गोंद कतीरा जिसकी गिनती ड्राई फ्रूट में की जाती है। ये एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसमें न कोई स्वाद होता और न ही कोई गंध होती है। गोंद कतीरा पेड़ के रस से निकाला गया फूड है जिसे सुखाकर गोंद बनाया जाता है। ज्यादातर लोग इस ड्राई फ्रूट का सेवन सर्दियों में करते हैं लेकिन आप जानते हैं कि ये एक ऐसा फूड है जिसकी तासीर ठंडी होती है और इसका सेवन गर्मी में करने से बॉडी ठंडी रहती है, साथ ही बॉडी हेल्दी भी रहती है।
गोंद कतीरा को पानी में भिगोने पर वो जैली में बदल जाता है और इसकी तासीर ठंडी होती है। गर्मी में बॉडी को ठंडा रखने के लिए और बॉडी को गर्मी से होने वाली बीमारियों जैसे लू, हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए गोंद कतीरे का सेवन बेहद असरदार साबित होता है।
गोंद कतीरा, जिसे ट्रैगो कैंथ गोंद के नाम से भी जाना जाता है। गर्मी में लोग इसका सेवन नींबू पानी के साथ करते हैं तो बॉडी हाइड्रेट और ठंडी रहती है।

यशोदा हॉस्पिटल्स हैदराबाद की सीनियर कंसल्टेंट और डायबिटीज स्पेशलिस्ट डॉ. के. सोमनाथ गुप्ता ने बताया अगर गर्मी में रोजाना एक महीने तक गोंद कतीरे का सेवन उसका ड्रिंक बनाकर किया जाए तो बॉडी को बेहद फायदे होते हैं। गोंद कतीरा में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो 100 ग्राम गोंद कतीरे में
Nutrient | Amount per 100g |
कैलोरी | 300 kcal |
कार्बोहाइड्रेट | 75 g |
डाइटरी फाइबर | 65 g |
प्रोटीन | 5 g |
फैट | 0 g |
कैल्शियम | 800 mg |
मैग्नीशियम | 100 mg |
पोटैशियम | 1500 mg |
सोडियम | 50 mg |
आयरन | 5 mg |
जिंक | 2 mg |
विटामिन | C 0 mg |
विटामिन A | 0 IU |
विटामिन B6 | 0 mg |
विटामिन E | 0 mg |
रोजाना गोंद कतीरे का सेवन करने से बॉडी पर कैसे होता है असर
पाचन रहता है दुरुस्त
अगर गर्मी में रोजाना गोंद कतीरे का सेवन किया जाए तो पाचन दुरुस्त रहता है। कब्ज का इलाज करने में ये ड्राई फ्रूट बेहद उपयोगी है। इस ड्राई फ्रूट को रोजाना पानी में भिगोकर या फिर नींबू पानी के साथ मिक्स करके लिया जाए तो पेट की गैस, एसिडिटी और अपच से राहत मिलती है। इसका सेवन करने से आंत की गंदगी दूर होती है। इसका सीमित सेवन करें वरना ये आपके पाचन को बिगाड़ भी सकता है।
स्किन की रंगत में होता है सुधार
गोंद कतीरा का सेवन करने से स्किन हेल्दी रहती है। इसमें मॉइस्चराइजिंग गुण मौजूद होता है जो स्किन को हाइड्रेट करते हैं और स्किन में लचीलापन लाते हैं। अगर रोजाना एक गिलास नींबू पानी में गोंद कतीरा को मिक्स करके खाया जाए तो आसानी से स्किन को हेल्दी बनाया जा सकता है।
इंफ्लामेशन होता है कंट्रोल
गोंद कतीरा में सूजन रोधी गुण भी मौजूद है। इसका सेवन रोजाना किया जाए तो बॉडी में होने वाली सूजन को कम किया जा सकता है। आंतरिक सूजन को कम करने में ये ड्राई फ्रूट बेहद मदद करता है।
एनर्जी होती है बूस्ट
रोजाना गोंद कतीरे का सेवन करने से नेचुरल तरीके से एनर्जी बूस्ट होती है। नींबू के शरबत के साथ इसका सेवन करने से एनर्जी बूस्ट होती है। गर्मी में होने वाली थकान और कमजोरी को दूर करने में ये जादुई असर करता है।
ज्वाइंट और हड्डियां होती हैं मजबूत
गोंद कतीरा में सूजन-रोधी गुण होते हैं जो जोड़ों के दर्द और गठिया के दर्द से निजात दिलाते हैं। इसके नियमित सेवन से जोड़ों में सूजन और दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है। इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम भी होता है जो हड्डियों को मजबूत और हेल्दी बनाने में मदद करता है।