शरीर को स्वस्थ रखने के लिए ब्लड प्रेशर का कंट्रोल में रहना बेहद जरूरी है। हर रोज ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिसके चलते मरीजों में अन्य बीमारियों के होने का खतरा भी बढ़ रहा है। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए हमें इसकी रेंज का भी पता होना चाहिए कि किस रेंज तक ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है और कब इसे सामान्य नहीं जाता है।
आमतौर पर एक सामान्य व्यक्ति के ब्लड प्रेशर की रेंज लगभग 120/80 मानी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं उम्र के हिसाब से ब्लड प्रेशर की रेंज में बदलाव होते रहते हैं। साथ ही महिलाओं और पुरुषों में भी ब्लड प्रेशर की रेंज एक दूसरे से अलग होती है।आइए जानते हैं 50 साल की उम्र में कितना ब्लड प्रेशर होना चाहिए।
50 की उम्र में कितना होना चाहिए ब्लड प्रेशर? : हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार उम्र बढ़ने के साथ -साथ मरीजों में ब्लड प्रेशर की रेंज भी बढ़ती है। एक्सपर्ट्स की मानें तो 50 की उम्र में पुरुषों के ब्लड प्रेशर की रेंज 128 /85 mm Hg के बीच होनी चाहिए। वहीं दूसरी ओर 50 की उम्र में महिलाओं के ब्लड प्रेशर की रेंज 129 /85 mm Hg के बीच होनी चाहिए।
ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण : बता दें कि मरीजों में ब्लड प्रेशर की समस्या समय के साथ -साथ बढ़ती रहती है। ब्लड प्रेशर बढ़ने के बहुत से कारण होते हैं जैसे की अनहेल्दी लाइफस्टाइल, एक्सरसाइज न करने के कारण, इसके अलावा जो लोग मोटापे और डायबिटीज से घिरे होते हैं उन लोगों में भी ब्लड प्रेशर की समस्या का खतरा ज्यादा बना रहता है।
उम्र के हिसाब से ब्लड प्रेशर का चार्ट
उम्र न्यूनतम नार्मल अधिकतम
35 से 39 111/78 123/82 135/86
40 से 44 112/79 125/83 137/87
45 से 49 115/80 127/84 139/88
50 से 54 116/81 129/85 142/89
55 से 59 118/82 131/86 144/90
60 से 64 121/83 134/87 147/90.
