अखरोट एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसका स्वाद खाने में बेहद अच्छा लगता है। खाने में स्वादिष्ट अखरोट औषधीय गुणों से भरपूर है जो कई बीमारियों का उपचार करता है। अखरोट के गुणों की बात करें तो इसमें हेल्दी फैट, फाइबर, विटमिन्स,मिनरल्स, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फॉस्फॉरस, कॉपर, सेलेनियम, ओमेगा-3 फैटी ऐसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो अच्छी सेहत के लिए उपयोगी है।
न्यूट्रिएंट जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया है कि हफ्ते में पांच से ज्यादा अखरोट का सेवन आकस्मिक मौत होने की संभावनाओं को टालता है। सेहत के लिए उपयोगी अखरोट का सेवन ब्लड में शुगर का स्तर कंट्रोल करने में बेहद असरदार है। शुगर के मरीज अखरोट का सेवन भीगोकर और सीधे भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि अखरोट का सेवन करने से डायबिटीज कैसे कंट्रोल रहती है और सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं।
ब्लड शुगर को कैसे कंट्रोल करता है: डायबिटीज के मरीजों की डाइट ऐसी होनी चाहिए जिससे उनकी शुगर कंट्रोल रहे। शुगर कंट्रोल करने के लिए अखरोट का सेवन बेहद असरदार है। अखरोट में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है जो ब्लड में शुगर के स्तर को कंट्रोल करता है। अखरोट इंसुलिन को बेहतर ढंग से काम करने में मदद करता है।
अखरोट ब्लड में शुगर के स्तर को कंट्रोल करने और टाइप -2 डायबिटीज के जोखिम को कम करने में मदद करने के लिए जाना जाता है। अखरोट में फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। फाइबर को टूटने और पचने में लंबा समय लगता है, जो रक्त प्रवाह में शुगर की गति को कम करता है। अखरोट का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी बहुत कम होता है। ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) खाद्य पदार्थों में कार्बोहाइड्रेट की एक रैंकिंग है जो इस बात पर निर्भर करती है कि ग्लाइसेमिक इंडेक्स शर्करा के स्तर को कैसे प्रभावित करता हैं। 55 से कम जीआई इंडेक्स वाले फूड शुगर के मरीजों के लिए आदर्श माने जाते हैं।
डायबिटीज के मरीज अखरोट का सेवन कैसे करें: अखरोट का सेवन शुगर के मरीज सलाद, स्मूदी या अपने अनाज में मिक्स करके कर सकते हैं। आप अपने नियमित आहार में अखरोट को शामिल करने का प्रयास करके अपने ब्लड में शुगर के स्तर को कंट्रोल कर सकते हैं।
इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाता है: अखरोट का सेवन करने से इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग रहती है साथ ही सेहत भी दुरुस्त रहती है। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर अखरोट इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग करता है और हेल्थ को दुरुस्त रखता है।
कब्ज से निजात दिलाता है: फाइबर से भरपूर अखरोट कब्ज की बीमारी से निजात दिलाता है। इसका सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है।
दिल की सेहत को ठीक रखता है: ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर अखरोट बैड कलेस्ट्रॉल को कम करके गुड कलेस्ट्रॉल के निर्माण में मदद करता है, जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है।
वजन कम करता है: अखरोट का सेवन करने से वजन भी कंट्रोल रहता है। अखरोट खाने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है जिससे एक्स्ट्रा फैट को बर्न होने में मदद मिलती है।