बढ़ता वजन आज के समय में अधिकतर लोगों के लिए एक चुनौती बन गया है। मोटापा जितनी तेजी से बढ़ता है, इसे कम करना उतना ही मुश्किल होता चला जाता है। उसपर, भागदौड़ भरी जिंदगी और बाहर का अनहेल्दी खाना वेट लॉस के प्लान पर पूरी तरह पानी फेर देता है। ऐसे में कई लोग खाना स्किप करना शुरू कर देते हैं। हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो वजन कम करने के लिए खाना स्किप नहीं, बल्कि डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करना अधिक फायदेमंद है।

इसी कड़ी में इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसी ही खास चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे हर रोज खाली पेट खाने से ना केवल आप तेजी से थुलथुले पेट से छुटकारा पा सकते हैं, बल्कि ये सेहत को और भी कई फायदे पहुंचाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में-

क्या है ये खास चीज?

दरअसल, हम यहां लहसुन की बात कर रहे हैं। हर रोज खाली पेट भुने हुए लहसुन का सेवन तेजी से वेट लॉस करने में आपकी मदद कर सकता है।

कैसे है असरदार?

  • लहसुन मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मददगार है, जिससे शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट को बर्न करने में मदद मिलती है और आपका वजन संतुलन में रहता है।
  • इसके अलावा लहसुन एक शक्तिशाली डिटॉक्सीफाइंग एजेंट के रूप में काम करता है। खाली पेट भुना हुआ लहसुन खाने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ यूरिन के जरिए बाहर निकल जाते हैं। ऐसे में भी ये वजन घटाने में मददगार है।
  • इन सब के अलावा लहसुन में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो भी वजन घटाने का काम करता है। फाइबर से भरपूर चीजों को खाने से आपको लंबे समय तक पेट भरे रहने का अहसास रहता है और आप एक्सट्रा कैलोरी लेने से बच जाते हैं।

कैसे भूनें लहसुन?

लहसुन को भूनने के लिए एक पैन में थोड़ा सा सरसों का तेल गर्म कर लें। तेल के गर्म हो जाने के बाद इसमें लहसुन की कलियां को बीच से काटकर डाल लें। जब इसका रंग हल्का भूरा हो जाए, तो इसमें काला नमक मिलाकर खाएं। इससे अलग आप चाहें, तो लहसुन को माइक्रोवेव में भी भून सकते हैं।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।