इसबगोल एक ऐसा हर्ब है जिसे साइलियम भूसी के नाम से भी जाना जाता है। इसबगोल एक नेचुरल फाइबर है जो प्लांटैगो ओवाटा नाम के पौधे के बीज से मिलता है। ये एक ऐसा आयुर्वेदिक हर्ब है जिसका सेवन करने से कई तरह की बीमारियों का उपचार होता है। इसबगोल पाचन में सहायता करता है और वजन को कंट्रोल करता है। इसका सेवन करने से दिल की सेहत दुरुस्त रहती है। ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में ये दवा की तरह असर करती है। अगर रोजाना एक चम्मच इसबगोल की भूसी का सेवन किया जाए तो बॉडी को
कार्ब्स – 1 ग्राम
फाइबर – 7 ग्राम
टोटल कार्ब्स – 8 ग्राम
प्रोटीन – 0 ग्राम
फैट्स – 0 ग्राम मौजूद होता है।
हेल्थलाइन के मुताबिक फाइबर और म्यूसिलेज भरपूर इसबगोल का सेवन करने से मल सॉफ्ट होता है और क्रोनिक कब्ज का भी इलाज होता है। घुलनशील फाइबर से भरपूर इसबगोल का सेवन करने से वजन कंट्रोल होता है।
कब्ज का करती है इलाज
फोर्टिस हॉस्पिटल बेंगलुरु के वरिष्ठ सलाहकार गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. प्रणव होनावारा श्रीनिवासन ने बताया कि इसबगोल भूसी का सेवन करने से क्रोनिक कब्ज का भी इलाज होता है। घुलनशील फाइबर से भरपूर इसबगोल पानी में भिगोने पर जेल जैसा पदार्थ बन जाती है। इसका सेवन करने से मल सॉफ्ट हो जाता है और कब्ज दूर होता है। पाचन को दुरुस्त करने में ये हर्ब जादुई असर करता है। अगर आपको पुराना कब्ज है और घंटों टॉयलेट में बैठने के बाद भी पेट साफ नहीं होता तो आप सोने से पहले एक चम्मच इसबगोल को पानी में भिगोकर उसका सेवन करें।
कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल
जर्नल ऑफ क्लिनिकल लिपिडोलॉजी में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक एक चम्मच ईसबगोल का रोजाना सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है और दिल की सेहत दुरुस्त रहती है।
वजन रहता है कंट्रोल
रोजाना इसबगोल का सेवन किया जाए तो वजन को भी कंट्रोल किया जा सकता है। फाइबर से भरपूर इसबगोल पेट को लम्बे समय तक भरा हुआ महसूस करता है। इसका सेवन करने से बहुत ज्यादा खाने की क्रेविंग नहीं होती। रोजाना इसका सेवन करने से बॉडी के अतिरिक्त फैट को कंट्रोल किया जा सकता है।
ब्लड शुगर रहता है नॉर्मल
जिन लोगों का ब्लड शुगर हाई रहता है वो रोजाना इसबगोल का सेवन करें। फाइबर से भरपूर इसबगोल ब्लड में शुगर के अवशोषण को धीमा करता है। एक चम्मच ईसबगोल कई बीमारियों का एक साथ इलाज करता है। इस हर्ब का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता जो इसे शुगर के मरीजों के लिए बेस्ट बनाता है।