अश्वगंधा एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है जिसका सेवन आयुर्वेद में कई बीमारियों का उपचार करने में किया जाता है। आयुर्वेद में 3 से चार हजार सालों तक इस हर्ब का इस्तेमाल किया जाता रहा है। ये एक ऐसी जड़ी-बूटी है जो शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की बीमारियों का उपचार करती है। इस जड़ी बूटी का नाम अश्वगंधा इसलिए पड़ा क्योंकि इसमें से घोड़े की बू आती है और दूसरा इससे बहुत ताकत मिलती है। इस हर्ब को देश और दुनिया में कई नामों से जाना जाता है। कहीं इसे अश्वगंधा तो कहीं इसे विंटर चेरी के नाम से जाना जाता है।
जिंदल हॉस्पिटल एंड फर्टिलिटी सेंटर के डॉक्टर सुनील जिंदल ने बताया कि एक महीने तक अश्वगंधा का सेवन करने से कई क्रॉनिक बीमारियों से बचाव होता है। औषधीय गुणों से भरपूर इस हर्ब का सेवन उसका पाउडर बनाकर और जड़ के रूप में भी किया जाता है। इस जड़ी बूटी का सेवन एथलीट करते हैं तो उनकी बॉडी स्ट्रांग रहती है और वो तनाव मुक्त भी रहते हैं।
एक्सपर्ट के मुताबिक इस हर्ब का सेवन एक एक महीने से लेकर 90 दिनों तक किया जाए तो तनाव से छुटकारा मिलता है और ब्रेन की हेल्थ भी दुरुस्त रहती है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि एक महीने तक अश्वगंधा का सेवन करने से सेहत पर कैसा असर दिखता है।
उम्र में होता है इज़ाफ़ा
अश्वगंधा एक ऐसी हर्ब है जिसका सेवन करने से उम्र में बढ़ोतरी होती है। कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि अश्वगंधा का सेवन करने से दिल के रोगों से बचाव होता है और उम्र में इज़ाफा होता है। लम्बी उम्र तक जीने के लिए अश्वगंधा का निर्धारित डोज लेना जरूरी है।
मेंटल डिसऑर्डर में करती है मदद
अश्वगंधा का सेवन करने से डिप्रेशन, सिजोफ्रेनिया, बाइपोलर डिसऑर्डर जैसे मानसिक रोगों से बचाव होता है। अगर आप तनाव में रहते हैं तो आप इस हर्ब का सेवन कर सकते हैं।
टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन को करता है इंक्रीज
एक रिसर्च में पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन को बढ़ाने के लिए अश्वगंधा का डोज दिया गया। रिसर्च में पाया गया कि जिन पुरुषों ने इस हर्ब का सेवन किया उनमें DHEA हॉर्मोन में 18-19 फीसदी बढ़ोतरी हुई। पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन का स्तर बढ़ने से स्पर्म क्वालिटी में सुधार हुआ, सेक्सुअल डिजायर में बढ़ोतरी हुई और इंफर्टिलिटी में सुधार हुआ।
ब्लड शुगर करता है कंट्रोल
जिन लोगों का ब्लड शुगर हाई रहता है अगर वो इस हर्ब का सेवन करें तो आसानी से ब्लड में शुगर के स्तर को कंट्रोल कर सकते हैं। कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है जिन लोगों ने अश्वगंधा का सेवन किया उनकी बॉडी में इंसुलिन का तेजी से उत्पादन हुआ, HBA1C कम हुआ और ब्लड शुगर नॉर्मल रहा। डायबिटीज मरीजों के लिए ये बेहतरीन हर्ब है।
इंफ्लामेशन को करता है कंट्रोल
इसका सेवन करने से बॉडी में होने वाली सूजन कंट्रोल रहती है। ये आयुर्वेदिक हर्ब बॉडी में कई बीमारियों की वजह से होने वाली सूजन को कम करती है।