हेल्दी और फिट शरीर के लिए विटामिन से भरपूर खानपान बहुत ही आवश्यक होता है, क्योंकि बॉडी के लिए विटामिन बहुत जरूरी है। अगर किसी एक विटामिन की कमी हो जाए, तो इसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है। शरीर में विटामिन की कमी होने पर कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। इससे धीरे-धीरे इम्यूनिटी पावर कम होने लगती है और शरीर बीमारियों का घर बन जाता है। हालांकि, शरीर में कई प्रकार के विटामिन्स होते हैं, जो सभी जरूरी हैं। इसमें विटामिन C भी एक ऐसा विटामिन है जिसकी शरीर में कमी नहीं होनी चाहिए।
वेव क्योर सेंटर के ऑर्थोपेडिक डॉक्टर अंकित पाठक ने बताया कि विटामिन सी की कमी होने पर सेहत पर क्या असर पड़ता है और विटामिन सी की कमी को पूरा करने के लिए कौन से फ्रूट्स खाने चाहिए। डॉ. अंकित पाठक के मुताबिक, विटामिन सी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए सबसे जरूरी है। यह शरीर को बीमारियों से लड़ने की क्षमता देता है और उसे मजबूत बनाए रखने में मदद करता है।
अगर, शरीर में विटामिन सी की कमी हो जाए तो जल्दी बीमार पड़ने लगते हैं। इससे इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है। इम्यूनिटी कमजोर होने से बाल झड़ने लगते हैं, हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और चेहरे पर जल्दी बुढ़ापे के निशान दिखने लगते हैं। इतना ही नहीं विटामिन सी की कमी से ओरल हेल्थ यानी दांत और मसूड़े भी प्रभावित होते हैं। हालांकि, शरीर में विटामिन सी की कमी को आसानी से पूरा किया जा सकता है। विटामिन सी की कमी को दूर करने के लिए आपको बस अपनी डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करना चाहिए।
आंवला
आंवला विटामिन सी का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है। रोज कम से कम 1 आंवला खाना बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। आंवला खाने से शरीर को 600-700 मिलीग्राम विटामिन सी मिलता है। रोजाना आंवला जूस, आंवला पाउडर, आंवला अचार या आंवला चटनी का सेवन कर सकते हैं।
अमरूद
अमरूद को विटामिन सी से भरपूर माना जाता है। रोजाना एक मीडियम साइज का अमरूद खाने से करीब 228 मिलीग्राम विटामिन सी मिलता है। इसलिए अपनी डाइट में अमरूद को जरूर शामिल करें।
कीवी
रोजाना कीवी खाने से भी विटामिन सी की कमी को पूरा किया जा सकता है। इसलिए रोजाना 1 कीवी खाएं। 1 कीवी में करीब 92 मिलीग्राम विटामिन सी होता है।
वहीं, रिसर्च के अनुसार, जो लोग रोजाना 2-3 कप ब्लैक कॉफी पीते हैं, उनमें टाइप 2 डायबिटीज का खतरा 25-30 प्रतिशत तक कम हो सकता है।