खराब लाइफस्टाइल और खानपान के चलते कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। आजकल के समय में पेट की चर्बी और बढ़ा हुआ वजन एक बड़ी समस्या बन गई है। खाने के बाद कुछ खास ड्रिंक्स पीना मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर सकता है और इससे फैट बर्निंग में भी तेजी आती है। इसके अलावा डाइट और एक्सरसाइज के साथ कुछ जरूरी ध्यान में रखने से वजन कम होने के साथ पाचन से जुड़ी समस्या से भी निजात मिल सकती है।

सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट नंदिनी ने बताया कि इन 3 डिटॉक्स ड्रिंक्स का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई फायदे मिलते हैं। ये ड्रिंक्स मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने, शरीर से टॉक्सिन्स निकालने और फैट बर्निंग में मदद करती हैं।

लेमन हनी वाटर

लेमन हनी वाटर वजन कम करने के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इस पानी को पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, इससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है। दरअसल, जब मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और कैलोरी बर्न होती है, तो वजन तेजी से कम होता है। नींबू में मौजूद विटामिन C मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। इसके अलावा शहद शरीर में फैट के मेटाबॉलिज्म को सुधारता है।

सौंफ की चाय

सौंफ डिटॉक्सिफाइंग और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने वाले पोषक तत्वों का एक पावरहाउस है। सौंफ के बीज वजन को घटाने में मददगार है। सौंफ में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो पाचन को दुरुस्त करते हैं। ये गैस, ब्लोटिंग और पेट फूलने की समस्या को कम करती है। इससे मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और फैट बर्न तेजी से होता है।

जीरा पानी

वजन कम करने के लिए जीरे का पानी बहुत ही फायदेमंद होता है। रात के समय एक गिलास पानी में एक चम्मच जीरा डालकर रख दें। सुबह भीगे जीरे वाले इस पानी को हल्का गर्म करें और छानकर खाली पेट पी लें। जीरा में थायमोल और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो डाइजेशन तेज करते हैं। इससे फैट के जमाव को रोकने में मदद मिलती है और शरीर की सूजन भी कम होती है।

आंतों में कमजोरी होने पर दिखते हैं ये 8 लक्षण, इन 4 फर्मेंटिड फूड से करें परेशानी का इलाज, अरबों की संख्या में बढ़ेंगे गुड बैक्टीरिया और सुधर जाएगी गट हेल्थ। पूरी जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।