपकी बॉडी को थका हुआ महसूस करा सकता है।