मोटापा एक ऐसी बीमारी है जो हर उम्र के लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। आमतौर पर वजन उम्र के कई चरणों में बढ़ता है। किशोरावस्था और जवानी में वजन में तेजी से बदलाव देखा जाता है। किशोरावस्था की बात करें तो 12 से 18 साल की उम्र में शारीरिक विकास तेज़ी से होता है। इस उम्र में लड़के और लड़कियों दोनों का वजन तेजी से बढ़ता है। लड़कियों में 12-14 साल के आसपास और लड़कों में 14-16 साल के आसपास वजन में तेज़ी से बदलाव आता है। 20 से 30 साल की उम्र में शरीर के विकास के बाद वजन में स्थिरता आ जाती है। खराब डाइट ,बिगड़ते लाइफस्टाइल और बॉडी एक्टिविटी में कमी होने से वजन बढ़ सकता है। इसके अलावा वजन बढ़ने के अन्य कारण जैसे हार्मोनल बदलाव की वजह से,  कुछ दवाओं का सेवन करने की वजह से और कुछ बीमारियों में भी तेजी से वजन बढ़ता है।

मोटापा को कंट्रोल करना है तो हर उम्र में कितना वजन होना चाहिए इसकी जानकारी रखना बेहद जरूरी है। बचपन से लेकर युवा अवस्था तक हर उम्र में वजन अलग-अलग होता है। बॉडी वेट हाइट के मुताबिक कितना होना चाहिए इसके लिए BMI का सहारा लिया जाता है। Centers for Disease Control and Prevention (CDC) के BMI चार्ट में वजन और हाइट के मुताबिक मोटापे का निर्धारण किया जाता है।

BMI वजन और हाइट को ध्यान में रखते हुए मोटापा का स्तर बताता है। उम्र के मुताबिक वजन आमतौर पर हाइट, लिंग और बॉडी कंपोजिशन पर निर्भर करता है। आइए जानते हैं कि BMI के आधार पर सामान्य वजन कितना होना चाहिए और ओवर वेट कौन होता है।

CDC BMI चार्ट

BMI कैटेगरी:
BMI रेंजस्थिति
18.5 – 24.9सामान्य वजन
25.0 – 29.9अधिक वजन
30.0 और उससे अधिकमोटापा (Obesity)
Centers for Disease Control and Prevention

आदर्श वजन (BMI 18.5 से 24.9 के बीच) के हिसाब से उम्र और हाइट के आधार पर

पुरुषों के लिए:
उम्र (साल)हाइट (सेमी)आदर्श वजन (किलोग्राम में)
18-25150-15547-60
18-25160-16553-66
18-25170-17558-72
26-35150-15550-63
26-35160-16555-70
26-35170-17560-75
36-45150-15552-65
36-45160-16557-73
36-45170-17562-78
46-55150-15555-68
46-55160-16560-75
46-55170-17565-80
56-65150-15558-72
56-65160-16563-78
56-65170-17568-83
Centers for Disease Control and Prevention
महिलाओं के लिए:
उम्र (साल)हाइट (सेमी)आदर्श वजन (किलोग्राम में)
18-25150-15545-58
18-25160-16550-63
18-25170-17555-68
26-35150-15548-62
26-35160-16553-66
26-35170-17558-72
36-45150-15550-65
36-45160-16555-70
36-45170-17560-75
46-55150-15553-68
46-55160-16558-73
46-55170-17563-78
56-65150-15555-70
56-65160-16560-75
56-65170-17565-80
Centers for Disease Control and Prevention

BMI के आधार पर नॉर्मल वेट

BMI 18.5 से 24.9 के बीच यह आइडियल वेट है।

अधिक वजन

BMI 25.0 से 29.9 के बीच का वजन सामान्य से अधिक होता है। ये स्थिति सेहत के लिए खराब है।

मोटापा (Obesity)

BMI 30.0 और उससे अधिक होना सेहत के लिए खतरा है। उम्र के इस पड़ाव में दिल के रोग, डायबिटीज और दूसरी हेल्थ प्रोब्लम हो सकती है।

25-30 या फिर 34-किस उम्र में महिलाएं होती हैं सुपर एक्टिव, मर्द ये बात जानकर हो जाएंगे हक्का-बक्का। पूरी जानकारी हासिल करने के लिए आप दिए गए लिंक पर क्लिक करें।