Walking After Eating: भागदौड़ भरे लाइफस्टाइल में हेल्दी और फिट रहना बहुत ही जरूरी हो गया है। फिट रहने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाना ही आवश्यक नहीं है। खानपान के साथ-साथ लाइफस्टाइल में कुछ छोटे-छोटे बदलाव करके हेल्दी रहा जा सकता है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ जनरल मेडिसिन में प्रकाशित एक छोटे से अध्ययन से पता चलता है कि केवल 15 मिनट की वॉक भी चमत्कारी लाभ दे सकती है। रोजाना कम से कम 15 से 20 मिनट की वॉक भी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। चलिए आपको बताते हैं एक छोटी-सी वॉक सेहत को कैसे सुधार सकती है।
खाने के बाद टहलने के फायदे
- ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल
- दिल के लिए अच्छा
- पाचन
- वजन घटाने में मददगार
- दिमाग तेज और शरीर एक्टिव
ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल
खाना खाने के तुरंत बाद नहीं चलना चाहिए। रिसर्च के मुताबिक, ऐसा करने से अपच, डायरिया, जी मिचलाना, गैस और पेट फूलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। खाना खाने के 10 से 15 मिनट बाद चलना सुरक्षित रहता है। इस समय चलकर पाचन को तेज करने में मदद मिलती है। खाने के बाद ब्लड शुगर अचानक बढ़ सकता है। ऐसे में 15 मिनट की वॉक ग्लूकोज को ब्रेकडाउन करने में मदद करती है, जिससे शुगर कंट्रोल में रहता है। इससे इंसुलिन संवेदनशीलता बढ़ती है, जो डायबिटीज के खतरे को कम करती है।
दिमाग हेल्दी रहेगा
खाने के बाद टहलने से ऑक्सीजन सप्लाई बढ़ती है, जिससे ब्रेन फंक्शन बेहतर होता है। यह मूड बूस्ट करता है और तनाव व एंग्जायटी को कम करता है। दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ती है, जिससे याददाश्त और एकाग्रता में सुधार होता है।
दिल के लिए अच्छा
भोजन के बाद सैर करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे दिल के दौरे और स्ट्रोक का खतरा कम होता है। रोजाना खाने के बाद टहलने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर संतुलित बना रहता है। इससे हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है और आपका दिल लंबे समय तक स्वस्थ रहता है।
पाचन
खाना खाने के तुरंत बाद टहलने से पेट भारीपन, अपच और एसिडिटी की समस्या नहीं होती। यह गैस्ट्रिक जूस के उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे भोजन जल्दी पचता है। इससे कब्ज और ब्लोटिंग की समस्या भी दूर होती है।
वजन घटाने में मददगार
खाने के बाद वॉक करने से कैलोरी बर्न होती है और मेटाबॉलिज्म तेज होता है। यह शरीर में फैट जमा होने से रोकता है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है। सिर्फ 15 मिनट की वॉक वसा जलाने की प्रक्रिया को तेज कर सकती है।
वॉक करने का सही तरीका
- भोजन के 5-10 मिनट बाद वॉक शुरू करें।
- धीमी गति से चलें, बहुत तेज चलने से अपच हो सकता है।
- 15-20 मिनट तक टहलें, ताकि पाचन और ब्लड शुगर कंट्रोल हो सके।
- बहुत ज्यादा झुककर या लेटकर चलने से बचें।
- अगर बाहर टहलने की जगह नहीं है, तो घर में भी हल्की चहलकदमी करें।
Detox Water: इन 3 मसालों को रात में भिगो दें और सुबह पी लें ये पानी, पेट की सारी गंदगी पीते ही निकल जाएगी बाहर, मोटापा भी होगा कंट्रोल। इस पानी के बारे में पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।