Fat Loss: खराब लाइफस्टाइल और खानपान का सीधा असर स्वास्थ्य पर पड़ता है, जिसके चलते मोटापा बढ़ने लगता है और कई तरह की बीमारियां अपना शिकार बना लेती हैं। दरअसल, भागदौड़ भरी जीवनशैली में जंक फूड का सेवन अधिक और फिजिकल एक्टिविटी कम हो गई है, जिससे सबसे पहले बेली फैट (Belly Fat) की समस्या से दो चार होना पड़ता है। शरीर में एक बार चर्बी बढ़ जाए तो इसे कम करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है, लेकिन अपने खानपान और लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके वजन को कंट्रोल किया जा सकता है।

हार्वर्ड की एक स्टडी के मुताबिक, फलों को खाने से वजन कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है, लेकिन कौन से फलों का सेवन करना है उसकी पहचान जरूरी है। वैसे भी फलों का सेवन हेल्थ के लिए फायदेमंद ही होता है। इन 3 फलों को खाने से वजन को कम किया जा सकता है। इसके अलावा कोलेस्ट्रॉल समेत कई बीमारियों से राहत भी मिलती है।

सेब

सेब में फाइबर, विटामिन सी, ए, के, ई और बी6 और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। सेब पेट की हेल्थ के साथ ही शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को बनाए रखता है। सेब सर्दियों के लिए एक अच्छा फल माना जाता है, क्योंकि ये इम्यूनिटी को बढ़ाता है और कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। सबे में कैलोरी कम होती है और इसे डाइट में शामिल करने से वजन को कम किया जा सकता है। रोज खाली पेट सेब खाने से हड्डियां भी मजबूत होती है, क्योंकि सेब में कैल्शियम पाया जाता है और हड्डियों के लिए कैल्शियम बहुत ही लाभकारी होता है।

एवोकाडो

एवोकाडो पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए फायदेमंद है। इसके सेवन के पेट की चर्बी से लेकर कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है। द न्यूट्रिशन सोर्स द्वारा बताया गया है कि एक मीडियम साइज के एवोकाडो में लगभग 240 कैलोरी होती है और इसमें 13 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 3 ग्राम प्रोटीन और 22 ग्राम वसा होती है, जिसमें 15 ग्राम मोनोअनसैचुरेटेड वसा, 4 ग्राम पॉलीअनसेचुरेटेड वसा और 3 ग्राम संतृप्त वसा शामिल है। इसके अलावा एवोकाडो में 10 ग्राम फाइबर और 11 मिलीग्राम सोडियम होता है।

कीवी

कीवी में विटामिन ए, सी और ई भरपूर मात्रा में होते हैं और इनमें पोटैशियम भी ज्यादा होता है। एम्स के पूर्व कंसल्टेंट और साओल हार्ट सेंटर के फाउंडर एंड डायरेक्टर डॉ. बिमल झांजेर के मुताबिक, कीवी का सेवन दिल के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें पोटैशियम मौजूद होता है, जो दिल से संबंधित समस्याओं का इलाज करता है। इसमें फाइबर और विटामिन सी भी भरपूर होता है, जो धमनियों को मजबूत बनाता है। द जर्नल ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी में प्रकाशित एक नए अध्ययन के मुताबिक, दिन में दो कीवी खाने से गैस्ट्रो की परेशानी को दूर हो सकती है।

वहीं, डायबिटीज के मरीजों के लिए चीनी का सेवन खतरनाक हो सकता है। अक्सर लोग कंफ्यूज रहते हैं कि मिठास के लिए सफेद शुगर, ब्राउन शुगर और शहद किसका सेवन करना चाहिए?