अनार एक ऐसा फल है जिसे देखकर ही खाने का मन करता है। अनार को कई नामों से जाना जाता है। इसे फ्रेंच में ग्रेनेड, अरबी में रमन और हिंदी में अनार कहते हैं। अनार के सुर्ख लाल रसीले दाने विटामिन सी से भरपूर होते हैं जो सेहत को बेहद फायदा पहुंचाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर ये फल इम्युनिटी को स्ट्रांग करता है और बीमारियों से बचाव करता है। अनार का सेवन करने से वजन कंट्रोल रहता है और पाचन दुरुस्त रहता है। डायबिटीज मरीजों के लिए अनार का सेवन जादुई असर करता है। अनार पोषक तत्वों का पावर हाउस है। 100 ग्राम अनार में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें
- संतृप्त वसा-0.038g
- ट्रांस वसा-
- पॉलीअनसैचुरेटेड फैट-0.063 ग्राम
- मोनोअनसैचुरेटेड फैट-0.046 ग्राम
- कोलेस्ट्रॉल-0 mg
- सोडियम-3 mg
- कुल कार्बोहाइड्रेट-17.17g
- डाइटरी फ़ाइबर-0.6g
- शुगर- 16.57 ग्राम
- प्रोटीन-0.95 ग्राम
- विटामिन डी
- कैल्शियम-3 mg
- आयरन-0.3 mg
- पोटैशियम-259 mg
- विटामिन A- 5mcg
- विटामिन सी-6.1mg मौजूद होता है।
क्लीनिकल डायटीशियन जी सुषमा ने बताया कि अनार में एंटीऑक्सीडेंट्स और पॉलिफिनॉल्स मौजूद होते हैं जो दिमाग पर पॉजिटिव असर करते हैं। ये ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और इंफ्लामेशन को कंट्रोल करते हैं और ब्रेन की हेल्थ में सुधार करते हैं। अनार का सेवन करने से सेहत पर कई तरह से असर होता है जैसे
कैंसर से करता है बचाव
कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि अनार का सेवन प्रोस्टेट और ब्रेस्ट कैंसर से लड़ने में मदद कर सकता है। 2021 के एक अध्ययन से पता चलता है कि अनार के जूस का सेवन करने से प्रोस्टेट कैंसर को कंट्रोल किया जा सकता है। 2021 की एक दूसरी रिसर्च में अनार की विभिन्न किस्मों और ब्रेस्ट कैंसर कोशिकाओं पर उनके प्रभाव को देखा गया।
दिल की सेहत रहती है दुरुस्त
कई रिसर्च से इस बात का पता लगा है कि रोजाना अनार का सेवन करने से दिल की सेहत भी दुरुस्त रहती है। 2017 के एक अध्ययन में पाया गया कि हृदय रोग से पीड़ित रोगियों ने जब अनार का जूस पिया तो एनजाइना जो दिल में रक्त के प्रवाह में कमी के कारण होने वाला दर्द है को कम करने में मदद करता है। अनार का सेवन उसका जूस निकालकर रोजाना किया जाए तो दिल की सेहत दुरुस्त रहती है। अनार का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर अनार में सूजन रोधी गुण भी मौजूद होते हैं जो सूजन को कंट्रोल करते हैं और दिल की सेहत को दुरुस्त करते हैं।
ब्रेन की हेल्थ रहती है दुरुस्त
अनार का सेवन करने से संज्ञानात्मक कार्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। रोजाना एक अनार का सेवन करने से याददाश्त दुरुस्त रहती है। चूहों पर किए गए हालिया शोध से पता चलता है कि अनार ब्रेन के लिए टॉनिक का काम करता है। अनार में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स दिमाग में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कंट्रोल करते हैं। अनार का सेवन ब्रेन हेल्थ को दुरुस्त करता है।
ब्लड शुगर रहता है नॉर्मल
अनार का सेवन करने से इम्युनिटी स्ट्रांग रहती है और बॉडी हेल्दी रहती है। डायबिटीज मरीज अनार का सेवन सीमित मात्रा में करें तो इससे ब्लड शुगर हाई होने का खतरा नहीं रहेगा। डायबिटीज मरीज बैलेंस डाइट का सेवन करें साथ ही अनार का सेवन करें तो इससे ब्लड शुगर का स्तर हाई नहीं होगा।